एक्सप्लोरर

रजनीकांत स्टाइल‌ में सुपरस्टार विजय की फिल्म 'मास्टर' की रिलीज का मुम्बई में जश्न

'मास्टर' की रिलीज के इस खास मौके पर थलापति विजय के फैन क्लब की ओर से विजय के तमाम फैन्स को मास्क, सैनेटाइजर, पौधे भी बांटे गये. थिएटर के बाहर विजय की तस्वीर से सजा एक केक भी काटा गया.

मुम्बई: देशभर में तमिल सिनेमा‌ के सुपरस्टार थलापति विजय की नई फिल्म 'मास्टर' की रिलीज का जश्न मुम्बई में उनके फैन्स ने आज जमकर मनाया.

विजय के तमाम फैन्स मुम्बई के अलग-अलग इलाकों से वडाला स्थित आइमैक्स थिएटर में फिल्म का पहला शो देखने पहुंचे हुए थे जहां पर किसी त्यौहार जैसा माहौल था. थिएटर में अंदर जाने से पहले थिएटर के बाहर इकट्ठा हुए विजय के फैन्स ने बैंजो की धुन पर जमकर डांस किया और खूब पटाखे भी फोड़े.

कई फैन्स ऐसी शर्ट पहनकर आये थे जिसपर विजय की तस्वीर चस्पां थी. फिल्म का पहला शो देखने पहुंचे फैन्स का उत्साह देखते ही बन रहा था. अमूमन इस तरह का नजारा रजनीकांत की फिल्म की रिलीज के मौके पर ही देखने को मिलता है.

उल्लेखनीय है कि 'मास्टर' की रिलीज के इस खास मौके पर थलापति विजय के फैन क्लब की ओर से विजय के तमाम फैन्स को मास्क, सैनेटाइजर, पौधे भी बांटे गये. थिएटर के बाहर विजय की तस्वीर से सजा एक केक भी काटा गया.

रजनीकांत स्टाइल‌ में सुपरस्टार विजय की फिल्म 'मास्टर' की रिलीज का मुम्बई में जश्न

कोरोना‌ काल को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक किसी भी सिनेमाघर में एक शो में 50 फीसदी से ज्यादा दर्शक फिल्म नहीं देख सकते हैं. ऐसे में फैन्स के लिए वडाला के आइमैक्स सिनेमा के पांचों स्क्रीन्स पर 'मास्टर' दिखाई जा रही है. यह फिल्म आज तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में देशभर में रिलीज हो गयी है. उल्लेखनीय दक्षिण भारत के सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए दर्शकों की लम्बी लम्बी कतारे देखीं जा रहीं हैं. उम्मीद जताई जा रही है इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से दर्शकों का रुझान थिएटर में फिल्में देखने के लिए बढे़गा.

रजनीकांत स्टाइल‌ में सुपरस्टार विजय की फिल्म 'मास्टर' की रिलीज का मुम्बई में जश्न

गौरतलब है कि यह फिल्म‌ हिंदी में कल यानि 14 जनवरी को देशभर के तकरीबन 2000 सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जबकि सिर्फ तमिलनाडु में इसे 1200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर आज रिलीज किया गया है.

बता दें विजय की 'मास्टर' पिछले साल अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, मगर कोरोना महामारी के चलते उस वक्त इस फिल्म की रिलीज टल गयी थी. 'मास्टर' में थलापति विजय, विजय सेतुपति, मालविका मोहनन और आंद्रिया जेरिमिया मुख्य भूमिकाओं में हैं और इस फिल्म को लोकेश कनागाराज ने निर्देशित किया है.

यह भी पढ़ें-

Kaun Banega Crorepati 12 में कंटेस्टेंट अफसीन नाज ने 50 लाख के सवाल पर छोड़ा शो, ये था सवाल

मां बनीं अनुष्का शर्मा, बधाई देने के चक्कर में विराट कोहली के भाई ने की बड़ी गलती, अब दी है सफाई

गर्लफ्रेंड नताशा से इस दिन शादी करेंगे वरुण धवन, फंक्शन में शरीक होंगे 200 मेहमान

सिंगर Renu Sharma ने उद्धव ठाकरे के मंत्री मुंडे पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया, केस दर्ज

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तबीयत ठीक नहीं थी तो बता देते...' दलेर मेहंदी पर फिर साधा मंत्री सुबोध उनियाल ने निशाना
'तबीयत ठीक नहीं थी तो बता देते...' दलेर मेहंदी पर फिर साधा मंत्री ने निशाना
'मैं छोटी-बड़ी खुशियां बांटना चाहता हूं...' करण जौहर को चाहिए लाइफ पार्टनर, शादी पर कही ये बात
क्या 54 की उम्र में शादी करेंगे करण जौहर? बताई दिल की ख्वाहिश
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'राइज एंड फॉल 2' में मचा बवाल, निहारिका के फैसले से जसवंत और ऋषभ पहुंचे बेसमेंट
'राइज एंड फॉल 2' में होगा तख्तापलट? पेंटहाउस और बेसमेंट के बीच छिड़ी जंग

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget