एक्सप्लोरर

रामगोपाल वर्मा की शूटिंग पर बॉलीवुड ने लगाई पाबंदी, 1.25 करोड़ रुपये बकाया नहीं चुकाने का इल्जाम

FWICE के तहत विभिन्न विधाओं से जुड़े 32 संगठन काम करते हैं और इन सभी ने अब रामगोपाल वर्मा के साथ काम नहीं करने और शूटिंग में उनका सहयोग नहीं करने का फैसला लिया है.

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने जाने-माने फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा पर पाबंदी लगा दी है. उनपर कई कलाकारों, टेक्नीशियनों और मजदूरों का 1.25 करोड़ रुपये बकाया नहीं चुकाने का इल्जाम है. उल्लेखनीय है कि FWICE के तहत विभिन्न विधाओं से जुड़े 32 संगठन काम करते हैं और इन सभी ने अब रामगोपाल वर्मा के साथ काम नहीं करने और शूटिंग में उनका सहयोग नहीं करने का फैसला लिया है.

FWICE के अध्यक्ष बी. एन. तिवारी, संगठन के सचिव अशोक दुबे और ट्रेशरर गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव ने बकाया रकम के सिलसिले में रामगोपाल वर्मा को पहले ही एक कानून नोटिस भेज दिया था. मगर संगठन के तमाम पदाधिकारियों का इल्जाम है कि रामगोपाल वर्मा ने न तो उनके इस कानूनी नोटिस का जवाब दिया और न ही बकाया रकम का भुगतान ही किया है.

संगठन के मुताबिक, रामगोपाल वर्मा को संगठन द्वारा भेजा गया कानूनी नोटिस 17 सितंबर,‌ 2020 को प्राप्त हुआ था. इस नोटिस में उन सभी टेक्नीशियनों, कलाकारों और मजदूरों के नाम और अन्य जानकारियां दर्ज हैं, जिनका भुगतान बाकी है. FWICE का कहना है कि इससे पहले भी संगठन‌ ने कई बार रामगोपाल वर्मा को खत लिखकर भुगतान करने की ताकीद दी थी था, मगर उन्होंने किसी भी खत की डिलीवरी लेने से ही इनकार‌ के दिया था.

बी. एन. तिवारी ने इस मसले पर एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "हाल ही में रामगोपाल वर्मा गोवा में शूटिंग करते हुए नजर आए थे. इस सिलसिले में हमने गोवा के मुख्यमंत्री को 10 सितम्बर को एक खत भी लिखा था. जब तक रामगोपाल वर्मा कलाकारों, टेक्नीशियनों और मजदूरों का बकाया नहीं चुका देते, हमारे संगठन से जुड़े लोग उनके साथ काम नहीं करेंगे. इस मामले‌ में हमने इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPAA) और प्रोड्यूसर्स गिल्ड इंडिया को भी सूचित कर दिया है."

FWICE द्वारा पाबंदी लगाये जाने के सिलिसले में एबीपी न्यूज़ ने जब रामगोपाल वर्मा का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क किया तो खबर लिखे जाने तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया था.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 14: शो से बाहर हुईं जैस्मिन भसीन, तो इमोशनल हो गए सलमान खान, देखें वीडियो Drugs Case में दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर और बहन गिरफ्तार, गांजा बरामद ट्विटर पर Taapsee Pannu और Kangana Ranaut का आमना सामना, कंगना के तंज पर बिना नाम लिए दे दिया करारा जवाब  लोग क्यों बुलाने लगे Khesari Lal Yadav ? भोजपुरी सुपरस्टार ने The Kapil Sharma Show में सुनाया नाम से जुड़ा किस्सा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Theater Release: 'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई 6 नई फिल्मों की एंट्री, दहशहरे वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई इन 6 नई फिल्मों की एंट्री
Netflix पर साउथ का दबदबा! टॉप 10 में शामिल हुईं 7 फिल्में, बॉलीवुड की सिर्फ 3
नेटफ्लिक्स पर साउथ का दबदबा! टॉप 10 में शामिल हुईं 7 फिल्में, बॉलीवुड की सिर्फ 3
देहरादून की सड़कों पर बॉलीवुड एक्ट्रेस संग रोमांस करते दिखे अक्षय कुमार, वीडियो वायरल
देहरादून में बॉलीवुड एक्ट्रेस संग रोमांस करते दिखे अक्षय कुमार, वीडियो वायरल
जयदीप अहलावत ने पीयूष मिश्रा को लगाया गले, खिड़कियां थिएटर फेस्टिवल से सामने आया वीडियो
जयदीप अहलावत ने पीयूष मिश्रा को लगाया गले, वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget