एक्सप्लोरर

संघर्ष भरा रहा Shashikala का जीवन, दूसरों के घरों में धोए बर्तन, फिर देखा स्टारडम

शशिकला के पिता एक बड़े बिजनेसमैन थे लेकिन बाद में परिवार को आर्थिक तंगी ने घेर लिया. शशिकला की शादीशुदा जिंदगी भी शांत नहीं रही.

अभिनेत्री शशिकला का रविवार की दोपहर को मुंबई में निधन हो गया. वह 88 साल की थीं. फिल्मी दुनिया में शशिकला का करियर काफी लंबा रहा और उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. वह अधिकांश फिल्मों में खलनायिका या सपोर्टिंग रोल में नजर आईं.

शशिकला जावलकर का जीवन बहुत उतार-चढ़ाव भरा रहा. पांच साल की उम्र से उन्होंने स्टेज पर डांस, गायन और अभिनय करना शुरू कर दिया था. शशिकला के पिता एक बड़े बिजनेसमैन थे, जिसकी वजह से उनका बचपन खुशियों से भरा रहा लेकिन आगे चलकर उनके पिता को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा.

बर्तन धोए, झाड़ू पोछा लगाया  आर्थिक तंगी का दौर जब शुरू हुआ तो शशिकला के पिता उन्हें लेकर मुंबई पहुंचे. वह चाहते थे कि बेटी को फिल्मों में काम मिले लेकिन ऐसा हुआ नहीं. शशिकला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस वक्त वह बस यही सोचती थीं कि वह किसी भी तरह काम करके अपने परिवार की मदद कर सके. शशिकला ने मुंबई में लोगों के घरों में काम किया. वह दूसरों के घरों में बर्तन धोने से लेकर झाड़ू-पोछा लगाने तक का काम करती थीं.

ऐसे बदली जिंदगी शशिकला की संघर्षभरी जिंदगी में बड़ा मोड़ तब आया जब वह गायिका और अभिनेत्री नूरजहां से मिलीं. नूरजहां के पति शौकत हुसैन रिजवी के जरिए शशिकला को फिल्म ‘जीनत’ में काम करने का मौका मिला. फिल्म ‘जीनत’ के बाद शशिकला को फिल्मों में काम मिलने लगा लेकिन वह छोटे-छोटे रोल में ही नजर आती थीं. यह सिलसिला 1962 में रिलीज हुई फिल्म 'आरती' के साथ खत्म हुआ, जिसने उन्हें खूब शोहरत दिलाई.

मुश्किलों में घिरा रहा शादीशुदा जीवन शशिकला का शादीशुदा जीवन भी मुश्किलों में घिरा रहा. उनकी शादी ओम प्रकाश सहगल से हुई जो कि कुंदल लाल सहगल के रिश्तेदार थे. उनकी दो बेटियां हुईं. हालांकि यह शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शशिकला अपने पति और दोनों बेटियों को छोड़कर किसी और के साथ विदेश चली गई थीं. हालांकि तब भी उनकी मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं. शशिकला जिस व्यक्ति के साथ विदेश गई थीं वह उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा. किसी तरह शशिकला वापस भारत पहुंच पाई.

मदर टेरेसा से जुड़ना शशिकला लोगों की मदद करने का इरादा रखती थीं. इसी मकसद को पूरा करने वह कोलकाता गईं और मदर टेरेसा के साथ मिलकर काम करने लगीं. उन्हें लोगों की मदद करना बहुत अच्छा लगता था. कुछ समय के बाद शशिकला ने फिल्मों में वापसी की और ‘परदेसी बाबू’, ‘बादशाह’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘चोरी चोरी’ में काम किया.

यह भी पढ़ें:

In Pics: रेड ड्रेस में स्पॉट हुईं Nora Fatehi, दिखा बेहद स्टाइलिश अंदाज

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन' डायरेक्टर मोहित सूरी ने खरीदी लग्जरी कार, डेढ़ करोड़ है कीमत
'आवारापन' डायरेक्टर मोहित सूरी ने खरीदी लग्जरी कार, डेढ़ करोड़ है कीमत
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब
'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब
'स्पाइडर मैन' ने शाहरुख-सलमान और प्रभास को पछाड़ा, सबसे बड़े पैन-इंडिया स्टार बने टॉम हॉलैंड
'स्पाइडर मैन' ने शाहरुख-सलमान और प्रभास को पछाड़ा, सबसे बड़े पैन-इंडिया स्टार बने टॉम हॉलैंड

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget