एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत ने बिना स्क्रिप्ट पढ़े साइन की थी अपनी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा'

'दिल बेचारा' के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने उनकी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़े बगैर ही उनकी फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी थी.

मुम्बई: सुशांत सिंह राजपूत फिल्मों‌ में काम करने को लेकर बहुत चूजी माने जाते हैं. ऐसे में एक फिल्म ऐसी भी थी जो उन्होंने बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही साइन की थी और वो फिल्म थी जल्द रिलीज होने वाली उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा'.

'दिल बेचारा' के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उनकी फिल्म में काम करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने उनकी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़े बगैर ही उनकी फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी थी.

मुकेश छाबड़ा की ओर से एबीपी न्यूज़ को जारी एक बयान में कहा, "सुशांत को इस बात का अच्छी तरह से एहसास था कि एक दिन मैं खु्द अपनी फिल्म बनाना चाहता हूं. ऐसे में सुशांत ने मुझसे वादा किया था कि जिस दिन मैं कोई फिल्म बनाने का फैसला करूंगा, वो मेरे साथ जरूर काम करेंगे."

उल्लेखनीय है कि एक कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर मुकेश छाबड़ा ने टीवी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म 'काई पो चे' में कास्ट कर उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक दिया था और उसके बाद से ही सुशांत और मुकेश छाबड़ा बेहद अच्छे दोस्त बन गये थे.

मुकेश ने सुशांत को 'दिल बेचारा' में सुशांत के साथ काम करने के बारे में कहा, "जैसे ही मैंने इस बात का निश्चय किया कि मैं फिल्म बनाऊंगा, उसी वक्त मेरे मन में ख्याल आया कि मुझे फिल्म में एक बढ़िया ऐक्टर के साथ-साथ एक ऐसे शख्स की जरूरत है जो मुझे अच्छी तरह से समझे, जो मेरा करीबी हो और जो एक ऐसा शख्स जो हर हाल में मेरे इस सफर में मेरे साथ रहे." मुकेश ने आगे कहा, "उन्होंने मुझसे वादा किया था कि वो मेरी फिल्म में एक लीड हीरो के तौर पर काम करेंगे और उन्होंने अपना यह वादा निभाया भी. ऐसे में जब मैंने उन्हें 'दिल बेचारा' के लिए अप्रोच किया तो उन्होंने बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही फौरान हां कर दी. हम दोनों का हमेशा से ही इस तरह का मजबूत किस्म का जज्बाती रिश्ता रहा था."

सुशांत सिंह राजपूत ने बिना स्क्रिप्ट पढ़े साइन की थी अपनी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा

सेट पर सुशांत के काम करने के तरीके के बारे में बात करगे हुए मुकेश ने कहा, "सुशांत हमेशा‌ मुझे सीन इम्प्रूव करने में मदद किया करता था. वो मेरे साथ स्क्रिप्ट पढ़ा करता था और अगर किसी भी मोड़ पर उसे लगता था कि किसी सीन को रचनात्मक ढंग से और बेहतर बनाया जा सकता है, तो वो हमेशा मुझे इसके बारे में बताया करता था. हम साथ में बैठकर इसपर लम्बी चर्चा किया करते थे."

उल्लेखनीय है 'दिल बेचारा मई महीने में सिनेमाघरों में रिलीज की जानी थी, मगर लॉकडाउन के चलते ऐसा हो न सका और सुशांत की यह आखिरी फिल्म अब सीधे तौर पर डिज्नी हॉटस्टार पर 24 जुलाई को रिलीज की जाएगी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम मेरी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा हो', पत्नी मान्यता के बर्थडे पर संजय दत्त ने लुटाया प्यार, कही दिल की बात
'तुम मेरी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा हो', पत्नी के बर्थडे पर संजय दत्त ने लुटाया प्यार, कही दिल की बात
बाथरूम में फिसलकर गिरे एक्टर पीयूष मिश्रा, आई गंभीर चोट, बिस्तर से उठना भी हो रहा मुश्किल
बाथरूम में गिरे एक्टर पीयूष मिश्रा, आई गंभीर चोट, बिस्तर से उठना भी हो रहा मुश्किल
Jana Nayagan Advance Booking Day 1: 'जना नायकन' ने एडवांस बुकिंग में 'बॉर्डर 2' और 'द राजा साब' के रिकॉर्ड किए ध्वस्त, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
'जना नायकन' ने एडवांस बुकिंग में 'बॉर्डर 2' और 'द राजा साब' के रिकॉर्ड किए ध्वस्त, जानें- कलेक्शन
CJP प्रोटेस्ट के दौरान Shabana Azmi को आया अस्थमा अटैक, आंसू गैस के धुएं से बिगड़ी तबीयत
CJP प्रोटेस्ट के दौरान Shabana Azmi को आया अस्थमा अटैक, आंसू गैस से बिगड़ी तबीयत

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget