एक्सप्लोरर

Tarak Mehta Ka Ooltah Chasmah: आखिर क्यों छोड़ा था Anjali Bhabhi ने 12 साल बाद ये शो, जानिए

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की लोकप्रिय अभिनेत्री नेहा मेहता आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक ऐसा शो है जिसे पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

सब टीवी के मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 12 साल तक अंजलि का किरदार निभाने के बाद एक्ट्रेस नेहा मेहता ने इस शो को अलविदा कह दिया था. इस खूबसूरत अभिनेत्री का आज 43वां जन्मदिन है. आपको बता दें, 12 साल तक मिसेज अंजलि मेहता का किरदार निभाने वाली नेहा मेहता असल जिंदगी में सिंगल हैं और उन्हें मिस्टर राइट की तलाश है. तो आइए एक नजर डालते हैं नेहा मेहता की जिंदगी की उन बातों पर जिनसे आप आज भी अनजान हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Mehta (@mehta.neha.sk)

नेहा के पिता ने ही उन्हें एक्ट्रेस बनने का सपना दिखाया था. उनके पिता एक जाने-माने गुजराती लेखक हैं. नेहा के पास वोकल और ड्रामा में डिप्लोमा होने के साथ-साथ भारतीय शास्त्रीय डांस में मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की डिग्री भी है. उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत गुजराती थिएटर से की थी. डॉलर बहू उनका पहला हिंदी टीवी शो था. इस शो के बाद नेहा, किस देश में निकला होगा चांद जैसे सीरियल्स में भी नजर आई थीं. इन सभी टीवी शो के बाद उनकी किस्मत तब सबसे ज्यादा बदल गई जब उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा साइन किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Mehta (@mehta.neha.sk)

 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा और नेहा मेहता का बड़ा किस्मत कनेक्शन है. क्योंकि अगर ये कनेक्शन नहीं होता तो नेहा एक्टिंग छोड़कर 2008 में फिल्म मेकिंग का कोर्स करने न्यूयॉर्क चली जातीं. जब वो न्यूयॉर्क जाने के लिए पूरी तरह तैयार हो गई तो उन्हें इस शो का ऑफर मिला. उस समय नेहा के परिवार वालों ने उन्हें सलाह दी थी कि इस शो को हाथ से न जाने दें क्योंकि ये शो गुजराती साहित्य से जुड़ा है और नेहा के पिता खुद साहित्य से जुड़े थे. नेहा ने अपने परिवार से बात करने के बाद शो के लिए हां कर दी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Mehta (@mehta.neha.sk)

पिछले साल नेहा ने कोरोना महामारी के चलते अपनी सुरक्षा को महत्व देते हुए शो छोड़ने का फैसला किया था. हालांकि, अपने फैसले के कुछ दिनों बाद उन्होंने निर्माता असित मोदी को फोन किया और शो में वापसी की इच्छा जताई. लेकिन तब तक शो में दूसरी अंजलि भाभी आ चुकी थी और उनके लिए शो के दरवाजे बंद हो गए थे. 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget