एक्सप्लोरर

कोरोना के बीच इस तारीख से 10 बड़े बदलावों के साथ खुल सकते हैं सिनेमाघर, जानिए क्या है सुरक्षा के इंतजाम

मल्टीप्लेक्स मालिकों को उम्मीद है कि 15 अगस्त से सिनेमाघरों को खुलने की अनुमति मिलेगी.मल्टीप्लेक्स खुलने पर क्या बदलाव आपको देखने मिलेंगे और क्या कोरोना से सुरक्षा के क्या इंतज़ाम किए जाएंगे, यहां जानिए.

मुंबई: कोरोना से देश के सभी सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स बंद हैं. बॉलीवुड की तमाम बड़ी फ़िल्में अब ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ हो रही है जिससे देश के बड़े सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को करोड़ों का नुकसान हो रहा है. इसी नुकसान से उभरने के लिए अब मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर सरकार से उन्हें खेलने की इजाज़त मांग रहे हैं. मल्टीप्लेक्स मालिक दावा कर रहे है कि सिनेमा देखने आने वाली हर व्यक्ति को सुरक्षित वातावरण दिया जाएगा और कोरोना का संक्रमण ना फैलने के लिए सारे इंतज़ाम किए जाएंगे. तो इस बार सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स खुलने पर क्या बदलाव आपको देखने मिलेंगे और क्या कोरोना से सुरक्षा के क्या इंतज़ाम किए जाएंगे.

कार्निवल सिनेमा के मुताबिक़ इन इंतजामों के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल:

  • टचलेस टिकिट काउंटर की व्यवस्था.
  • पूरे सिनेमाघर में हैंड सैनिटायजर, सैनिटायझेशन मशीन होना जरूरी.
  • हर शो के बाद हॉल होगा सैनिटायज.
  • तापमान चेक करने की मशीन.
  • आरोग्य सेतू एप अनिवार्य.
  • कैशलेस और टचलेस पेमेंट.
  • सोशल डिसटंसिंग के लिए दो मीटर पर फूट मार्कर.
  • वन सीट गैप सीटिंग.
  • टचलेस टॉयलेट.
  • रो वाइज़ एग्ज़िट.

कोरोना के बीच इस तारीख से 10 बड़े बदलावों के साथ खुल सकते हैं सिनेमाघर, जानिए क्या है सुरक्षा के इंतजाम

इन सब इंतज़ामों के साथ देश के सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स खुलने के लिए तैयार है बस इंतज़ार है तो सरकार के आदेश का. पिछले पांच महीनों से बंद ये मल्टीप्लेक्स कोरोना की मार झेल रहे है. बड़ी फ़िल्में ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ होने से मल्टीप्लेक्स मालिकों को अपने भविष्य की चिंता भी सताने लगी है. लिहाज़ा इन सब ने अब अपनी तैयारी दिखाकर सरकार से दोबारा खुलने की अनुमति मांगी है.

कोरोना के बीच इस तारीख से 10 बड़े बदलावों के साथ खुल सकते हैं सिनेमाघर, जानिए क्या है सुरक्षा के इंतजाम

कुनाल स्वाहनी, वीपी, कार्निवल सिनेमा ने एबीपी न्यूज़ को बताया ‘कार्निवल सिनेमा में आनेवाले हर व्यक्ति को मास्क पहेना अनिवार्य होगा, स्टाफ़ पुरे सेफ़्टी के साथ लोगों को सेवा देंगे. खाना डिस्पोज़ल में और अल्ट्रावायलेट कैबिनेट में डिसिन्फ़ेक्ट करके दिए जाएंगे. साथ ही खाना और अन्य चीजों के लिए पेमेंट कैशलेस और फूड वेंडिंग मशीन के ज़रिए ही किए जाएंगे. साथ ही मल्टीप्लेक्स में एसी सिस्टम में भी बदलाव किये जा रहे जिससे ज़्यादा ताज़ा हवा हॉल के अंदर दी जा सके.’

कोरोना के बीच इस तारीख से 10 बड़े बदलावों के साथ खुल सकते हैं सिनेमाघर, जानिए क्या है सुरक्षा के इंतजाम

मल्टीप्लेक्स मालिकों को उम्मीद है कि 15 अगस्त से सिनेमाघरों को खुलने की अनुमित मिलेगी, अगर अगस्त में सिनेमा हॉल खुलते हैं तो उस महीने हॉलीवुड की फ़िल्म पर्दे पर दिखाई जाएंगी और सितंबर महीने से हिंदी फ़िल्में मल्टीप्लेक्स में दिखाई जाएंगी.

अगर आप परिवार के साथ फ़िल्म देखने जा रहे है तो आप एक साथ बैठ सकते हैं अन्यथा आपको एक सीट छोड़कर सीट पर बैठना होगा. इससे सिनेमा हॉल के अंदर दो लोगों के बीच सुरक्षित अंतर रखा जाएगा.

कोरोना के बीच इस तारीख से 10 बड़े बदलावों के साथ खुल सकते हैं सिनेमाघर, जानिए क्या है सुरक्षा के इंतजाम

कोरोना के चलते फ़िल्म इंडस्ट्री को 1500 करोड़ से ज़्यादा नुक़सान हुआ. मल्टीप्लेक्स से ज़्यादा सिंगल स्क्रीन थियेटर को ख़ाली नुक़सान हुआ है. सभी ये उम्मीद करते हैं कि बहुत जल्द 90 एमएम का पर्दा खुल जाएगा और वहीं पुरानी रौनक़ लौट आएगी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
AA23 पर अल्लू अर्जुन-लोकेश का हिंट, जल्द आएगी नई खबर!
AA23 पर अल्लू अर्जुन-लोकेश का हिंट, जल्द आएगी नई खबर!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget