एक्सप्लोरर

अभिनेता फ्रेडी दारूवाला के 67 वर्षीय पिता को कोविड-19, अस्पताल की बजाय घर में चल रहा है इलाज

अभिनेता फ्रेडी दारूवाला के पिता कुरूष दारूवाला कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये हैं.अस्पताल की बजाय उनका इलाज घर में ही चल रहा है.

मुम्बई: हॉलीडे, कमांडो 2, फोर्स 2, रेस 3 जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता फ्रेडी दारूवाला के पिता कुरूष दारूवाला कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये हैं. उल्लेखनीय है कि उनका इलाज अस्पताल की बजाय घर में ही चल रहा है. इस बात की पुष्टि खुद फ्रेडी दारूवाला ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान की.

बता दें कि फ्रेडी अपने 67 वर्षीय पिता के साथ मुम्बई के जोगेश्वरी के इलाके में एक बंगले में रहते हैं, जिसे बीएमसी द्वारा सील किया जा चुका है.

फ्रेडी ने बताया कि कुछ दिनों से उनके पिता को फ्लू और बदन दर्द की शिकायत हो रही थी. मगर कुछ दिनों के बाद उनके सूंघने की शक्ति (सेंस ऑफ स्मेल) भी बुरी तरह से प्रभावित हो गयी थी, जिसके बाद पिता का कोविड-19 टेस्ट कराया गया, जिसमें वो पॉजिटिव पाये गये." फ्रेडी कहते हैं कि सूंघने‌ की शक्ति के प्रभावित होने पर कम ही लोग ध्यान देते हैं, जो कि कोविड-19 का एक बहुत बड़ा लक्षण है.

अस्पताल की बजाय घर में इलाज के बारे में पूछे गये सवाल पर फ्रेडी ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "जब तक पापा का टेस्ट रिजल्ट आया, तब तक पापा में कोविड-19 के लक्षण खत्म हो चुके थे, ऐसे में डॉक्टर ने उ‌न्हें घर में ही होम क्वारंटाइन कर इलाज जारी रखने और उनके देखभाल करने की सलाह दी. पापा अब पहले से बेहतर हैं."

फ्रेडी ने आगे कहा, "घर में संक्रमित पिता का पूरी तरह से ख्याल रखा जा रहा है. उन्हें होम क्वारंटाइन कर एक अलग कमरे में रखा गया है, जहां उनके लिए अलग से टॉयलेट और बाथरूम की व्यवस्था मौजूद है. हम डॉक्टर द्वारा बताये गये हर एहतियात का पालन कर‌ रहे हैं और उसी के मुताबित उन्हें खान-पान दिया जा रहा है."

फ्रेडी ने अंत में कहा, "लॉकडाउन के दौरान वो खुद, उनके पिता और परिवार सभी पूरी तरह से एहतियात बरत रहे थे, ऐसे में उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उनके पिता कोविड-19 से कैसे संक्रमित हो गये."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर की आखिरी 5 फिल्में, 'शक्ति शालिनी' से 'ईठा' तक जानें कब होंगी रिलीज
नाना पाटेकर की आखिरी 5 फिल्में, 'शक्ति शालिनी' से 'ईठा' तक जानें कब होंगी रिलीज
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
रोनित रॉय ने 5 साल के लिए किराये पर दी लग्जरी प्रॉपर्टी, हर महीने होगी इतने लाख कमाई
रोनित रॉय ने किराये पर दी लग्जरी प्रॉपर्टी, हर महीने होगी इतने लाख कमाई
'रामायण' से सामने आई कैकेयी-मंथरा की झलक, लारा दत्ता-शीबा चड्ढा के लुक ने खींचा ध्यान
'रामायण' से सामने आई कैकेयी-मंथरा की झलक, लारा दत्ता-शीबा चड्ढा के लुक ने खींचा ध्यान

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget