एक्सप्लोरर

MAI Review : साक्षी तंवर बन गईं ओटीटी की 'मदर इंडिया', नेटफ्लिक्स की ये वेब सीरीज देखनी बनती है

'मेरे पास मां है...' मां पर कहा गया ये शायद हिंदी सिनेमा का सबसे मशहूर डायलॉग है, लेकिन आज पर्दे पर मां की परिभाषा बदल गई. बड़े पर्दे की मां अब ओटीटी पर 'Mai' बन गई है.

'मेरे पास मां है...' मां पर कहा गया ये शायद हिंदी सिनेमा का सबसे मशहूर डायलॉग है, लेकिन आज पर्दे पर मां की परिभाषा बदल गई. बड़े पर्दे की मां अब ओटीटी पर 'Mai' बन गई है और इसे ओटीटी की नई मदर इंडिया कहा जा सकता है. नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज आई है 'माई'. इसका ट्रेलर देखकर लगा था कि ये श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' जैसी होगी या रवीना टंडन की फिल्म 'मातृ' जैसी लेकिन ये 'माई' इन किरदारों से काफी आगे निकल गई है 
 
कहानी :
ये कहानी है शील यानि साक्षी तंवर की जिनकी बेटी वामिका एक हादसे में मारी जाती है , लेकिन माई को यकीन है कि बेटी के साथ हुआ ये हादसा इतना सिंपल है नहीं जितना लग रहा है. माई की बेटी बोल नहीं सकती थी लेकिन स्टैंड अप कॉमेडियन थी. आखिरी दिनों में परेशान थी, लेकिन माई को बताया नहीं कि हुआ क्या है. बेटी की मौत के बाद जब साक्षी को लगता है कि बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है तो वो लग जाती है पता लगाने. एक मां क्या कर सकती है. अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए किस हद तक जा सकती है. यही कहानी है माई की. इस सीरीज को Atul Mongia ने डायरेक्ट किया है और दोनों ने अपना काम अच्छे से किया है. 
 
एक्टिंग :
वेब सीरीज का सेंट्रल किरदार एक नर्स साक्षी तंवर है. साक्षी कमाल की एक्ट्रेस हैं इसमें कोई शक नहीं. कहानी घर घर की है जैसे सीरियल से साक्षी घर घर में मशहूर हो गई थीं. बड़े अच्छे लगते हैं जैसे सीरियल में भी हमें साक्षी का एक अलग ही रूप दिखा. एक मां को किरदार को साक्षी एक अलग ही लेवल पर ले गई हैं. एक मां के दर्द को साक्षी ने इस तरह से निभाया है कि उसे आप भी महसूस करते हैं.

बेटी को इंसाफ ना मिलने की हताशा हो या बेटी के साथ जिन्होंने गलत किया उनके साथ साक्षी के भिड़ने के सीन. हर फ्रेम में साक्षी कमाल हैं. साक्षी की बेटी के किरदार में वामिका ने अच्छा काम किया है. विवेक मुशरान ने साक्षी के पति का किरदार निभाया है जो एक कमजोर शख्स है और इस किरदार में विवेक जमे हैं. राइमा सेन ने नीलम नाम का नेगेटिव किरदार निभाया है और वो खूब जमी हैं. रायमा को नेगेटिव किरदार में देखना झटका देता है, लेकिन वो अपने किरदार को बखूबी निभा जाती हैं.प्रशांत नारायणन का किरदार छोटा है लेकिन वो जमे हैं. बाकी किरदारों ने भी अपना काम अच्छे से किया है. 
 
कमी :
ये सीरीज 6 एपिसोड की है और कहीं-कहीं आपको थोड़ी धीमी लगती है. ऐसा लगता है कि इसे थोड़ा सा छोटा किया जा सकता था लेकिन फिर जैसे ही साक्षी स्क्रीन पर आती हैं वो पूरा ध्यान खींच ले जाती है.
 
क्यों देखें :
ये एक अच्छी सीरीज है. जो एक एक मां की मजबूती को दिखाती है. सीरीज में अच्छा सस्पेंस बिल्ड किया गया है. ये सीरीज आप साक्षी तंवर की शानदार एक्टिंग के लिए देख जरूर देख सकते हैं
 
रेटिंग - 5 में से 3.5 स्टार 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
'कॉफी विद करण 9': सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, बोले- मुझे लगता था मेरे कमरे में कोई और भी था
'कॉफी विद करण 9': सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, आधी स्क्रिप्ट सुनकर ही करण को कर दी थी हां
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
कभी नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताई वजह, 'भागम भाग 2' पर भी दी बुरी खबर
कभी नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने 'भागम भाग 2' पर भी दी बुरी खबर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget