एक्सप्लोरर

3 अफेयर और लिव इन के बाद भी नहीं मिला Parveen Babi को प्यार, अकेले ही हो गई थी मौत

परवीन अपने समय के जाने-माने स्टार अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं थीं और कहते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब कई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर परवीन के घर के बाहर लाइन लगाकर खड़े रहा करते थे.

बात आज गुज़रे जमाने की एक ऐसी एक्ट्रेस की जिसका एक समय हर कोई दीवाना था. हम बात कर रहे हैं 70 - 80 के दशक की एक्ट्रेस परवीन बाबी कि जो उस दौर में बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेस में से एक हुआ करती थीं. परवीन अपने समय के जाने-माने स्टार अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं थीं और कहते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब कई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर परवीन के घर के बाहर लाइन लगाकर खड़े रहा करते थे. 3 अफेयर और लिव इन के बाद भी नहीं मिला Parveen Babi को प्यार, अकेले ही हो गई थी मौत हालांकि, ज़बरदस्त बुलंदियां हासिल करने के बावजूद परवीन की ज़िन्दगी अन्दर ही अन्दर खोखली होती जा रही थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परवीन का तीन-तीन सेलिब्रिटीज के साथ अफेयर था. लेकिन, इनमें से एक के साथ भी परवीन की जोड़ी कामयाब नहीं रह सकी थी. परवीन का पहला अफेयर डैनी डेंजोंगप्पा के साथ था, कहते हैं कि यह दोनों लगभग 4 सालों तक लिव इन में थे लेकिन इसके बाद दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था. डैनी से ब्रेकअप होने के बाद परवीन की ज़िन्दगी में आए कबीर बेदी, जो कि पहले से शादीशुदा थे. ख़बरों की मानें तो कबीर बेदी के साथ भी परवीन का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों के रास्ते जुड़ा हो गए. दो अफेयर्स और ब्रेकअप के बाद परवीन की लाइफ में आए फिल्ममेकर महेश भट्ट, हालांकि तब तक ख़बरें आईं कि एक्ट्रेस को एक भयानक मानसिक बीमारी हो चुकी है. 3 अफेयर और लिव इन के बाद भी नहीं मिला Parveen Babi को प्यार, अकेले ही हो गई थी मौत महेश भट्ट के साथ भी परवीन एक लंबे वक़्त तक लिव इन में रहीं थीं लेकिन आगे चलकर यह जोड़ी भी टूट गई थी. हालांकि, महेश भट्ट एक्ट्रेस परवीन के अंतिम समय तक उनके साथ जुड़े रहे थे. आपको बता दें कि परवीन को ‘सिजोफ्रेनिया’ नामक बीमारी थी जिसके चलते वह लोगों को अपना दुश्मन मान बैठतीं थीं. यहां तक की इस बीमारी के चलते परवीन को यह भी अंदेशा था कि अमिताभ बच्चन उन्हें मारना चाहते हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पवन सिंह पर बलिया कोर्ट ने लगाया 3000 रुपये का जुर्माना, तलाक से जुड़ा है मामला
पवन सिंह पर बलिया कोर्ट ने लगाया 3000 रुपये का जुर्माना, तलाक से जुड़ा है मामला

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget