एक्सप्लोरर

जानिए क्यों लॉकडाउन के बाद मालदीव बन गया है बॉलीवुड सिलेब्स का फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन

पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बॉलीवुड के कई स्टार्स मालदीव में छुट्टियां मनाने की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं.इन तस्वीरों को देखकर हर कोई ये सोच रहा है कि बॉलीवुड सिलेब्स वेकेशन के लिए मालदीव ही क्यों जा रहे हैं.

कोरोना संक्रमण की वजह से देश में लॉकडाउन कर दिया गया था. इस वजह से दूसरे देशों की यात्रा करने पर भी पाबंदी लगा दी गई थी. 2020 के शुरूआती महीने लोगों ने घरों में ही बिताए लेकिन जब से अनलॉक-5.0 में सरकार ने ट्रैवलिंग में ढिलाई दी है तब से बहुत से बी-टाउन के सिलेब्स शॉर्ट वेकेशन पर मालदीप जा पहुंचे हैं. पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बॉलीवुड के कई स्टार्स मालदीव में छुट्टियां मनाने की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं. इन तस्वीरों को देखकर हर कोई ये सोच रहा है कि बॉलीवुड सिलेब्स वेकेशन के लिए मालदीव ही क्यों जा रहे हैं.

बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से कई महीनो तक इंटरनेशनल फ्लाइट बंद रही थीं. लेकिन अब दोबारा हवाई सेवा एयर बबल के तहत शुरू कर दी गई हैं. एयर बबल या ट्रांसपोर्ट बबल दो देशों के बीच एक करार होता है जिसमें इन देशों की एयरलाइंस कुछ नियमों के पालन के साथ इंटरनेशनल उड़ान भर सकती हैं. या यूं कहिए कि यह एक एयर कॉरिडोर होता है जिसमें तय देशों के अलावा किसी की भी उड़ान प्रतिबंधित होती है. भारत और मालदीव के बीच भी एयर बबल के तहत फ्लाइट शुरू की गई हैं. इस दौरान यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को सरकार और इन देशों द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है. मालदीव में एंट्री करने के लिए आईसीएमआर लिस्टेड लैब से कोविड टेस्ट कराना बेहद जरूरी है .

मालदीव का मौसम है बेहद सुहावना

इन दिनों ज्यादा से ज्यादा लोगों द्वारा मालदीव की यात्रा करने का दूसरा मुख्य कारण वहां का मौसम है. दरअसल इस आइलैंड पर यात्रा करने के लिए अप्रैल से नवंबर का महीना काफी अच्छा माना जाता है. यहां का औसत तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, जो इसे आइडियल हॉलिडे डेस्टिनेशन बनाता है. इस समय बारिश भी बहुत कम होती है और जनवरी-अप्रैल के महीनों में ह्यूमिडिटी भी बहुत कम रहती है.

टूरिज्म मंत्रालय की सभी गाइडलाइन्स को किया जाता है फॉलो

मालदीव 1,190 से अधिक कोरल द्वीपों वाला एक द्वीपसमूह है जो इस देश की यात्रा करने वालों को नेचुरअल आइसोलेशन प्रदान करता है. यहां के होटल और रिजॉर्ट और टूरिज्म मंत्रालय के सभी गाइडलाइन्स को फॉलो करते हैं और यही वजह है कि यहां सुरक्षा और स्वच्छता का स्टैंडर्ड हाई रहता है. इसके अलावा मालदीप में ‘ वन आइलैंड- वन रिजॉर्ट’ के कान्सेप्ट को फॉलो किया जाता है. मालदीव पहुंचने पर क्वारंटीन की भी जरूरत नहीं होती है. इंडियन पासपोर्ट होल्डर को आगमन पर 30 दिन का मुफ्त वीजा दिया जाता है.

हाल  ही में दिशा पाटनी मालदीव में छुट्टियां एंजॉय करती हुई नजर आई थी. उन्होंने अपने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी. समंदर किनारे बिकिनी पहने उनकी एक दिलकश फोटो को काफी पसंद किया गया था.

टाइगर श्रॉफ की मालदीव में छुट्टियां मनाने की तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी. ऐसी खबरें भी थी कि दिशा और टाइगर एक साथ छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव रवाना हुए थे.

इनके अलावा तारा सुतारिया, आदर जैन, एली अवराम, वरुण धवन, तापसी पन्नू, रकूल प्रीत सिंह, और नेहा धूपिया व अंगद बेदी भी मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंचे थे. यहां तक कि नई नवेली दुल्हन बनी काजल अग्रवाल भी हनीमून के लिए पति गौतम के साथ मालदीव ही गई थी. उन्होंने अपनी कई रोमांटिक पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर की थी.

फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा, सोफिया चौधरी, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनिशा मल्होत्रा मालदीव में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

आमिर खान की बेटी इरा को ब्रेकअप के बाद दोबारा हुआ इश्क, पिता के फिटनेस कोच को कर रही हैं डेट

भारती सिंह ने कपिल शर्मा शो में सिंगर नेहा कक्कड़ का उड़ाया मजाक, कही ये बात

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aamir Khan-Gauri Wedding: 'आशीर्वाद दें, हम खुश रहें...', आमिर खान ने कंफर्म की गौरी स्प्रैट संग शादी, तीसरी बार बनेंगे दूल्हा
'आशीर्वाद दें, हम खुश रहें...', आमिर खान ने कंफर्म की गौरी स्प्रैट संग शादी, तीसरी बार बनेंगे दूल्हा
Welcome To The Jungle BO Day 7: 7वें दिन भी बरकरार रही ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 92 करोड़ के हुई पार
बॉक्स ऑफिस: 7वें दिन भी बरकरार रही ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 92 करोड़ के हुई पार
Netflix Top Trendings: 'राजा शिवाजी' से 'भूत बंगला' तक, पाकिस्तान की फेवरेट बनी ये 6 इंडियन फिल्में
'राजा शिवाजी' से 'भूत बंगला' तक, पाकिस्तान की फेवरेट बनी ये 6 इंडियन फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर, स्वतंत्रता दिवस से क्रिसमस तक, 5 महीने में होंगे 5 महा-क्लैश
बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर, स्वतंत्रता दिवस से क्रिसमस तक, 5 महीने में होंगे 5 महा-क्लैश

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget