एक्सप्लोरर

सेट पर नुसरत भरुचा को आया अटैक, हिंदुजा अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बेडरेस्ट पर एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा फिल्ममेकर लव रंजन के फिल्म के सेट पर बुरी तरह बीमार हो गईं. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें वर्टिगो अटैक पड़ा था.

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा पिछले 7 दिनों से काफी अस्वस्थ चल रही हैं. वह मुश्किल से खड़ी या बात कर पा रही थी. उन्हें फिल्म के सेट से सीधे अस्पताल ले जाया गया. यह सब एक फिल्म के सेट पर हुआ था और आपको बता दें कि उनके पैरेंटस को तब तक पता नहीं था कि जबतक वह अस्पताल नहीं पहुंची.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नुसरत भरुचा लव रंजन की एक फिल्म की शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियों में कर रही थी.  फिल्म निर्माता लगभग 23-24 दिनों तक नुसरत के साथ बहुत अच्छी तरह से शूटिंग कर रहे थे. लेकिन नुसरत के चक्कर आने के बाद से  फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है.  

फिल्म की बैलेंस कास्ट भी शूटिंग नहीं कर रही है क्योंकि माना जा रहा है कि नुसरत फिल्म के ज्यादातर सीन में हैं. संपर्क करने पर नुसरत ने इस सब की पुष्टि की और कहा, "डॉक्टरों ने इसे वर्टिगो अटैक बताया है, जो शायद तनाव के कारण हुआ है. महामारी ने भावनात्मक, शारीरिक और आर्थिक रूप से हर किसी पर भारी असर डाला है."

तीन हफ्ते की शूटिंग के बाद कमजोरी

नुसरत ने कहा, "मैं इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक होटल में ठहरी हुई थी. होटल सेट के करीब था. आज के समय में मुझे लगा कि यह अच्छा होगा क्योंकि इससे मुझे अपने घर से सेट तक पहुंचने में लगने वाले समय की बचत होगी. एक दिन, लगभग तीन सप्ताह की शूटिंग के बाद, मुझे बहुत कमजोरी महसूस हुई और मैंने शूटिंग पर जाने से मना कर दिया."

कम हुआ था ब्लड प्रेशर

नुसरत भरुचा ने आगे कहा, "मैंने सोचा कि मैं एक-दो दिन में ठीक हो जाऊंगी लेकिन अगले दिन भी उतना ही बुरा हाल था, फिर भी मैं सेट पर पहुंची लेकिन कुछ कुछ मिनट बाद यह सब हो. मैं कुछ नहीं कर सकी. उन्होंने मुझे हिंदुजा अस्पताल (मुंबई) ले जाने का फैसला किया और जब मैं वहां पहुंची, तो मेरा और भी बुरा हाल था. मुझे ऊपर ले जाने के लिए व्हीलचेयर की जरूरत पड़ी थी. मेरा ब्लड प्रेशर तब घटकर 65/55 हो गया था."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nushrratt Bharuccha (@nushrrattbharuccha)

15 दिन का बेड रेस्ट

नुसरत ने आगे कहा,"तब तक, मां और पिताजी अस्पताल आ चुके थे. अगले 6-7 दिन बहुत खराब थे. मैं अस्पताल में भर्ती नहीं हुई, मैं घर पर दवाएं ले रही हूं। पूरी जाँच हो चुकी है और मैं ठीक हूं. मैंने आज से करीब 7 दिन और छुट्टी ली है. डॉक्टर ने 15 दिन के लिए बेड रेस्ट की सलाह दी है."

ये भी पढ़ें-

साउथ के सुपर स्टार महेश बाबू के पास है करोड़ों की प्रॉपर्टी, शानदार बंगले से लेकर महंगी कारों का है शौक

Hotness Alert: शहनाज गिल ने डब्बू रतनानी से करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरों में देखिए उनका स्टनिंग लुक

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget