एक्सप्लोरर

क्या Rhea Chakraborty को फिल्म 'चेहरे' से निकाल दिया गया है? पोस्टर रिलीज होने के बाद उठे सवाल

रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित CHEHRE फिल्म में रिया चक्रवर्ती दिखने वाली थीं लेकिन फिल्म के पोस्टर में वो दिखाई नहीं दे रही हैं. इसमें अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में हैं. अब पोस्टर रिलीज होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया है?

पिछले साल जून में सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद विवादों में आई उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की फिल्म 'चेहरे' पिछले साल मई में थिएटर में रिलीज होनेवाली थी. इससे पहले भी फिल्म की रिलीज टल चुकी थी. अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी के साथ साथ रिया चक्रवर्ती भी इस फिल्म में एक अहम भूमिका में थीं और उन्हें लेकर फिल्म का प्रचार भी शुरू कर दिया गया था.

 
बॉलीवुड में एक के बाद एक फिल्में रिलीज करने की तारीखों के ऐलान के बाद अब 'चेहरे' को 30 अप्रैल में थिएटर में रिलीज करने का ऐलान किया गया है. मगर इससे संबंधित आज जारी पहले पोस्टर में इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन तो नजर आ रहे हैं, लेकिन पोस्टर से रिया चक्रवर्ती का चेहरा गायब है. रिया चक्रवर्ती की जगह जिस हीरोइन का चेहरा इस पोस्टर में प्रमुखता से छापा गया है वो टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा है.
क्या Rhea Chakraborty को फिल्म 'चेहरे' से निकाल दिया गया है? पोस्टर रिलीज होने के बाद उठे सवाल
 
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं, उनकी खुदकुशी के मामले में बदनामी झेल रहीं और ड्रग्स लेने के मामले में जेल तक जा चुकीं रिया चक्रवर्ती को फिल्म से रीप्लेस कर दिया गया है? अगर फिल्म को पिछले साल ही रिलीज  करने की तैयारी थी तो इसका मतलब साफ है कि रिया चक्रवर्ती इस फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग कर चुकीं थीं. तो सवाल उठता है कि कहीं ऐसा तो नहीं फिल्म के ताजा पोस्टर में नजर आ रहीं क्रिस्टल डिजूजा से रिया से रीप्लेस कर दिया गया है? या फिर पहले की तरह रिया भी इस फिल्म में हैं मगर प्रचार के लिए अब उनके नाम का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है? आखिर माजरा क्या है?
 
इन तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए फिल्म के निर्देशक रूमी जाफरी से एबीपी न्यूज़ ने संपर्क‌ करने की कोशिश की मगर कई बार कॉल करने के बाद भी उनकी तरफ से कोई जवाब हासिल नहीं हुआ. उल्लेखनीय है कि रूमी जाफरी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान बताया था कि वे सुशांत और रिया को लेकर भी एक रोमांटिक फिल्म बनाने जा रहे हैं जो कि सुशांत और रिया की भी साथ में पहली फिल्म होती. रूमी ने एबीपी न्यूज़ से कहा था कि पिछले साल लॉकडाउन के चलते इस फिल्म की शूटिंग के शुरू में विलम्ब हो रहा है.
क्या Rhea Chakraborty को फिल्म 'चेहरे' से निकाल दिया गया है? पोस्टर रिलीज होने के बाद उठे सवाल
 
खैर, इस गुत्थी को समझने के लिए एबीपी न्यूज़ ने 'चेहरे' के निर्माता आनंद पंडित को भी संपर्क किया. उनके फोन उठाने के बाद जब एबीपी न्यूज़ ने उनसे सवाल पूछा कि क्या रिया चक्रवर्ती को क्रिस्टल डिसूजा द्वारा रीप्लेस कर दिया गया है या महज प्रचार के लिए उनके नाम का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है तो उन्होंने कहा, "मैं इस वक्त फ्लाइट में हूं, मुझे बाद में कॉल कीजिए.". इतना कहकर आनंद पंडित ने फोन काट दिया.
 
एबीपी न्यूज़ ने 'चेहरे' में प्रमुख हीरोइन के तौर पर पोस्टर में नजर आ रहीं क्रिस्टल डिसूजा को भी संपर्क करने की भी कोशिश की, मगर खबर लिखे जाने तक उनकी तरफ से भी कोई जवाब नहीं आया.
 
फिल्म के प्रमोशन से जुड़ी टीम ने भी इस मामले में किसी भी तरह की कोई जानकारी देने और टिप्पणी करने से साफ मना कर दिया.
 
यह भी देखें-
हॉस्पिटल

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन दोपहर 1 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 1 बजे तक 82 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
'आवारापन 2' की आंधी के आगे इस साउथ फिल्म का कमाल, बनी साल की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड फिल्म
'आवारापन 2' की आंधी के आगे इस साउथ फिल्म का कमाल, बनाया तगड़ा रिकॉर्ड
'पीछे तो देखो...', पोज दे रहे रवि किशन, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित ने कर दिया कांड, वीडियो वायरल
'पीछे तो देखो...', पोज दे रहे रवि किशन, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित ने कर दिया कांड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget