एक्सप्लोरर

Dilip Kumar Death: पाकिस्तान में अस्पताल बनाने के लिए दिलीप कुमार ने की थी मदद, याद कर भावुक हुए पाकिस्तान के PM इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दिलीप कुमार के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर दिलीप कुमार को प्रतिभाशाली एक्टर बताया और उनके पाकिस्तान में एक अस्पताल बनाने में मदद करने का जिक्र किया.

बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार का आज सुबह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया. वह 98 साल के थे. वह पिछले लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी और उनके ब्लड में हीमोग्लोबीन की भी कमी थी. दिलीप कुमार के निधन बॉलीवुड समेत पूरे देश में शोक की लहर है. इतना नहीं विदेशों में भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया जा रहा है. 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी दिलीप कुमार के निधन पर दुख जताया है और साथ ही कैंसर अस्पताल बनाने में उनके योगदान का भी जिक्र किया है. इसके साथ ही एक अलग ट्वीट में उन्होंने उनकी अदाकारी की प्रतिभा की तारीफ की है. 

इमरान खान ने अपने पहले ट्वीट में लिखा,"दिलीप कुमार के निधन के बारे सुनकर दुख हुआ. शौकत खानुम मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर प्रोजेक्ट के लिए धन जुटाने में मदद करने और अपना समय देने के लिए उनकी उदारता को कभी नहीं भूल सकते. यह सबसे कठिन वक्त - पहले 10% धन जुटाने के लिए. पाकिस्तान और लंदन में उनकी उपस्थिति ने बड़ी रकम जुटाने में मदद की."

यहां देखिए इमरान खान का ट्वीट-

वहीं, इमरान खान ने दूसरे ट्वीट में लिखा,"इसके अलावा, मेरी जनरेशन के लिए दिलीप कुमार महान और सबसे प्रतिभाशाली एक्टर थे."  इमरान खान के इस ट्वीट पर पाकिस्तान के ट्विटर यूजर्स भी दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं.

यहां देखिए इमरान खान का ट्वीट-

बता दें कि दिलीप कुमार का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में 11 दिसंबर 1922 को हुआ. उनके पिता का नाम लाला गुलाम सरावर खान और मां का नाम आयशा बेगम था. उनके कुल 12 भाई-बहन हैं. उनके पिता फल बेचते थे. उनका असली नाम युसूफ खान था और उन्होंने देवलाली में स्कूलिंग की. वो राज कपूर के साथ बड़े हुए जो उनके पड़ोसी भी थे. बाद में दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई. 

ये भी पढ़ें-

Dilip Kumar Death Last Rites: दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे शाहरुख खान और विद्या बालन, देखें ये तस्वीरें

सायरा बानो को हेवी ज्वैलरी पहन देख मजाक उड़ा बैठे थे दिलीप कुमार, कही थी ये बात

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब किसी के साथ रिश्ता नहीं चाहिए...' आकांक्षा चमोला का खुलासा, बोलीं- मैं एसेक्सुअल बन गई हूं
'अब किसी के साथ रिश्ता नहीं चाहिए...' आकांक्षा चमोला का खुलासा, बोलीं- मैं एसेक्सुअल बन गई हूं
'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट की धमाकेदार एंट्री, सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिखेंगी एक्ट्रेस
'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट की धमाकेदार एंट्री, सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिखेंगी एक्ट्रेस
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? दिलीप जोशी के शो छोड़ने की खबरों पर मेकर्स ने दी सफाई
'तारक मेहता' नहीं छोड़ रहे दिलीप जोशी, शो छोड़ने की खबरों को मेकर्स ने बताया अफवाह
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget