एक्सप्लोरर

रिया चक्रवर्ती ही नहीं, खुद सुशांत सिंह राजपूत ने भी कई कर्मचारियों को काम से हटाया था: एक्स बॉडीगार्ड

पूर्व बॉडीगार्ड नवीन दलवी ने खुलासा करते हुए बताया कि खु्द सुशांत सिंह राजपूत ने भी एक साथ 9 लोगों को काम से हटाया था और उस वक्त रिया के साथ उनका अफेयर नहीं चल रहा था.

मुम्बई: तमाम तरह के इल्जामों से जूझ रही सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के घर काम करनेवाले पूर्व कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया था कि रिया ने ही घर के कई स्टाफ्स को हटाने में अहम भूमिका निभाई थी. कई पूर्व कर्मचारियों ने भी एबीपी न्यूज़ के कैमरे पर इस तरह की बातें कहीञ थीं.

लेकिन एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए सुशांत के पूर्व बॉडीगार्ड नवीन दलवी ने खुलासा करते हुए बताया कि खु्द सुशांत सिंह राजपूत ने भी एक साथ 9 लोगों को काम से हटाया था और उस वक्त रिया के साथ उनका अफेयर नहीं चल रहा था. हटाये गये लोगों में नवीन समेत उनके चार निजी सुरक्षाकर्मी, एक पर्सनल अटेंडेंट, 3 ड्राइवर और एक मैनेजर का भी शुमार है.

नवीन दलवी के मुताबिक, यह साल 2019 में जनवरी महीने की बात है, जब एक साथ इतने लोगों को फिर से काम पर नहीं आने के लिए कहा गया था. नवीन कहते हैं उनकी तरह ही बाकी 3 सुरक्षाकर्मियों को भी एक सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से रिक्रूट किया गया था, मगर न तो एजेंसी और न ही सुशांत के मैनेजर ने हमें हटाये जाने का कोई कारण बताया. नवीन समेत चारों सुरक्षाकर्मियों ने अक्टूबर, 2018 में सुशांत के साथ जुड़े थे और अगले 4 महीने में ही उन सभी बाय बाय कर दिया गया था.

नवीन दलवी ने बताया कि जब तक वो सुशांत के बॉडीगार्ड थे, तब तक उन्होंने कभी भी सुशांत सिंह राजपूत को डिप्रेशन में अथवा परेशान नहीं देखा. वो कहते हैं कि सुशांत हमेशा से ही एक जिंदाजिल, खुशमिजाज और खुद को बिजी रखनेवाले इंसान थे. नवीन ने कहा, "सुशांत ने अपने लिए 50 ख्वाहिशों की लिस्ट बनाई थी और वो पूरी किये बगैर वो इस दुनिया से कैसे जा सकते हैं. मुझे आज भी नहीं लगता है कि उन्होंने खुदकुशी की होगी".

सुशांत सिंह राजपूत की दरियादिली की मिसाल देते हुए नवीन ने हमें दो वाकये बताये. " नवीन कहते हैं, "2018 में एक दिन मुझे कहा गया कि मैं एक जोड़ी कपड़े रख लूं, हमें हैदराबाद जाना है. वहां पहुंचने के बाद भी मुझे नहीं बताया गया कि आखिर हम कहा जा रहे हैं. झुग्गियों के बीचे से होते हुए हम एक इमारत में पहुंचने पर मुझे पता चला कि सुशांत 5 साल के एक कैंसर पीड़ित बच्चे से मिलने वहां पहुंचे हुए हैं. सुशांत ने उस बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक मद‌द की थी. उस वक्त सुशांत एक बॉक्स में उस कैंसर पीड़ित बच्चे के लिए इतने सारे खिलौने अपने साथ ले गये थे कि खिलौनों से उस बच्चे का घर भर गया था."

उल्लेखनीय है कि सोशाल मीडिया के जरिए उस बच्चे के मां-बाप ने बच्चे के इलाज के जरिए लोगों से मदद की गुहार लगाई थी और सुशांत से भी इंस्टाग्राम पर मदद मांगी थी. नवीन कहते हैं, "सुशांत ने यह सब पब्लिसिटी के लिए नहीं किया था और इसीलिए किसी को भी इसके बारे में पता नहीं लगने दिया."

एक दूसरा वाकया सुनाते हुए नवीन ने कहा, "अक्सर सेलिब्रिटीज अपने जन्मदिन के दिन बड़ी पार्टियां देते हैं और खूब एंजॉय करते हैं, लेकिन सुशांत ने बांद्रा इलाके में ही स्थित एक वृद्धा आश्रम में अपना जन्मदिन मनया था और लोगों को शॉल आदि चीजें बांटी थीं और वहां पर काफी समय गुजारा था."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office Collection Live: मंगलवार को 5 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Live Updates: मंगलवार को 5 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में प्रीति जिंटा, की अनशन खत्म करने की रिक्वेस्ट, बोलीं- लड़ाई के साथ सेहत भी जरुरी
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में प्रीति जिंटा, की अनशन खत्म करने की रिक्वेस्ट, बोलीं- लड़ाई के साथ सेहत भी जरुरी
Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी
'जन नायकन' डे 1 बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी
FIFA WC 2026: संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न, पत्नी मान्यता ने शेयर किया वीडियो
FIFA WC 2026: संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न, पत्नी मान्यता ने शेयर किया वीडियो

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget