एक्सप्लोरर

Unmarried Bollywood Actress: शादी के बंधन में अभी तक नहीं बंधी हैं ये हसीनाएं, 40 के पार हो चुकी है इनकी उम्र

Unmarried Actress: बॉलीवुड में कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जो शादी के मूड में तो हैं, लेकिन उन्हें अभी तक अपना मिस्टर राइट नहीं मिला है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी स्टार्स शादी के बारे में अकसर बात करने से कतराते हैं। अकसर उन्हें कहते सुना है कि शादी के बाद करियर पर ब्रेक लग जाता है। इसलिए अपने करियर के पीक पर स्टार्स शादी करने से कतराते हैं। लेकिन बॉलीवुड में कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जो शादी के मूड में तो हैं, लेकिन उन्हें अभी तक अपना मिस्टर राइट नहीं मिला है। जी हां, एक नहीं ऐसी कई टीवी एक्ट्रेस और बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जिनके हाथ पीले होने का इंतजार फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। 

साक्षी तंवर
एकता कपूर के सीरियल कहानी घर-घर की से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली साक्षी तंवर भले ही 48 साल की हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक उन्हें अपना मिस्टर राइट नहीं मिला है। हालांकि, 2015 में खबर आई थी कि साक्षी तंवर ने बिजनेसमैन से चोरी-चोरी शादी रचा ली है, लेकिन साक्षी ने इन बातों को नकारते हुए कहा था कि, 'इन बातों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। मुझे अब तक ऐसा कोई नहीं मिला है, जिससे मैं शादी कर सकूं।' बता दें कि राजस्थान के अलवर की रहने वाली साक्षी बॉलीवुड में भी हाथ आजमा चुकी हैं। 

तबु
साउथ स्टार नागार्जुन के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रह चुकी बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा तबस्सुम हाशमी उर्फ तबु भी अभी तक सिंगल हैं। तबु 48 साल की हो चुकी हैं, और अभी तक उनकी शादी की कोई चर्चा नहीं है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब उन्हें मिस्टर परफेक्ट मिलेगा वह शादी कर लेंगी। लेकिन सिर्फ समाज की परंपरा निभाने के लिए वे ऐसा नहीं कर सकती। 


Unmarried Bollywood Actress: शादी के बंधन में अभी तक नहीं बंधी हैं ये हसीनाएं, 40 के पार हो चुकी है इनकी उम्र

नगमा

बॉलीवुड के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकीं नगमा भी अभी तक मिस्टर परफेक्ट का इंतजार कर रही हैं। 90 के दशक में फिल्म 'बागी: अ रिबेल फॉर लव' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली नंदिता मोरारजी उर्फ़ नगमा 47 साल की हो चुकी हैं। इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के संग उनकी प्रेम कहानी मीडिया में खूब सुर्खियां बटौर चुकी है। यही नहीं, भोजपुरी एक्टर रवि किशन के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है।

सुष्मिता सेन 
भारत के लिए मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लाखों दिलों पर राज करने वाली सुष्मिता सेन  भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सुष्मिता सेन का नाम भी कई जाने-माने लोगों के साथ जोड़ा जा चुका है। पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम से लेकर बिजनेसमैन अनिल अंबानी तक कई लोग सुष्मिता सेन की इस लिस्ट में शुमार हैं। 46 साल की सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी नहीं की है। शादी की बिना ही उन्होंने दो बेटियां गोद ले ली थीं। जिनका पालन-पोषण वह बखूबी कर रही हैं। बता दें कि फिलहाल सुष्मिता सेन मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। लेकिन शादी को लेकर अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है।  

अनु अग्रवाल 
52 साल की अनु अग्रवाल ने बॉलीवुड में फिल्म आशिकी से एंट्री की थी। रातों-रात स्टार बनने वाली इस एक्ट्रेस ने अभी तक शादी नहीं की है। बता दें कि 1999 में एक कार एक्सीडेंट के दौरान उनकी याददाश्त पर असर पड़ा था। इसके बाद वो चलने-फिरने में अक्षम हो गई थीं। 29 दिन तक कोमा में रहने के बाद उन्हें होश आया था। उस समय वे खुद के साथ अपनी भाषा भी भूल चुकी थीं। बॉडी का नीचे का हिस्सा पैरालाइज्ड हो चुका था। हालांकि, लंबे उपचार के बाद वो इससे उबरने में कामयाब हो सकीं। 

अमीषा पटेल 

Unmarried Bollywood Actress: शादी के बंधन में अभी तक नहीं बंधी हैं ये हसीनाएं, 40 के पार हो चुकी है इनकी उम्र
बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी अभी तक सिंगल हैं। और अपने मिस्टर राइट के मिलने का इंतजार कर रही हैं। बता दें कि अमीषा पटेल ने साल 2000 में आई फिल्म 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद 'गदर: एक प्रेम कथा' और 'रेस -2' जैसी फिल्मों में धमाल मचाती दिखीं। फिल्म मेकर विक्रम भट्ट के साथ उनके अफेयर की खबरें मीडिया में खूब छाई रहीं। साल 2013 में अमीषा को लेकर खबर आई थी कि वे अपने बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर को डेट कर रही हैं। लेकिन अमीषा ने इस बारे में मीडिया के सामने कभी कुछ नहीं कहा। अमीषा 43 साल की हो चुकीं। 

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gauri Spratt Net Worth: करोड़ों में हैं गौरी स्प्रैट की दौलत, जानिए आमिर खान की होने वाली बीवी की नेटवर्थ
करोड़ों में हैं गौरी स्प्रैट की दौलत, जानिए आमिर खान की होने वाली बीवी की नेटवर्थ
Alpha Review: स्पाई यूनिवर्स की बेइज्जती करती है अल्फा, न कहानी, न एक्शन और न एक्टिंग
अल्फा रिव्यू: स्पाई यूनिवर्स की बेइज्जती करती है अल्फा, न कहानी, न एक्शन और न एक्टिंग
जब 'हमराज' में अमीषा पटेल को गले लगाना बॉबी देओल को पड़ा था भारी, भीड चिल्लाने लगी थी- 'तारा सिंह की सकीना है'
जब 'हमराज' में अमीषा पटेल को गले लगाना बॉबी देओल को पड़ा था भारी, लोगों ने कर दिया था हंगामा
'मैं उनके लिए बहुत खुश हूं', गौरी स्प्रैट संग आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले विक्की कौशल
'मैं उनके लिए बहुत खुश हूं', गौरी स्प्रैट संग आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले विक्की कौशल

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट
Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget