एक्सप्लोरर

Dilip Kumar Health Update: दिलीप कुमार की तबियत में सुधार, आज अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं

दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने कहा कि उनके आज घर लौटने की उम्मीद है. जांच से पता लगा था कि उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया था. डॉक्टरों ने उस तरल पदार्थ को निकाल दिया है. 

वरिष्ठ अभिनेता दिलीप कुमार की तबियत में सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है. दिलीप कुमार (98) को सांस लेने में दिक्कत होने पर रविवार को उपनगरीय खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यह गैर-कोविड अस्पताल है. पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने कहा कि उनके गुरुवार यानि आज घर लौटने की उम्मीद है. जांच से पता लगा था कि उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया था. डॉक्टरों ने उस तरल पदार्थ को निकाल दिया है. 

फारूकी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘‘आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद... मैंने व्यक्तिगत रूप से डॉ जलील पारकर और डॉ नितिन गोखले से बातचीत की. उन्हें उम्मीद है कि उन्हें (दिलीप कुमार को) कल छुट्टी दे दी जाएगी.’’ 

दिलीप कुमार का प्ल्यूरल एस्पीरेशन संबंधी ऑपरेशन बुधवार को किया गया और उनके फेफड़ों से 350 मिली लीटर पानी निकाला गया. डॉक्टर नितिन गोखले और डॉ. जलील पारकर की देखरेख में ये सर्जरी की गई. दिलीप कुमार के ऑपरेशन के बाद डॉ. जलील पारकर ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए बताया, 'फिलहाल दिलीप कुमार को आईसीयू में रखा गया है और प्ल्यूरल एस्पीरेशन सर्जरी के बाद उनकी हालत अब पहले से बेहतर है. उनका ऑक्सीजन लेवल भी पहले से काफी बेहतर है. अगर इसी तरह से दिलीप कुमार की तबीयत में तेजी से सुधार देखा गया तो उनको गुरुवार के दिन अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है.'

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता को पिछले महीने नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दिलीप कुमार आखिरी बार 1998 में प्रदर्शित फिल्म "किला" में नजर आए थे.

यह भी पढ़ें-

The Family Man 2: सीरीज के लिए किसने लिए कितने करोड़? जानिए- Manoj Bajpayee से लेकर Samantha Akkineni, तक, सभी सितारों की फीस

बहुत पुराना है बिकिनी ट्रेंड, शर्मीला टैगौर से लेकर डिंपल कपाड़िया तक ने दिए ये बोल्ड पोज, मचा खूब हंगामा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nana Patekar Death News Live: सीएम देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने किए नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन, अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू
Live: सीएम देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने किए नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन, अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू
'यकीन करना मुश्किल है कि आप चले गए', 'वेलकम' को-स्टार नाना पाटेकर के निधन पर मल्लिका शेरावत ने जताया दुख
'यकीन करना मुश्किल है कि आप चले गए', नाना पाटेकर के निधन पर मल्लिका शेरावत ने जताया दुख
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
CM देवेंद्र फडणवीस ने नाना पाटेकर के किए अंतिम दर्शन, कॉफिन भी उठाया
CM देवेंद्र फडणवीस ने नाना पाटेकर के किए अंतिम दर्शन, कॉफिन भी उठाया

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget