एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़मनोरंजनKBC 12: 12.50 लाख रुपये के सवाल पर कंटेस्टेंट ने क्विट किया गेम, क्या आप जानते हैं सही जवाब?
KBC 12: 12.50 लाख रुपये के सवाल पर कंटेस्टेंट ने क्विट किया गेम, क्या आप जानते हैं सही जवाब?
क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति ना सिर्फ कई लोगों को अमीर बना चुका है बल्कि यहां कई कंटेस्टेंट का दिलचस्प सफर भी देखने को मिला है।
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 09 Dec 2020 12:19 PM (IST)

KBC 12: क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति ना सिर्फ कई लोगों को अमीर बना चुका है बल्कि यहां कई कंटेस्टेंट का दिलचस्प सफर भी देखने को मिला है. बिग बी अमिताभ बच्चन इस शो को होस्ट करते हैं और कई बार प्रतिभागियों के साथ अतरंगी बातें करते भी दिखाई देते हैं. वहीं शो का 51वां एपिसोड भी ऐसा ही कुछ खासा दिलचस्प रहा. शो में बिहार के रहने वाले अनिल कुमार हॉट सीट पर विराजमान हुए. फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में जगह बनाकर हॉटसीट पर पहुंचे अनिल कुमार शो से लखपति बनकर लौटे हैं. अनिल कुमार ने केबीसी में 6 लाख 40 हजार रुपये की राशि जीत ली है. वहीं 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल पर उन्होंने खेल छोड़ दिया.
आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन सा सवाल था जिसका जवाब अनिल कुमार के पास नहीं था और उन्होंने इतने अहम मोड़ पर शो में अपना सफर खत्म करने का फैसला किया था.
किस एथलीट ने ओलंपिक मैराथन में दो स्वर्ण पदक जीते थे, एक नंगे पैर और दूसरा जूते पहनकर? ए- मामो वोल्डे बी- कार्लोस लोपेज सी- अबेबे विकिला डी- जुआन कार्लोस जाबाला वहीं इस सवाल पर अनिल कुमार ने शो से क्विट कर लिया था. लेकिन इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन सी, यानि अबेबे विकिला. शो के दौरान अनिल कुमार ने अपनी निजी जिंदगी के अनुभव भी साझा किए थे. बिग बी से शो के दौरान हुई बातचीत में अनिल कुमार ने कहा था कि वो जीती गई धनराशि से पत्नी के लिए गहने खरीदना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने अपने कर्ज को उतारने की बात भी कही थी. अनिल कुमार की जिंदगी के अनुभवों को सुनकर एक बार बिग बी भी भावुक होते दिखे थे.
Published at : 09 Dec 2020 12:11 PM (IST)
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
मनोरंजन
एक्शन से थ्रिलर-हॉरर और सस्पेंस तक, जियो हॉटस्टार पर साउथ की 7 दिमाग हिला देने वाली धांसू फिल्में
मनोरंजन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
मनोरंजन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
मनोरंजन
हॉलीवुड फिल्म ने इंडिया में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली हॉरर फिल्म




























