एक्सप्लोरर

फिल्म 'रूही' के गाने 'भूतनी' की रिकॉर्डिंग के दौरान खूब हंसे थे मीका सिंह

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म रुही इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है और ठीकठाक कमाई कर रही है. इस फिल्म के एक गाने को मीका सिंह ने गाया है. उन्होंने बताया है कि इसकी रिकॉर्डिंग के दौरान वो खूब हंसे थे. जानिए क्यों

लोकप्रिय पंजाबी गायक मीका सिंह ने बॉलीवुड फिल्म 'रूही' का गाना 'भूतनी' गाया है. उन्होंने गाने की रिकॉर्डिग को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया है कि वे इस गाने की रिकॉर्डिग के दौरान बहुत हंसे थे.

मीका ने बताया, "इतना शानदार गाना बनाने के लिए भगवान (संगीतकार) सचिन-जिगर और (गीतकार) अमिताभ भट्टाचार्य को अपना आशीर्वाद दे. मैं इसे रिकॉर्ड करते समय बहुत हंस रहा था और अब श्रोताओं की प्रतिक्रिया जानने के लिए इंतजार कर रहा हूं. यह भूत को समर्पित एक नया लव सॉन्ग है."

उन्होंने आगे कहा, "मैं आश्चर्यचकित और खुश हूं कि निर्माताओं ने इस बारे में सोचा कि उन्हें इस स्थिति के लिए भी एक गाना बनाना चाहिए. मुझे आशा है कि श्रोता भी उसका वैसे ही आनंद लेंगे, जैसा हमने इस गाने की रिकॉर्डिग में लिया."

भूतनी एक हास्य गीत है. इस गाने में राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा हैं और यह एक ऐसे व्यक्ति (वरुण) के बारे में है, जो एक भूत (जान्हवी) के साथ प्यार में पागल है. गाने का मुख्य आकर्षण यह है कि वरुण मजेदार लिरिक्स के जरिए एक भूत को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं.

इसे लेकर सचिन-जिगर ने कहा, "भूतनी को लेकर हम जानते थे कि हम किस तरह का प्रभाव डालना चाहते हैं. आमतौर पर ऐसी स्थितियों के लिए गाने नहीं डाले जाते हैं कि कोई आदमी भूत के प्यार में पड़ गया हो. इस गाने को रिकॉर्ड करने में वाकई में बहुत मजा आया. हमें खुशी है कि ऐसा अलग तरह का गाना हम बना पाए और मीका ने इसे बहुत बढ़िया गाया है."

आपको बता दें कि रुही फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है और  ठीकठाक कमाई कर रही है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJ Mitte की मौत से टूटे ऑन-स्क्रीन फादर Bryan Cranston, कहा- क्यों अपनी जान खुद ले ली?
RJ Mitte की मौत से टूटे ऑन-स्क्रीन फादर, कहा- क्यों अपनी जान खुद ले ली?
'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना, आर्मी फंड में जाएगी रकम
'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 5 बजे तक 318 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 5 बजे तक 318 करोड़ के हो गई पार
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट, मेडिकल वॉकिंग बूट पहने शेयर की फोटो
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट, मेडिकल वॉकिंग बूट पहने शेयर की फोटो

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget