एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस से जूझ रहे मशहूर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

बालासुब्रमण्यम के परिवार के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि बालासुब्रमण्यम का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा. बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार को निधन हो गया.उनके पांच अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी.

चेन्नई: अपनी मखमली आवाज से पांच दशक तक लाखों प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. अगस्त में कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद से उनका यहां इलाज चल रहा था. अंतिम संस्कार चेन्नई से 34 किलोमीटर दूर स्थित पाक्कम में दिवंगत गायक के फार्महाउस में आज सुबह 11 बजे किया जाएगा.

एमजीएम अस्पताल ने एक बयान में कहा कि 74 वर्षीय गायक की हालत बृहस्पतिवार को काफी बिगड़ गई थी और उन्होंने आज दोपहर एक बजकर चार मिनट पर अंतिम सांस ली. हालांकि अस्पताल का कहना है कि चार सितम्बर को हुई कोविड-19 जांच में वह संक्रमण मुक्त पाए गए थे.

40 हजार से अधिक गाने गा चुके हैं बालासुब्रमण्यम

बालासुब्रमण्यम ने अपने पांच दशक से अधिक लंबे करियर में अपनी गायकी से लाखों दिलों को जीता. 40 हजार से अधिक गीत गाने वाले एसपीबी को छह बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 2001 में उन्हें पद्म श्री और 2011 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया. उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है. एसपीबी के नाम से लोकप्रिय बालासुब्रमण्यम ने एक साक्षात्कार में काम को लेकर कड़ी मेहनत के कारण अपने बच्चों को बड़ा होते हुए नहीं देख पाने को लेकर अफसोस जताया था.

बालासुब्रमण्यम के बेट ने कहा- प्रशंसकों के दिलों में उनके गीत हमेशा जिंदा रहेंगे बालासुब्रमण्यम के निधन की जानकारी देते हुए उनके बेटे और फिल्मकार एसपी चरण ने कहा कि पिता के प्रशंसकों के दिलों में उनके गीत हमेशा जिंदा रहेंगे. चरण ने बालासुब्रमण्यम के स्वास्थ को लेकर प्रार्थना करने वाले सभी लोगों, उनका उपचार करने वाले डॉक्टरों, नर्सों और सभी प्रशासनिक कर्मचारियों के हर सहयोग के लिए शुक्रिया भी अदा किया.

एमजीएम हेल्थकेयर ने कहा- बालासुब्रमण्यम के दिल ने काम करना बंद कर दिया था एमजीएम हेल्थकेयर ने एक बयान में कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद आज सुबह बालासुब्रमण्यम की हालत और बिगड़ गई और उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया था. उसने कहा, ‘‘ बेहद दुख के साथ हमें यह बताना पड़ रहा है कि दोपहर एक बजकर चार मिनट पर उनका निधन हो गया.’’ अस्पताल ने उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा- पुलिस सम्मान के साथ होगा बालासुब्रमण्यम का अंतिम संस्कार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शुक्रवार को यहां कहा कि प्रसिद्ध गायक एस पी बालासुब्रमण्यम का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा.उन्होंने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इसकी घोषणा की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बालासुब्रमण्यम ने न केवल तमिलनाडु बल्कि पूरे देश के लोगों के दिलों में एक स्थायी जगह बनायी है. उन्होंने कहा कि बालासुब्रमण्यम के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए उनका अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा.

ड्रग्स केस: NCB ने फिल्म डायरेक्टर क्षितिज रवि प्रसाद को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 15 Worldwide: अजय देवगन की फिल्म ने तोड़ा अक्षय की फिल्म रिकॉर्ड, 'धमाल 4' की 15 दिनों की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
'धमाल 4' ने 15वें दिन तोड़ा 'वेलकम टू द जंगल' का रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमा डाले इतने करोड़
'मैं आना चाहती थी लेकिन...', स्वाइन फ्लू से जूझते हुए भी शबाना आजमी ने CJP प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट
'मैं आना चाहती थी लेकिन...', स्वाइन फ्लू से जूझते हुए भी शबाना आजमी ने CJP प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट
प्रभास की 'स्पिरिट' में कैटरीना कैफ की एंट्री? मां बनने के बाद करेंगी धमाकेदार कमबैक
प्रभास की 'स्पिरिट' में कैटरीना कैफ की एंट्री? मां बनने के बाद करेंगी धमाकेदार कमबैक
'तुम सबसे बदसूरत औरत हो...' ये कहकर पति दर्शन जरीवाला ने छोड़ा अपरा मेहता का साथ, 44 साल पहले हुई थी शादी
'तुम सबसे बदसूरत औरत हो...' ये कहकर पति दर्शन जरीवाला ने छोड़ा अपरा मेहता का साथ

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget