एक्सप्लोरर

Lata Mangeshkar की तबीयत खराब देख फैन की हुई ये हालत, ऐसे मांग रहा अपनी फेवरेट सिंगर के लिए दुआ

Lata Mangeshkar Health Update : जब से लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से भर्ती हैं, तब से उनके तमाम चाहनेवाले उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं.

Lata Mangeshkar Health Update : जब से लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से भर्ती हैं, तब से उनके तमाम चाहनेवाले उनकी सलामती और जल्द से घर लौट आने की दुआ कर रहे हैं. ऐसे ही एक रिक्शा ड्राइवर फैन सत्यवान गीते ने एक अनूठे ढंग से लता मंगेशकर की स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, जिसकी झलक उनके रिक्शा पर भी देखने को‌ मिलती है.

मुम्बई के तिलक नगर इलाके में रहनेवाले रिक्शा ड्राइवर सत्यवान गीते ने अपने रिक्शा के पिछले हिस्से के दोनों ओर लता मंगेशकर की मुस्कुराती हुई तस्वीरें लगा रखी हैं. तस्वीरों के नीचे उन्होंने मराठी भाषा में भगवान से लता मंगेशकर के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए संदेश लिखे हैं.

बचपन से ही लता मंगेशकर और उनके गानों के दीवाने रहे सत्यवान गीते, लता मंगेशकर के अस्पताल में भर्ती होने के दिन से ही बेहद दुखी हैं. भावुक होकर सत्यवान गीते ने एबीपी न्यूज़ को बताया, 'जब से मुझे उनके बीमार होने की खबर मुझे मिली है, तभी से मैं मैंने ठीक से खाना तक नहीं खाया है और मेरा किसी बात में मन भी नहीं लग रहा है'.
Lata Mangeshkar की तबीयत खराब देख फैन की हुई ये हालत, ऐसे मांग रहा अपनी फेवरेट सिंगर के लिए दुआवो आगे कहते हैं, 'मैंने अपने रिक्शा पर लता दीदी की तस्वीरें लगाकर उनके स्वस्थ होने की कामना करने वाली तस्वीरें इसलिए लगाईं हैं ताकि चलते-फिरते लोगों की इसपर नजर पड़े और मेरी तरह ही वो सब भी लता दीदी के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करें'.
ये भी पढ़ें : Lata Mangeshkar Health Update: Lata Mangeshkar को अभी क्यों नहीं किया जा रहा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज? ये है वजह
उल्लेखनीय है कि सत्यवान गीते ने लता मंगेशकर के ठीक होने तक नंगे पैर रहने का भी प्रण लिया है. आंखों में आंसू लगाकार सत्यवान कहते हैं, "मैं भगवान से उनकी सलामती के लिए जो कुछ भी कर सकता हूं,‌ कर रहा हूं. बस मैं चाहता हूं कि वो जल्द से जल्द ठीक होकर अपने घर पर लौट आएं. तब तक मैं यूं ही रहूंगा'.

Lata Mangeshkar की तबीयत खराब देख फैन की हुई ये हालत, ऐसे मांग रहा अपनी फेवरेट सिंगर के लिए दुआउल्लेखनीय ‌है सत्यावन गीते की रिक्शा भी काफी अनूठी है. पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिए उन्होंने अपने रिक्शा को पिछले 10 सालों से तरह तरह के पौधे, पत्तियों और घास से सजा रखा है. अपनी रिक्शा की ओर गर्व से देखते हुए वे कहते हैं, 'पर्यावरण की रक्षा करना भी हमारा फर्ज है'.

कोरोना के खतरे के मद्देनजर सत्यवान गीते ने अपने रिक्शा के अंदर पानी की छोटी टांकी की सुविधा के साथ एक वॉश बेसिन भी लगा रखा है. साथ ही उन्होंने हैंड सैनिटाइजर और फर्स्ट एड बॉक्स का भी इंतजाम अपने मुसाफिरों के लिए कर रखा है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday Box Office Collection: संडे को ‘धमाल 4’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 'अल्फा' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को ‘धमाल 4’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 'अल्फा' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मुंबई के अस्पताल में पवन कल्याण से की मुलाकात, सर्जरी के बाद स्वास्थ्य में हो रहा है सुधार
CM नायडू ने मुंबई के अस्पताल में पवन कल्याण से की मुलाकात, सर्जरी के बाद स्वास्थ्य में हो रहा सुधार
'मुझे उसके साथ नहीं दिखनी चाहिए', शिल्पा शिंदे ने बंद करवाई शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा की बोलचाल
'मुझे उसके साथ नहीं दिखनी चाहिए', शिल्पा शिंदे ने बंद करवाई शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा की बोलचाल
Lenin Box Office Day 3 Worldwide: दुनियाभर में 'लेलिन' का तहलका, तीन दिन में धुआंधार कमा डाले करोड़ो, अखिल अक्किनेनी की बनी सबसे बडी हिट
दुनियाभर में 'लेलिन' का तहलका, तीन दिन में धुआंधार कमा डाले करोड़ों, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget