एक्सप्लोरर

Drugs Case: भारती सिंह और उनके पति हर्ष को लेकर जोनल ऑफिस पहुंची NCB टीम, सर्च के दौरान घर से निकला गांजा

बॉलीवुड ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) ने अब कॉमेडियन भारती सिंह के मुंबई स्थित घर पर रेड मारी है और उनके घर से गांजा बरामद हुआ है. घर में सर्च पूरी होने के बाद एनसीबी के भारती उनके पति हर्ष को अपने साथ ऑफिस लेकर गई है. अधिकारी एनसीबी अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा इलाके में छापेमारी कर रही है.

बॉलीवुड ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) ने अब कॉमेडियन भारती सिंह के मुंबई स्थित घर पर रेड मारी है और उनके घर से गांजा बरामद हुआ है. घर में सर्च पूरी होने के बाद एनसीबी के भारती उनके पति हर्ष को अपने साथ ऑफिस लेकर गई है.  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मुम्बई जोनल यूनिट ने कॉमेडियन एक्ट्रेस भारती सिंह और उनके पति हर्ष के घर पर रेड किया. एनसीबी अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा इलाके में छापेमारी कर रही है.

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए ड्रग्स पैडलर की निशानदेही पर भारती सिंह और हर्ष लिंबचिया के घर पर छापेमारी की. एनसीबी को छापेमारी के दौरान संदिग्ध पदार्थ(गांजा) मिला है. भारती सिंह टीवी की पहली पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिनके घर एनसीबी ने छापेमारी की है. इससे पहले एनसीबी ने एक्टर और मॉडल अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गेब्रिएला के घर पर छापा मारा था.

बता दें कि जांच एजेंसी ने अर्जुन रामपाल के घर छापेमारी के दौरान 9 नवंबर को छापेमारी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रोनिक गैजेट को जब्त किया था और अर्जुन के ड्राइवर से भी पूछताछ की थी. रामपाल के घर पर छापे से एक दिन पहले, एनसीबी ने बॉलीवुड निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को उपनगरीय जुहू में उनके आवास पर कथित तौर पर गांजा पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया था.

गर्लफ्रेंड का भाई गिरफ्तार

इससे पहले गैब्रिएला के भाई अगिसियालोस के अपार्टमेंट में ड्रग्स मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने, एनसीबी ने गैब्रिएला के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को एक ड्रग्स मामले में पास के पुणे जिले के लोनावाला स्थित एक रिजॉर्ट से गिरफ्तार किया था.

सुशांत सिंह राजपूत केस में आया ड्रग्स का मामला

गौरतलब है कि जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने ड्रग्स से जुड़े व्हाट्सएप चैट के आधार पर बॉलीवुड में कथित नशीली दवाओं के उपयोग की जांच शुरू की.  केंद्रीय एजेंसी ने इससे पहले राजपूत की प्रेमिका अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शौविक, दिवंगत फिल्म स्टार के कुछ कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था. रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं.

ये भी पढ़ें-

फीस के मामले में भी भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन हैं रानी चटर्जी, काजल राघवानी और आम्रपाली एक फिल्म के लेती हैं इतने रुपए

बॉलीवुड में पांच ऐसी शादियां, जहां धर्म की दीवार टूटी, रिश्ते भी लंबे वक्त से बने हैं

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 6 बजे तक 319 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 6 बजे तक 319 करोड़ के हो गई पार
रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार 'जेलर 2', इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार 'जेलर 2', इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
RJ Mitte की मौत से टूटे ऑन-स्क्रीन फादर Bryan Cranston, कहा- क्यों अपनी जान खुद ले ली?
RJ Mitte की मौत से टूटे ऑन-स्क्रीन फादर, कहा- क्यों अपनी जान खुद ले ली?
'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना, आर्मी फंड में जाएगी रकम
'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget