एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन के‌ नानावटी अस्पताल में भर्ती होने को लेकर सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब अटकलें, सामने आई सफाई

कोरोना वायरस से संक्रमित होकर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के नानावटी अस्पताल में भर्ती होने को लेकर एक अजीबो-गरीब सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है.

मुम्बई: कोरोना वायरस से संक्रमित होकर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के नानावटी अस्पताल में भर्ती होने को लेकर एक अजीबो-गरीब सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है. पिता-पुत्र दोनों के असिम्टमैटिक होने का हवाला देकर अस्पताल में दोनों के भर्ती होने को लेकर इस सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कई सवाल उठाये जा रहे हैं और नानावटी अस्पताल पर कई गंभीर आरोप लगाये जा रहे हैं.

कहा जा रहा है कि कोरोना मरीजों के इलाज को अधिक बिल वसूलने को लेकर खराब हो रही छवि को सुधारने के लिए नानावटी अस्पताल ने अमिताभ बच्चन की मदद ली है. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे पोस्ट में कहा जा रहा है कि जुहू में अमिताभ के तीन बंगले हैं और ऐसे में खुद अमिताभ और अभिषेक को घर में ही क्वारंटीन होने में किसी‌ तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए थी. इस पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि अमिताभ के एक बंगले में मिनी आईसीयू की सुविधा और उन्हें वेतन पर रखे गये दो डॉक्टरों की सेवाएं भी उपलब्ध हैं.

इतना ही नहीं, वायरल हो रहे इस पोस्ट में कहा गया है कि जिस रेडियंट केयर ग्रुप के तहत नानावटी अस्पताल आता है, उसी अस्पताल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में अमिताभ भी एक बोर्ड मेम्बर हैं.

ऐसे में अब इन आरोपों पर अब अस्पताल की ओर से सफाई सामने आई है. अस्पताल के एक सूत्र ऐसे सभी इल्जामों का खंडन‌ किया है. इस सफाई में कहा गया है, " रेडियंट लाइफ केयर अथवा नानावटी अस्पताल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में अमिताभ बच्चन शामिल नहीं है."

सूत्र के मुताबिक, "65 साल से अधिक आयु वर्ग में आनेवाले और माइल्ड लक्षण वाला ऐसा शख्स जिसे कई तरह की बीमारियां हैं, वो शख्स मेडिकल सलाह लेने के बाद अस्पताल में भर्ती होने का फैसला कर सकता है. हमें इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि एक शख्स बीमार है और इस वक्त अस्पताल में भर्ती है और ऐसे में अनावश्यक टिप्पणी करने से बचना चाहिए. कोविड से कोई भी प्रभावित हो सकता है. बेहतर है कि हम सुरक्षित रहें."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पावरफुल है...' आ गया राजकुमार राव की 'प्रहार' का फर्स्ट रिव्यू, रोंगटे खड़े कर देंगे 4 मोमेंट
'पावरफुल है...' आ गया राजकुमार राव की 'प्रहार' का फर्स्ट रिव्यू, रोंगटे खड़े कर देंगे 4 मोमेंट
'राइज एंड फॉल 2' में डबल एविक्शन, निहारिका तिवारी बनीं अल्टीमेट रूलर, सारा गुरपाल का हुआ राइज
'राइज एंड फॉल 2' में डबल एविक्शन से पलटा गेम, इन दो कंटेस्टेंट्स का सफर हुआ खत्म
'डॉग के बर्तन में पानी पीओ', सौरभ जोशी ने पत्नी को दिया डेयर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
'डॉग के बर्तन में पानी पीओ', सौरभ जोशी ने पत्नी को दिया डेयर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 2 बजे तक 21 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 2 बजे तक 21 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget