एक्सप्लोरर

खत्म हुआ दर्शकों का इंतजार: 13 जुलाई से वापसी करेगा शो 'कसौटी जिंदगी की 2', जारी हुआ नया प्रोमो

निर्माताओं ने इस धारावाहिक का एक नया प्रोमो भी जारी किया है. इस प्रोमो में, बाल कलाकार तहसीन शाह भी पार्थ समथान और एरिका फर्नांडीस के साथ नजर आई हैं, जो कसौटी जिंदगी की 2 में अनुराग और प्रेरणा की बेटी का किरदार निभाती हैं.

स्टार प्लस के सबसे लोकप्रिय टीवी शो में से एक 'कसौटी जिंदगी की 2' के लिए दर्शकों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. आने वाले एपिसोड्स 13 जुलाई से टेलीकास्ट किए जाने वाले हैं, पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस स्टारर शो में नए एपिसोड की शूटिंग जारी है.

निर्माताओं ने इस धारावाहिक का एक नया प्रोमो भी जारी किया है. इस प्रोमो में, बाल कलाकार तहसीन शाह भी पार्थ समथान और एरिका फर्नांडीस के साथ नजर आई हैं, जो कसौटी जिंदगी की 2 में अनुराग और प्रेरणा की बेटी का किरदार निभाती हैं. 

करण पटेल जल्द ही इस धारावाहिक में एंट्री लेने जा रहे हैं. वह इस धारावाहिक में मिस्टर बजाज के किरदार में नजर आने वाले हैं. ऐसी खबरें हैं कि वह 'कसौटी जिंदगी की 2' के एक एपिसोड के लिए कुल 3 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं. अभिनेता करण पटेल शो 'कसौटी जिंदगी की' के लिए शूटिंग के पहले दिन मिस्टर बजाज की भूमिका में फिट साबित हुए हैं. करण पटेल शो में मिस्टर बजाज का किरदार निभा रहे हैं.

करण ने कहा, "मिस्टर बजाज की शूटिंग के दौरान मैं ऋषभ बजाज की तरह अपना एक्ट कर रहा था. इसलिए मैंने क्रिएटिव वर्क पर ज्यादा ध्यान दिया, ताकि स्क्रीन पर देखने लायक रहूं, जिसकी दर्शक उम्मीद कर रहे हैं."

शो में शामिल होना उनके लिए खास है, क्योंकि वह मूल 'कसौटी जिंदगी की' शो का हिस्सा रहे चुके हैं, जो 2001 से 2008 तक प्रसारित हुआ. मूल में, रोनित रॉय मिस्टर बजाज के रूप में लोकप्रिय हुए थे.

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के बाद शो की दोबारा शूटिंग शुरु हो रही है. मेकर्स जल्द ही इस धारावाहिक में एक लीप को लाने के लिए मजबूर हैं. महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार, सेट पर रोमांटिक और अंतरंग दृश्यों की शूटिंग नहीं की जाएगी.

यह स्पष्ट है कि अब दर्शक प्रेरणा और अनुराग के साथ-साथ प्रेरणा और बजाज के रोमांस को नहीं देख पाएंगे. यहां तक ​​कि बुजुर्गों को सेट पर जाने की अनुमति नहीं है. ऐसी स्थिति में 'कसौटी जिंदगी की 2' में अनुराग बसु के पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता उदय टिकेकर कुछ दिनों के लिए शो पर नहीं आ सकते हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा ने की थलापति विजय से मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर कही दिल की बात
थलापति विजय से मिलकर गदगद हुए रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, तारीफ में कही ये बात
पिता बनाना चाहते थे वकील, एक्टर बनने पर खूब रोईं मां, किस्से अशोक कुमार के
पिता बनाना चाहते थे वकील, एक्टर बनने पर खूब रोईं मां, किस्से अशोक कुमार के
'बहुत इम्प्रेस हुआ', मोहनलाल ने की अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ
'बहुत इम्प्रेस हुआ', मोहनलाल ने की अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget