एक्सप्लोरर

Throwback: जब Mahima Chaudhry के चेहरे में घुस गए थे 67 कांच के टुकड़े, दर्द बयां करते यूं रो पड़ी थीं एक्ट्रेस

Mahima Chaudhry On Accident: एक समय था जब पर्दे पर एक्ट्रेस महिमा चौधरी की मासूम मुस्कान और खूबसूरत चेहरा हर किसी का मन मोह लेता था. हालांकि किसे पता था कि एक हादसा उनका सब खराब कर देगा.

Mahima's Horrific Accident: महिमा चौधरी बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी. पहली ही फिल्म परदेस से उन्हें काफी पॉप्युलैरिटी मिल गई थी. हालांकि, कुछ सालों बाद अचानक महिमा लाइमलाइट से दूर हो गई थीं. इसके पीछे उनके साथ घटित हुआ एक बेहद दर्दनाक हादसा (Mahima Accident) कारण बन चुका है.

अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लेने वाली महिमा चौधरी के साथ हुए एक हादसे ने उनकी पूरी जिंदगी बदल कर रख दी, जिसे आज भी याद करके एक्ट्रेस रो पड़ती हैं. महिमा चौधरी साल 1999 में फिल्म 'दिल क्या करे' (Dil Kya Kare) की शूटिंग कर रही थीं, जब ट्रक से उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. इस एक्सीडेंट से उनका चेहरा बेहद खराब हो गया था. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, उनकी सर्जरी की गई और चेहरे (Mahima Face Surgery) से 67 कांच के टुकड़ों को निकाला गया. एक्ट्रेस के मुताबिक, 'मुझे लगा कि मैं मर रही हूं, कोई मुझे अस्पताल ले जाने वाला नहीं था. अस्पताल पहुंचने के कई वक्त बाद मेरी मम्मी और अजय देवगन वहां पहुंचे'.

Watch: खुद को फिट रखने के लिए इतनी मेहनत करती हैं 'अनीता भाभी' Nehha Pendse, वर्कआउट वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने!

महिमा ने आगे बताया, 'जब मैं उठी को मैंने अपना चेहरा आइने में देखा और बुरी तरह से डर गई. मेरी सर्जरी हुई और चेहरे से 67 कांच के टुकड़े निकाले गए. मैंने उस वक्त किसी को इस बारे में नहीं बताया क्योंकि तब लोग इतना सपोर्ट नहीं करते थे. अगर मैं बताती तो वो कहते कि ओह...इसका तो चेहरा खराब हो गया है. चलो किसी और को फिल्म में साइन कर लेते हैं. तो बस इसलिए मैं फिल्मों से दूर रही और लोगों से छिपती रही, लेकिन फिर मेरे परिवार ने मुझे संभाला और ताकत दी'.

यह भी पढ़ें- Upcoming Movies in FEB 2022: फरवरी के महीने में ये 5 फिल्में होने जा रही हैं रिलीज, देखें लिस्ट

महिमा का चेहरा बिगड़ने से करियर पर तो असर पड़ा ही, लेकिन पर्सनल लाइफ भी कुछ खास नहीं रही. महिमा ने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी (Bobby Mukherjee) से शादी की थी, लेकिन फिर साल 2013 में दोनों का तलाक हो गया. दोनों की बेटी है अरियाना जो महिमा के साथ रहती है. महिमा अकेले ही अरियाना का ध्यान रखती हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget