एक्सप्लोरर

Lockdown 5: बॉलीवुड को मिली फिल्मों, सीरियलों और वेब शोज की शूटिंग की इजाजत

फिलहाल खुले में शूटिंग की अनुमति नहीं होगी और स्टूडियो में ही शूटिंग करने का निर्देश जारी किया गया है, लॉकडाउन में शूटिंग के लिए बनाये गये तमाम गाइडलाइन्स का पालन नहीं करने पर शूटिंग की इजाजत रद्द कर दी जाएगी.

मुम्बई: लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री को जिस बात का सबसे ज्यादा इंतजार है, तो वो है शूटिंग के जल्द से जल्द शुरू होने का. लॉकडाउन 5.0 के ऐलान होने के साथ ही बॉलीवुड में इस बात को लेकर हलचल बढ़ गयी थी कि तमाम रियायतों के साथ ही उन्हें भी शूटिंग की इजाजत मिल जाएगी. ऐसा ही हुआ. महाराष्ट्र राज्य के सांस्कृतिक विभाग ने राज्य की ओर से आज जारी एक पत्र में सशर्त रूप से शूटिंग शुरू करने की इजाजत दे दी है.

पिछले हफ्ते टीवी निर्माताओं और ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री के तमाम प्रतिनिधियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात कर शूटिंग की तमाम तैयारियों के बारे में अपडेट दिया था और ऐसे में मुख्यमंत्री ने निर्माताओं को सकारात्मक उत्तर दिया था.

बता दें कि अगर फिल्म, टीवी, वेब शो ऐड फिल्मों के निर्माताओं को मुम्बई की परिधि में शूटिंग करनी होगी, तो उन्हें मुम्बई स्थित फिल्मसिटी के नोडल ऑफिसर यानि प्रबंध निदेशक के पास अर्जी देनी होगी. अगर निर्माताओं को मुम्बई की परिधि के बाहर शूटिंग करनी होगी, तो फिर उन्हें उन इलाकों के जिला अधिकारियों से संपर्क करना है और अनुमति हासिल करनी होगी.

उल्लेखनीय है कि फिलहाल फिल्मों, टीवी, वेब और ऐड फिल्मों की शूटिंग इनडोर करने की ही इजाजत दी गयी है. इसका मतलब ये हुआ कि फिलहाल खुले में शूटिंग करने की इजाजत किसी को नहीं होगी और तमाम तरह की शूटिंग स्टूडियो के अंदर ही करनी होगी.

महाराष्ट्र सरकार के निर्देश पर सांस्कृतिक विभाग द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के दौर में लॉकडाउन के तमाम नियमों और सोशल डिस्टांसिंग का पालन करते हुए शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन के काम को अंजाम देना होगा और अगर राज्य सरकार द्वारा बनाये व मान्य किये गये संबंधित नियमों का पालन नहीं किया गया, तो शूटिंग की इजाजत रद्द करने का अधिकार राज्य सरकार के पास होगा.

इंडियन फिल्म ऐंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल के अध्यक्ष जे. डी. मजीठिया ने राज्य सरकार द्वारा शूटिंग की इजाजत दिये जाने पर खुशी जताते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा, "हम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का विशेष रूप से आभार प्रकट करना चाहते हैं, जो उन्होंने हमपर विश्वास जताया और शूटिंग शुरू करने की इजाजत दी. हम लॉकडाउन, सोशल डिस्टांसिंग से लेकर शूटिंग के लिए सेट पर तमाम तरह की सावधानियां बरतेंगे."

उन्होंने आगे कहा, "जल्द ही इंडस्ट्री की सभी संस्थाओं से हम मीटिंग करेंगे और शूटिंग को शुरू किये जाने के लिए सभी संस्थाओं की तैयारियों का जायजा लेंगे. हम उम्मीद करते हैं कि शूटिंग के लिए अर्जी देने के बाद हमें 48 घंटों में शूटिंग की इजाजत मिल जाएगी."

अपनी शुरुआती फिल्मों में शानदार करने वाले ये कलाकार आज हैं गुमनामी में 'हनुमान' के कंधे पर बैठ कर 'राम-लक्ष्मण' ने पार किया था सागर, जानें कैसे हुई थी सीन की शूटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget