एक्सप्लोरर

जब श्रीदेवी से तुलना पर दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती ने तोड़ी थी चुप्पी, कह डाली थी ये बड़ी बात!

दिव्या भारती ने बहुत कम उम्र में बॉलीवुड में एंट्री ली थी. महज एक साल के करियर में वो लोगों के दिलों पर राज करने लगी थीं. इतना ही नहीं लोग तो उन्हें दूसरी श्रीदेवी भी कहने लगे थे.

90 के दशक की शुरुआत में दिव्या भारती बॉलीवुड पर एक सितारे की तरह छा गई थी. उनकी एक्टिंग ने क्रिटिक्स और दर्शकों का दिल जीत लिया था. हालांकि उनका करियर बहुत छोटा रहा. 19 साल की उम्र में 5 अप्रैल 1993 संदेहास्पद परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई. लेकिन वह अपने फैंस की यादों में अब तक जिंदा हैं.

दिव्या का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी देखा जाता है. इस इंटरव्यू में वह अपने करियर और श्रीदेवी के साथ अपनी तुलना पर बात करती नजर आती हैं. दरअसल इंडस्ट्री में उन्हें दूसरी श्रीदेवी कहा जाने लगा था क्योंकि उनकी शक्ल श्रीदेवी से काफी मिलती है.

इस पुराने इंटरव्यू में जब उनसे सवाल किया जाता है कि पहली बार जब किसी ने कहा कि तुम श्रीदेवी जैसी लगती हो तब तुम्हें कैसा लगा. वह जवाब देती हैं, “ मैं बहुत रोमांचित हो गई थी. मैंने कहा, वाह क्या कॉम्प्लिमेंट दिया है.” दिव्या भारती बताती हैं कि वह एक बार श्रीदेवी से मिली हैं लेकिन कोई बातचीत नहीं हो पाई, वह कहती हैं, “एक बार एयरपोर्ट पर मिली थी, सिर्फ हैलो हुआ, उन्होंने कहा कि मैं श्री हूं, मैंने कहा मैं दिव्या हूं”

जब उनसे पूछा जाता है कि क्या उन्हें भी लगता है कि उनकी शक्ल श्रीदेवी से मिलती है. इस सवाल पर वह कहती हैं, “नहीं यार वह बहुत सुंदर हैं.” दिव्या कहती हैं कि उनका चेहरा एकदम साफ है जबकि मेरे चेहरे पर तो मुहांसे हैं. दिव्या इसके अलावा इस इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन से अपनी मुलाकात भी याद करती हैं. वह बताती हैं कि उनके पिता ने उनकी मुलाकात बिग बी से कराई थी. इसके अलावा वह साउथ इंडिस्ट्री में अपनी कामयाबी और बॉलीवुड के बारे में भी बात करती हैं.

ये भी पढ़ें:- खुशी कपूर मां को कर रही थीं परेशान, फिर श्रीदेवी ने कुछ इस अंदाज में लगाई थी बेटी को डांट

ये भी पढ़ें:- इस साल नहीं होगी अथिया शेट्टी और के.एल राहुल की शादी, दोस्त ने बता दी वजह

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: दूसरे दिन भी 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल, 6 बजे तक 38 करोड़ के हुई पार
दूसरे दिन भी 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल, 6 बजे तक 38 करोड़ के हुई पार
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, डेट हुई कंफर्म
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, डेट हुई कंफर्म
'लस्ट स्टोरीज 3' की रिलीज डेट हुई ऑफिशियली कंफर्म, नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगा प्रीमियर
'लस्ट स्टोरीज 3' की रिलीज डेट हुई ऑफिशियली कंफर्म, नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगा प्रीमियर
'मिर्जापुर द मूवी' में रसिका दुग्गल ने मचाया धमाल, बीना त्रिपाठी के रोल में छा गईं एक्ट्रेस
'मिर्जापुर द मूवी' में रसिका दुग्गल का जलवा, बीना त्रिपाठी बन लूट ली महफिल

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget