एक्सप्लोरर

ऋतिक रोशन ने 100 बॉलीवुड डांसरों की मदद की, कोरोना से परेशान हैं डांसर

अभिनेता ऋतिक रोशन ने दिहाड़ी मजदूर व सामूहिक डांस करने वाले लोगों की मदद की है. ये लोग कोरोना वायरस के कारण बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे.

हालिया महामारी के कारण दुनिया रुक सी गई है. कई व्यवसाय सहित मनोरंजन उद्योग भी लॉकडाउन की मार झेल रहे हैं. इस कठिन समय में अभिनेता ऋतिक रोशन उन लोगों की मदद करने के लिए सबसे आगे रहे हैं, जिन्हें इसकी सख्त जरूरत है, वर्तमान में प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पर रोक लगी हुई है और दिहाड़ी मजदूर व सामूहिक डांस करने वाले सबसे अधिक प्रभावित हैं.

बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर, बॉस्को से यह जानने पर, ऋतिक रोशन ने उन 100 बॉलीवुड डांसरों के खातों में पैसा जमा किए हैं, जिनके साथ वे अतीत में कहीं ना कहीं काम और परफॉर्म कर चुके हैं.

बॉलीवुड गानों के डांसर कॉर्डिनेटर राज सुरानी ने साझा किया, "ऋतिक रोशन ने इस कठिन समय में 100 डांसर्स की सहायता की है. उनमें से कई अपने गांव लौट चुके हैं, जबकि कुछ को कमरे के किराए का भुगतान करने में मुश्किल हो रही है और एक डांसर का परिवार कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया है, ऐसे में इन सभी के लिए ऋतिक रोशन की मदद बहुत ही महत्वपूर्ण समय पर आई है."

उन्होंने कहा, "बैकग्राउंड डांसर्स खुशी से अभिभूत थे, जब उन्हें एसएमएस मिला जिसमें लिखा गया था कि ऋतिक रोशन द्वारा उनके बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं. कोविड संकट के दौरान उनके समर्थन के लिए सभी डांसर्स उनके बेहद आभारी हैं." कृतज्ञता और प्रशंसा से भरे, इन डांसर्स ने अपने सोशल मीडिया पर इस समर्थन के लिए सुपरस्टार को धन्यवाद कहा है.

सुरानी ने कहा कि जब से महामारी ने तबाही मचाना शुरू किया है, ऋतिक अपने समय और संसाधनों का दान कर रहे हैं. चाहे वह बीएमसी कार्यकर्ताओं और कार्यवाहकों के लिए एन95 और एफएफपी 3 मास्क दान करना हो या गैर-लाभकारी संगठन 'अक्षय पात्र' के साथ हाथ मिलाना हो, जरूरतमंदों को भोजन प्रदान करना और असमर्थ लोगों के लिए 1.2 लाख भोजन की सुविधा के मुहैया करवाना हो, उन्होंने हर संभव तरीके से लगातार मदद की है.

ऋतिक उद्योग के पपराजी कम्युनिटी के लिए मदद का हाथ बढ़ाने वाले पहले व्यक्ति हैं, जिनकी अभिनेता ने पैसों से मदद की थी. वह 'आई' फॉर इंडिया पहल का भी हिस्सा थे, जिसने प्रभावितों के लिए दान इकट्ठा करने पर ध्यान केंद्रित किया था.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget