एक्सप्लोरर

अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर कैंसर की सर्जरी के बाद घर लौटे

Mahesh Manjrekar Cancer Surgery: एबीपी न्यूज़ से महेश मांजरेकर ने कहा, "पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं और कुछ ही हफ्तों में फिट हो जाऊंगा"

Mahesh Manjrekar Cancer Surgery:  हिंदी और मराठी फिल्मों के जाने-माने निर्देशक और अभिनेता महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) को हाल ही में कैंसर के इलाज के लिए दक्षिण मुम्बई के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में दाखिल कराया गया था और कैंसर से जुड़ी सर्जरी (Cancer Surgery) के बाद अब महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) वापस अपने घर लौट आएं हैं. 

विश्वनीय सूत्र से एबीपी न्यूज़ को पता चला है कि महेश मांजरेकर पिछले कुछ महीनों से मूत्राशय कैंसर (Urinary Bladder Cancer) से पीड़ित थे. ऐसे में डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें सर्जरी की सलाह दी थी. सर्जरी के बाद कुछ दिनों तक महेश मांजरेकर अस्पताल में भर्ती थे और 10 दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी जिसके बाद से वे अपने घर में आराम फरमा रहे रहे हैं.

एबीपी न्यूज़ ने जब महेश मांजरेकर से संपर्क किया तो उन्होंने अपनी बीमारी और उसके इलाज के संदर्भ में कहा, "मैं पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं. मैं कुछ ही हफ्तों में फिट हो जाऊंगा. फिलहाल मैं अपनी बीमारी के बारे में और अधिक बात नहीं करना चाहता हूं."

उल्लेखनीय है कि महेश मांजरेजर 'कांटे', 'दबंग', प्लान', 'मुसाफिर' '10 कहानियां', 'जिंदा',  वॉन्टेड', 'स्लमडॉग मिलेनियर' जैसी कई हिंदी फिल्मों में अभिनय करने के अलावा संजय दत्त अभिनित 'वास्तव' और 'तब्बू अभिनीत फिल्म 'विरुद्ध' का निर्देशन भी कर चुके हैं. उन्हें कई चर्चित मराठी फिल्मों में एक्टिंग के अलावा 'आई' और 'निदान' जैसी मराठी फिल्मों के निर्देशन का भी श्रेय जाता है.

महेश मांजरेकर कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं. उन्होंने 2006 में डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी प्रतियोगी के तौर पर हिस्सा लिया था. 2018 में उन्होंने मराठी 'बिग बॉस' को होस्ट भी किया था.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
दूसरे दिन छा गई 'नई नवेली' की कमाई, यामी गौतम की फिल्म ने 23 परसेंट ग्रोथ के साथ किया इतना कलेक्शन
दूसरे दिन छा गई 'नई नवेली' की कमाई, यामी गौतम की फिल्म ने 23 परसेंट ग्रोथ के साथ किया इतना कलेक्शन
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिट्स पर भड़के प्रिंस नरूला
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिट्स पर भड़के प्रिंस नरूला
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget