एक्सप्लोरर

मेरे और डॉ. नेने के लिए हर दिन वैलेंटाइन्स डे होता है, हम किसी एक दिन का इंतजार नहीं करते- माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने कहा कि उनके और उनके पति डॉ. नेने लिए हर दिन वैलेंटाइन्स डे जैसा होता है. वो दोनों हर दिन को इसी दिन की तरह जीते हैं किसी एक दिन का इंतजार नहीं करते.

मुम्बई: सिनेमा के पर्दे पर तीन दशक‌ से भी अधिक समय तक अपने रोमांटिक अंदाज से दर्शकों का दिल जीतनेवाली माधुरी दीक्षित ने‌ वैलेंटाइन्स डे‌ की पूर्व संध्या पर कहा कि उनके और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने के लिए हर रोज वैलेंटाइन्स डे होता है. कई सालों तक अपने सेक्रेटरी रहे रिक्कू राकेशनाथ द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'गन्स ऑफ बनारस' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद माधुरी दीक्षित ने कहा, "हमारे (डॉक्टर नेने और मेरे लिए ) हर दिन वेलेंटाइन्स डे होता है और हम किसी एक दिन का इंतजार नहीं करते हैं. हम हर दिन एक-दूसरे के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं. मगर यह एक अच्छा दिन है जब लोग इसे सेलिब्रेट करते हैं, एक-दूसरे को कार्ड्स देते हैं, गुलाब देते हैं. वैसे प्यार का जश्न सबके लिए होता है... मैं अपने बच्चों से भी कहती हूं कि हर दिन मदर और फादर डे होना चाहिए. मेरे लिए भी यह बात लागू होती है. यह दिन मेरे माता-पिता, मेरे सास-ससुर के लिए भी है. यह प्यार से परिपूर्ण दिन है, जिसका जश्न मनाया जाना चाहिए." जब माधुरी से पूछा गया कि उनके पति डॉक्टर नेने असल जिंदगी में कितने रोमांटिक हैं, तो माधुरी ने कहा, "मेरे चेहरे पर जो चमक है वो इसीलिए तो है वे बहुत रोमांटिक हैं." 'गन्स ऑफ बनारस' फिल्म बनारस की पृष्ठभूमि में बनाई गई एक ऐक्शन फिल्म है, जिसमें 'मि. इंडिया' में बाल कलाकार के तौर पर काम कर चुके करण नाथ (प्रोड्यूसर राकेश नाथ के बेटे) बतौर हीरो नजर आएंगे. इस मौके पर जब माधुरी से पूछा गया कि उन्हें एक्शन फिल्में किस कदर पसंद हैं तो उन्होंने कहा कि वे एक्शन फिल्मों की फैन हैं और उन्हें एक्शन फिल्में बहुत पसंद हैं. माधुरी के मुताबिक, लोगों को उनकी इमेज देखकर लगता है कि उन्हें रोमांटिक फिल्मे पसंद होंगी. माधुरी ने अपनी बात रखते हुए बताया कि जब उन्हें फिल्म ‘गुलाब गैंग’ में एक्शन करने का मौका मिला था तो उन्होंने‌ उस फिल्म के जरिए एक्शन करने‌ की अपनी पूरी कसर निकाल ली थी. माधुरी दीक्षित ने एक सवाल के जवाब में बच्चों को परीक्षा की टेंशन नहीं लेने की भी सलाह दी. उन्होंने कहा कि उनके दोनों बच्चों के भी टेस्ट और एग्जाम आने वाले हैं, ऐसे में वे भी थोड़ी सी डरी हुईं हैं. उन्होंने सभी माता-पिता को बच्चों को टेंशन नहीं देने, उन्हें प्यार से पढ़ाने/सिखाने और उन्हें सही व आसान तरीके से पाठ्यक्रम याद दिलाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि परीक्षा के मौसम‌ में बच्चों पर दबाव बनाने और उन्हें डराने की बजाय उन्हें सपोर्ट करना चाहिए. जब माधुरी दीक्षित ने पूछा गया कि क्या वो भी कभी अपने बच्चों को बॉलीवुड ‌में लॉन्च करना चाहेंगी, तो माधुरी ने इस सवाल पर कहा कि उन्हें नहीं पता कि आगे चलकर उनके बच्चे क्या कुछ करना चाहते हैं और ऐसे में अभी से कुछ भी कहना मुश्किल होगा. माधुरी ने 'गन्स ऑफ बनारस' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अपनी उपस्थिति को रिक्कू राकेशनाथ और उनके परिवार से अपने आत्मीय संबंधों को बताया. इस मौके पर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले करणनाथ, हीरोइन नथालिया, गणेश वेकेंटरमण के अलावा फिल्म के निर्देशक शेखर सूरी, रिक्कू राकेशनसाथ और उनकी निर्माता बेटी शाइना नाथ भी मौजूद थीं. फिल्म 28 फरवरी को देशभर में रिलीज होगी. 'द बिग बुल' का पोस्टर आउट, अभिषेक बच्चन के नये लुक पर फैंस के मिल रहे हैं कमेंट्स Box Office पर जमकर कमाई कर रही 'मलंग', छठे दिन कमाए इतने करोड़
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छत्रपति शिवाजी महाराज' में हुई 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की एंट्री, ऋषभ शेट्टी से होगी जोरदार टक्कर
'छत्रपति शिवाजी महाराज' में हुई 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की एंट्री, ऋषभ शेट्टी से होगी जोरदार टक्कर
Dhurandhar The Revenge Live:'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, रणवीर सिंह को पड़ा 'थप्पड़', पाकिस्तान में लीक हुई
Live: 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, रणवीर सिंह को पड़ा 'थप्पड़', पाकिस्तान में लीक हुई
'हमें मारने-काटने की धमकियां मिल रही है', वायरल गर्ल मोनालिसा ने पति फरमान संग लगाई मदद की गुहार
'हमें मारने-काटने की धमकियां मिल रही', वायरल गर्ल मोनालिसा ने पति फरमान संग लगाई मदद की गुहार
Dhurandhar 2 BO Day 2: ‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी, 48 घंटों में 200 करोड़ के हुई पार, बनी रणवीर की चौथी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी, 48 घंटों में 200 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
US Iran War: 'इतनी मोहब्बत है तो ईरान चले जाओ...', आसिम मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं को दी धमकी, पाकिस्तान में मचा बवाल
'इतनी मोहब्बत है तो ईरान चले जाओ...', मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं को दी धमकी, पाक में क्यों पड़ी फूट?
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Ustaad Bhagat Singh BO Day 2: 'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे का कलेक्शन
'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे की कमाई
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
सरकारी नौकरी का मौका, NHIDCL में यंग प्रोफेशनल वैकेंसी; 45 साल तक करें अप्लाई
सरकारी नौकरी का मौका, NHIDCL में यंग प्रोफेशनल वैकेंसी; 45 साल तक करें अप्लाई
Farthest Satellite: अंतरिक्ष में किस सैटेलाइट ने तय की सबसे ज्यादा दूरी, जानें उस दूरी को क्यों नहीं कर पाया कोई पार
अंतरिक्ष में किस सैटेलाइट ने तय की सबसे ज्यादा दूरी, जानें उस दूरी को क्यों नहीं कर पाया कोई पार
Embed widget