एक्सप्लोरर

ड्रग्स केस: NCB ऩे फिल्म डायरेक्टर क्षितिज रवि प्रसाद को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया

क्षितिज रवि प्रसाद को जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है. एनसीबी ने सुशांत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स मामले की जांच शुरू की थी. अब एजेंसी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है.

मुंबई: एनसीबी के अधिकारियों ने कथित रूप से धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े रहे डायरेक्टर क्षितिज रवि प्रसाद को पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया है. एनसीबी के सूत्रों ने कहा कि क्षितिज रवि प्रसाद को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. धर्मा प्रोडक्शन करण जौहर की कंपनी है.

आज दिन में एनसीबी के अधिकारी ने बताया था कि अधिकारियों का दल सुबह वर्सोवा में रवि के आवास पर पहुंचा. एनसीबी के अधिकारी उन्हें अपने वाहन में बैठाकर दक्षिण मुंबई स्थित अपने कार्यालय में ले गए.

अधिकारी ने बताया कि रवि को बॉलीवुड में नशीले पदार्थों के कथित इस्तेमाल संबंधी मामले में पूछताछ के लिए ले जाया गया है. एनसीबी ने बृहस्पतिवार को रवि के आवास पर छापा मारा था, लेकिन वह उस समय वहां नहीं मिले थे.

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद, रवि को शुक्रवार को एनसीबी जांच दल के सामने पेश होने को कहा गया था. रवि शहर से बाहर थे. वह शुक्रवार सुबह अपने घर पहुंचे, जहां से उन्हें एजेंसी के ऑफिस ले जाया गया.

करण जौहर बोले- मेरे घर ड्रग्स पार्टी नहीं हुई

NCB की जांच के बीच करण जौहर ने कहा है कि मेरे घर ड्रग्स पार्टी नहीं हुई थी. मेरे ऊपर लग रहे आरोप गलत हैं. उन्होंने कहा कि क्षितिज रवि प्रसाद और अनुभव चोपड़ा का धर्मा प्रोड्क्शन से कोई नाता नहीं है.

करण जौहर ने अपने बयान में कहा, "कुछ न्यूज़ चैनल, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ये गलत रिपोर्टिंग कर रहे हैं कि एक पार्टी में नारकोटिक्स का इस्तेमाल किया गया, जिसे मैंने यानी करण जौहर ने 28 जुलाई 2019 को अपने घर पर होस्ट किया था. मैं इस बारे में अपना पक्ष काफी पहले साल 2019 में ही रख चुका हूं कि सारे इल्ज़ाम झूठे थे."

उन्होंने कहा कि इस वक्त चल रहे दुर्भावनापूर्ण कैंपेन को देखते हुए मैं एक बार फिर साफ करता हूं कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मैं ड्रग्स नहीं लेता हूं और न ही मैं इस तरह की किसी भी चीज को बढ़ावा देता हूं.

करण की सफाई- मैं व्यक्तिगत तौर पर उन्हें नहीं जानता

करण जौहर ने कहा कि क्षितिज रवि प्रसाद और अनुभव चोपड़ा न तो मेरे करीबी हैं और न मैं व्यक्तिगत तौर पर इन्हें जानता हूं. न ही मैं और न ही धर्मा प्रोड्क्शन इस बात के लिए जिम्मेदार है कि कोई व्यक्ति अपनी निजी जिंदगी में क्या करता है.

ड्रग्स केस: रकुल प्रीत सिंह से चार घंटे चली पूछताछ, इस दौरान रिया चक्रवर्ती का जिक्र करते हुए मानी ये बात

 
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का शानदार फर्स्ट रिव्यू, क्रिटिक्स बोले- मार्वल की बेस्ट स्पाइडर मैन फिल्म
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का शानदार फर्स्ट रिव्यू, क्रिटिक्स बोले- मार्वल की बेस्ट स्पाइडर मैन फिल्म
100 करोड़ रुपये... 'रामायण' कर रही म्यूजिक राइट्स की सबसे बड़ी डील
100 करोड़ रुपये... 'रामायण' कर रही म्यूजिक राइट्स की सबसे बड़ी डील
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? रणबीर की फिल्म का अपडेट
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? रणबीर की फिल्म का अपडेट
'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च: छलक पड़े सनी देओल के आंसू, शबाना ने शेयर किया एक्सपीरियंस
'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च: छलक पड़े सनी देओल के आंसू, शबाना ने शेयर किया एक्सपीरियंस

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
Embed widget