एक्सप्लोरर

KBC 12: कियारा आडवाणी के सबसे बड़े फैन ने 1 करोड़ के सवाल पर छोड़ा गेम, क्या आप जानते हैं सवाल का सही जवाब?

1 करोड़ के सवाल पर विजय काफी सोचते-विचारते हैं लेकिन उन्हें सवाल का सही जवाब पता नहीं होता है. ऐसे में इतना आगे पहुंचने के बाद वह कोई रिस्क लेना मुनासिब नहीं समझते है और गेम से क्विट कर देते हैं.

अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के गुरुवार के एपिसोड में रोलओवर कंटेस्टेंट विजय पाल सिंह हॉटसीट पर बैठते हैं. मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव के रहने वाले विजय पाल सिंह कोरियर बॉय की नौकरी करते हैं और आठ हजार रुपये महीना तनख्वाह पाते हैं. वह पुलिस ऑफिसर बनने का सपना देखते हैं. विजय पाल का एक और सपना है कि उनकी शादी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से हो. वह कियारा की एक तस्वीर भी दिखाते हैं जिसे वह शो में अपने साथ लेकर आए हैं. अमिताभ बच्चन के पूछने पर विजय पाल कियारा को अपना ‘लकी मैस्कॉट’ बताते हैं

1 करोड़ के सवाल पर अटक गए विजयपाल

बुधवार के एपिसोड में विजयपाल सिंह सभी सवालों का जवाब देकर 25 लाख जीत जाते हैं. लेकिन हूटर बज जाने की वजह से वह रोलओवर कंटेस्टेंट बन जाते हैं. गुरुवार के एपिसोड में 50 लाख जीतने के बाद विजय पाल सिंह एक करोड़ के सवाल पर पहुंचते हैं. 1 करोड़ के सवाल  पर विजय काफी सोचते-विचारते हैं लेकिन उन्हें सवाल का सही जवाब पता नहीं होता है. ऐसे में इतना आगे पहुंचने के बाद वह कोई रिस्क लेना मुनासिब नहीं समझते है और गेम से क्विट कर देते हैं. विजय पाल 50 लाख रुपये की धनराशि जीत कर घर लौट जाते हैं.लेकिन क्या आप गुरुवार के शो में 1 करोड़ के लिए पूछे गए सवाल का सही जवाब जानते हैं?

क्या था 1 करोड़ का सवाल

शोभाराम कुमावत राजस्थान राज्य के गठन के एक चरण में आने वाले किस संक्षिप्त कालीन संघ के एकमात्र मुख्यमंत्री बने?

(ए) वृहद् राजस्थान

(बी) राजस्थान संघ

(सी) मत्सय संघ

(डी) संयुक्त राजस्थान संघ

काफी अच्छा गेम खेल रहे मध्य प्रदेश के विजय पाल सिंह की इस 1 करोड़ के सवाल पर पहुंचने तक सभी लाइलाइनें खत्म हो चुकी होती हैं. ऐसे में सवाल का सही जवाब नहीं पता होने पर उन्होंने चांस नहीं लिया और गेम क्विट कर दिया. इसके बाद होस्ट अमिताभ बच्चन उन्हें सवाल के किसी एक ऑप्शन को गेस करने के लिए कहते हैं और वह ऑप्शन ए को चुनते हैं. लेकिन ये सही जवाब नहीं होता है. इसके बाद अमिताभ बच्चन बताते हैं कि सवाल का सही उत्तर ऑप्शन सी यानी मत्सय संघ है. अमिताभ बच्चन इस दौरान विजय पाल सिंह के खेल से काफी प्रभावित नजर आते हैं और वह उनके खेल की तारीफ भी करते हैं.

ये भी पढ़ें

भारत के इस हिस्से को अब फिल्मों में लेकर आ रही हैं कंगना रनौत, पहली बार यहां होगी किसी फिल्म की शूटिंग

कपिल शर्मा ने शेयर की बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें, प्यार और आशीर्वाद देने के लिए फैंस का जताया आभार

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
Saturday Box Office: 'जन नायकन' बनी बॉक्स ऑफिस किंग, 'धमाल 4' को इस साउथ फिल्म ने पछाड़ा, 'द ओडिसी' का शनिवार को ऐसा रहा हाल
'जन नायकन' बनी बॉक्स ऑफिस किंग, 'धमाल 4' को इस साउथ फिल्म ने पछाड़ा, 'द ओडिसी' का शनिवार को ऐसा रहा हाल
बच्चे का बक्सा तोड़ना के के मेनन को पड़ा भारी, माता-पिता ने की थी खूब सारी पिटाई, खुद सुनाई कहानी
बच्चे का बक्सा तोड़ना के के मेनन को पड़ा भारी, माता-पिता ने की थी खूब सारी पिटाई, खुद सुनाई कहानी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget