एक्सप्लोरर

जब कृष्णा अभिषेक ने मामा गोविंदा को कहा था ‘दुश्मन’, अब अभिनेता ने दुख जताते हुए कही ये बात

Govinda-Krushna Abhishek Conflict: हाल ही में, अभिनेता गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक के उस स्टेटमेंट के बारे में बात की है, जब कॉमेडियन ने उन्हें 'दुश्मन' कहा था.

Govinda-Krushna Abhishek Conflict: बी-टाउन के मामा-भांजे यानी गोविंदा (Govinda) और कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के बीच लंबे समय से चल रही जुबानी जंग किसी से नहीं छिपी है. जब से उनकी पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) ने सेलिब्रिटी के नाचने पर मजाक उड़ाया था, तब से लेकर आज तक मामा-भांजे के रिश्तों में अक्सर कड़वाहट देखने को मिलती है. यही नहीं, एक इंटरव्यू में तो कृष्णा अभिषेक ने अपने मामा गोविंदा को अपना सबसे बड़ा 'दुश्मन' भी करार दिया था

कृष्णा अभिषेक के 'दुश्मन' कहने पर गोविंदा ने जताई नाराजगी
दरअसल, मनीष पॉल संग बातचीत में गोविंदा ने कृष्णा अभिषेक के उस स्टेटमेंट पर दुख जताया है, जब कॉमेडियन ने अपने मामा को 'दुश्मन' कहा था. गोविंदा ने कहा, "मैं बहुत कम टीवी देखता हूं, लेकिन एक बार मैंने टीवी पर उनके काम को देखने के बारे में सोचा और जब मैंने देखा, तो वह एक अभिनेता से पूछ रहे थे कि, क्या उनके पास कोई फिल्मी दुश्मन है, तब कृष्णा ने कहा था, 'मुझे जरूरत नहीं, मेरे घर में मेरे मामा हैं.' उनका स्टेटमेंट सुनकर मैं हैरान था और मुझे नहीं लगता है कि, किसी स्क्रीन राइटर के द्वारा लिखा गया था.' गोविंदा ने ये भी कहा, 'उन्होंने मान लिया है कि, उनके जीवन में जो भी गलत हो रहा है उसकी वजह मैं हूं.'

कृष्णा अभिषेक की माफी पर गोविंदा की प्रतिक्रिया
जब मनीष पॉल ने बताया कि, कृष्णा की माफी वाकई ईमानदार थी, तब अभिनेता ने इस पर कहा कि, फिर वह पर्सनली आकर उनसे क्यों नहीं मिले. गोविंदा ने कहा, 'ये ऑफ कैमरा भी दिखना चाहिए. उनकी अच्छी परवरिश हुई है, जो दिखती है, लेकिन उन्हें जानने की जरूरत है कि उनका लेखकों के द्वारा इस्तेमाल किया गया है और इस्तेमाल किए जाने की एक लिमिट होती है. वह पर्सनली मिलने की बजाय पब्लिक में माफी क्यों मांग रहे हैं'.

बता दें कि, कुछ समय पहले कृष्णा अभिषेक ने रोते हुए गोविंदा से माफी मांगी थी और कहा था कि, वह उन्हें बहुत याद करते हैं. साथ ही ये भी कहा था कि, उनके मामा पेपर्स और मीडिया की बातों पर न आएं. कृष्णा ने साझा किया था कि, वह चाहते हैं कि, उनके बच्चे गोविंदा के साथ खेले. खैर, गोविंदा के स्टेटमेंट से लगता है कि, अभी तक उनके बीच की लड़ाई पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. देखना होगा कि, उनकी लड़ाई कब तक चलेगी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है
5वें दिन 200 करोड़ी बनी 'जेलर 2', सोमवार को 9 बजे तक रजनीकांत की फिल्म ने कमाए 36 करोड़
200 करोड़ी बनी 'जेलर 2', सोमवार को 9 बजे तक कमाए 36 करोड़
रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget