एक्सप्लोरर

कॉस्ट्यूम डिजाइनर और भारत की पहली ऑस्कर विजेता भानु अथैया का निधन

कॉस्ट्यूम डिजाइनर और भारत की पहली ऑस्कर विजेता भानु अथैया का आज निधन हो गया. अथैया लंबे समय से बीमार थीं.

मुंबई : कॉस्ट्यूम डिजाइनर और भारत की पहली ऑस्कर विजेता भानु अथैया का आज निधन हो गया. 91 वर्षीय अथैया लंबे समय से बीमार थीं और आज उन्होंने मुंबई के कोलाबा स्थित घर में आखिरी सांस ली.

भानु अथैया पहली ऐसी भारतीय शख्सियत थीं, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिये जानेवाले ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया था. 'गांधी' के लिए एक कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर के तौर पर उन्होंने जॉन मोलो के साथ सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनर का ऑस्कर अवॉर्ड साझा किया था. इस फिल्म को कुल आठ ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया था. रिचर्ड एंटनबरो की विश्वविख्यात फिल्म 'गांधी'  1982 में‌ रिलीज हुई थी

भानु अथैया की बेटी राधिका गुप्ता ने एबीपी न्यूज़ से अपनी मां की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, "मां को साल 2012 में ब्रेन ट्यूमर हुआ था, लेकिन‌ उन्होंने उस वक्त अपनी बीमारी की सर्जरी कराने से इनकार कर दिया था. ऐसे में 2015 में वो लकवे का शिकार हो गयीं और वो तभी से चलने-फिरने की हालत में नहीं थीं. मां की आज सुबह उस वक्त हुई जब वो नींद में थीं. मौत के वक्त उनके चेहरे पर एक किस्म की शांति थी." आज दोपहर में चंदनवाड़ी शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया.

अगर हिंदी फिल्मों की बात की जाये तो भानु अथैया की अंतिम फिल्मों में 2001 में रिलीज हुई 'लगान' और 2004 में रिलीज हुई 'स्वदेश' का शुमार रहा. ये दोनों ही फिल्में जाने-माने निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने निर्देशित कीं थीं. इसके लगभग 10 साल बाद उन्होंने मराठी फिल्म 'नागरिक के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किये थे, जो उनकी आखिरी फिल्म थी.

गौरतलब है कि भानु अथैया ने बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर गुरू दत्त द्वारा निर्देशित और 1956 में आई फिल्म 'सीआईडी' से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने गुरू दत्त की 'प्यासा', 'चौदहवीं का चांद' और 'साहिब बीवी और गुलाम' के लिए भी कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की थी.

गुरू दत्त के अलावा उन्होंने अपने दौर के ज्यादातर प्रतिष्ठित फिल्मकारों के साथ काम किया, जिनमें यश चोपड़ा, बी आर चोपड़ा, विजय आनंद जैसे कई नामों का शुमार रहा. उन्हें 1991 और 2002 में सर्वप्रथम कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office Collection: मंगलवार को चमकी 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
मंगलवार को चमकी 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का हाल?
Dada The Sourav Ganguly Story: लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी उतारते दिखे राजकुमार राव, गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक आउट
सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक आउट, लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी उतारते दिखे राजकुमार राव
'अतीत की दर्दनाक कहानियां सुनाना बंद न करें', Satluj को बैन करने पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप बोले- 'पायरेटेड वर्जन ही देखो'
'अतीत की दर्दनाक कहानियां सुनाना बंद न करें', 'सतलुज' को बैन करने पर भड़कीं गुल पनाग
Awarapan 2: 12 साल के कड़े स्ट्रगल के बाद रातोंरात हुए पॉपुलर, जानिए कौन हैं 'वे जुनून' के सिंगर सुबोध शर्मा?
12 साल के कड़े स्ट्रगल के बाद रातोंरात हुए पॉपुलर, जानिए कौन हैं 'वे जुनून' के सिंगर सुबोध शर्मा?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget