एक्सप्लोरर

प्यार के लिए धर्मेंद्र बन गए थे ‘दिलावर खान’ तो हेमा मालिनी भी मज़हब बदलकर हो गई थीं ‘आयशा बी’, ऐसी है दोनों की लव स्टोरी

हालांकि उस दौर में हेमा मालिनी के दीवानों की कमी नहीं थी. जितेंद्र और संजीव कुमार ने तो उन्हें शादी तक के लिए प्रपोज़ कर दिया था. लेकिन वो नहीं मानी क्योंकि उनका दिल धर्मेंद्र पर आ चुका था. लेकिन दिक्कत ये थी कि धर्मेंद्र इंडस्ट्री में आने से पहले से ही शादीशुदा थे.

खुदा करे वो मोहब्बत जो तेरे नाम से है 

हज़ार साल गुज़रने पे भी जवान ही रहे…

ये लाइनें धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के प्यार पर पूरी तरह सटीक बैठती है. हज़ारों साल तक यूं ही ज़िंदा रहेगा इनका प्यार. मोहब्बत शुरु हुई तो आज तक कायम है. भले ही दूर रह रहे हों लेकिन दिल जो जुड़ चुके हैं तो फिर दरमियां कोई फासला नहीं. अभिनेता धर्मेंद्र जब इंडस्ट्री में आए तो उन्हें कहा मालूम था कि यहां उनकी ज़िंदगी एक नया ही मोड़ ले लेगी और धर्मेंद्र बन जाएंगे दिलावर खान. 

70 के दशक में हुई हेमा मालिनी से मुलाकात

प्यार के लिए धर्मेंद्र बन गए थे ‘दिलावर खान’ तो हेमा मालिनी भी मज़हब बदलकर हो गई थीं ‘आयशा बी’, ऐसी है दोनों की लव स्टोरी

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने 35 से ज्यादा फिल्मों में साथ काम किया जो जबरदस्त हिट भी रहीं और पहली फिल्म थी तुम हसीन मैं जवान. तभी से धर्मेंद्र हेमा को दिल दे बैठे थे. लेकिन दूसरी तरफ कुछ हलचल नहीं हो रही थी. लेकिन धीरे धीरे ही सही बॉलीवुड के ही मैन ने ड्रीम गर्ल के दिल में जगह बना ही ली.  ये लव स्टोरी जग जाहिर हो गई. हालांकि उस दौर में हेमा मालिनी के दीवानों की कमी नहीं थी. जितेंद्र और संजीव कुमार ने तो उन्हें शादी तक के लिए प्रपोज़ कर दिया था. वो नहीं मानी क्योंकि उनका दिल धर्मेंद्र पर आ चुका था. लेकिन दिक्कत ये थी कि धर्मेंद्र इंडस्ट्री में आने से पहले से ही शादीशुदा थे. उनकी शादी प्रकाश कौर से पहले ही हो गई थी.

शादी के लिए हिंदू से बने मुसलमान

हेमा मालिनी उनकी पहली शादी और बच्चों के बारे में सब जानती थीं लेकिन फिर भी वो उनके साथ रहना चाहती थीं. वहीं धर्मेंद्र भी हेमा को अपना बनाना चाहते थे. लेकिन प्रकाश कौर को तलाक भी नहीं देना चाहते थे.  तब दोनों ने यही रास्ता निकाला. उन्होंने धर्म बदला और मुस्लिम धर्म को अपना लिया. धर्मेंद्र धर्म बदलकर दिलावर खान बन गए तो हेमा मालिनी बनीं आयशा बी. 

साथ ना रहकर भी साथ हैं दोनों

प्यार के लिए धर्मेंद्र बन गए थे ‘दिलावर खान’ तो हेमा मालिनी भी मज़हब बदलकर हो गई थीं ‘आयशा बी’, ऐसी है दोनों की लव स्टोरी

धर्मेंद्र और हेमा के प्यार की खासियत यही है कि कभी किसी ने किसी की जिंदगी में कोई भी दखलअंदाज़ी नहीं की. ना कभी हेमा को प्रकाश कौर से कोई परेशानी हुई और ना ही प्रकाश कौर को हेमा से. अभिनेत्री हेमा मालिनी आज भी अपनी दोनों बेटियों(ईशा और अहाना देओल) के साथ धर्मेंद्र के परिवार से अलग रहती हैं. लेकिन दोनों के बीच आज भी वहीं प्यार कायम है जो कभी शुरुआत में था. धर्मेंद्र ने अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और आज भी निभा रहे हैं.  

ये भी पढ़ें : फिल्म 'Coolie No.1' का नया गाना 'हुस्न है सुहाना' हुआ रिलीज, रोमांटिक अंदाज में दिखे Varun-Sara

 
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 9 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 9 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
बेबी शॉवर में खिल उठा सामंथा रुथ प्रभु का चेहरा, परिवार संग मनाई खुशियां, तस्वीरें वायरल
बेबी शॉवर में खिल उठा सामंथा रुथ प्रभु का चेहरा, परिवार संग मनाई खुशियां, तस्वीरें वायरल
मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget