एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना केस, बॉलीवुड फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग को लेकर नई गाइडलाइंस जारी

इंडस्ट्री की सबसे बड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने ए एम्प्लॉइज (FWICE) ने फिल्मों, टीवी सीरियल्स और वेब शोज की शूटिंग को लेकर नई गाइडलाइंस जारी करते हुए इन्हें सख्ती से लागू करने का संकेत दिया है.

मुंबई: कोरोना की नई लहर से बॉलीवुड भी कम परेशान नहीं है. मुंबई में वीकएंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के चलते बड़े पैमाने पर फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग प्रभावित हो रही हैं. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इंडस्ट्री के तमाम निर्माता और निर्देशकों से जुड़े संगठनों के साथ एक बैठक कर शूटिंग के वक्त तमाम सावधानियां बरतने की ताकीद दी थी. ऐसे में अब इंडस्ट्री को लेकर नए कदम उठाए जाने का ऐलान किया गया है.

वहीं फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने नये प्रावधानों के तहत फिल्मों, सीरियलों और वेब शोज के लिए जारी दिशा-निर्देशों को लेकर एबीपी न्यूज़ से बातचीत की. उन्होंने इंडस्ट्री की सबसे बड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने फिल्मों, टीवी सीरियल्स और वेब शोज की शूटिंग को लेकर नई गाइडलाइंस जारी करते हुए इन्हें सख्ती से लागू करने का संकेत दिया है. नई गाइलाइंस के तहत-

- भीड़ वाले सीन्स और बड़ी संख्या में डांस वाले गानों की शूटिंग की इजाजत नहीं होगी.

- शूटिंग के सेट्स पर प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़े तमाम दफ्तरों में लोगों को लगातार मास्क पहनने रखना अनिवार्य होगा.

- FWICE ने सेट्स और प्रोडक्शन से जुड़ी जगहों पर गाइडलाइंस का पालन‌ कराने‌ और निगरानी रखने के लिए एक मॉनिटरिंग टीम का गठन किया है.

- जारी किए गए दिशानिर्देशों का उल्लंघन‌ करने वाले किसी शख्स या प्रोडक्शन यूनिट पर FWICE की ओर से दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी‌ ने‌ एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा, 'कोरोना‌ के चलते इंडस्ट्री की ओर से पहले ही तमाम तरह के‌ कदम उठाए गए हैं. मगर राज्य सरकार से हुई बातचीत के मद्देनजर हमने ये अतिरिक्त कदम उठाए हैं जो कोरोना के माहौल को देखते हुए बहुत जरूरी हैं.'

उन्होंने कहा, 'राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन का इंडस्ट्री ‌की‌ ओर से पालन किया जाएगा और इस दौरान किसी भी तरह की शूटिंग नहीं की‌ जाएगी. इस दौरान प्री और प्रोस्ट प्रोडक्शन‌ की गतिविधियों की भी इजाजत नहीं होगी.'

उल्लेखनीय है कि FWICE के जरिए जारी नए दिशानिर्देश पहले जारी किए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर के‌ अतिरिक्त होंगे जो कि 30 अप्रैल, 2021 तक लागू रहेंगे. महाराष्ट्र सरकार ने इसी तारीख तक कोरोना संबंधी गाइडलाइंस जारी किए हैं.

यह भी पढ़ें: फिल्मों में आने के दो साल बाद शादी और फिर लिया 17 सालों का लंबा ब्रेक, फिर भी सुपरस्टार हैं Jaya Bachchan

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस पर साबित हुई डिजास्टर
जापान में फ्लॉप हुई धुरंधर, 3000 करोड़ कमाने वाली फिल्म का बुरा हाल
Sunday Box Office Collection: संडे को ‘धमाल 4’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 'अल्फा' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को ‘धमाल 4’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 'अल्फा' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मुंबई के अस्पताल में पवन कल्याण से की मुलाकात, सर्जरी के बाद स्वास्थ्य में हो रहा है सुधार
CM नायडू ने मुंबई के अस्पताल में पवन कल्याण से की मुलाकात, सर्जरी के बाद स्वास्थ्य में हो रहा सुधार
'मुझे उसके साथ नहीं दिखनी चाहिए', शिल्पा शिंदे ने बंद करवाई शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा की बोलचाल
'मुझे उसके साथ नहीं दिखनी चाहिए', शिल्पा शिंदे ने बंद करवाई शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा की बोलचाल

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget