Dia Mirza ने दी सफाई, कहा- Vaibhav Rekhi से सिर्फ इसलिए शादी नहीं की क्योंकि मैं प्रेग्नेंट थी
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने हाल ही में ये खुलासा किया था कि वह प्रेग्नेंट हैं. उनकी प्रेग्नेंसी की न्यूज कई फैन्स को चौंकाने वाली लगी क्योंकि दीया ने बीते 15 फरवरी को ही बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की है.

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने हाल ही में ये खुलासा किया था कि वह प्रेग्नेंट हैं. उनकी प्रेग्नेंसी की न्यूज कई फैन्स को चौंकाने वाली लगी क्योंकि दीया ने बीते 15 फरवरी को ही बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की है. दोनों पिछले हफ्ते हनीमून मनाने मालदीव गए थे जहां से एक तस्वीर शेयर कर दीया ने खुलासा किया कि वह मां बनने वाली हैं. इस तस्वीर में दीया का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है.
दीया ने जब इस तस्वीर के साथ इन्स्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया तो कुछ फैन्स ने उनपर सवाल उठाने शुरू कर दिए जिसके बाद दीया ने साफ कर दिया कि उन्होंने वैभव से इसलिए शादी नहीं की क्योंकि वह प्रेग्नेंट थीं. एक फैन ने दीया से सोशल मीडिया पर पूछा, ये बहुत अच्छी बात है, आपको बधाई लेकिन प्रॉब्लम क्या है आपने महिला पंडित से शादी की रस्में करवाकर परंपराओं को तोड़ने की कोशिश की तो आपने शादी से पहले अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस क्यों नहीं की? क्या हम शादी से पहले प्रेग्नेंसी को गलत मानते हैं? क्यों एक महिला शादी से पहले प्रेग्नेंट नहीं हो सकती?View this post on Instagram
दीया ने इस फैन को जवाब देते हुए लिखा, अच्छा सवाल है, हमने इसलिए शादी नहीं की क्योंकि हम पेरेंट्स बनने वाले हैं. हमने शादी की क्योंकि हम सारी ज़िंदगी साथ गुजारना चाहते हैं. जब हम अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे थे तो हमें पता चला कि हम पेरेंट्स बनने वाले हैं तो ये शादी प्रेग्नेंसी के कारण नहीं की है. हमने प्रेग्नेंसी इसलिए अनाउंस नहीं की क्योंकि तब तक हम मेडिकली श्योर नहीं थे. ये मेरी ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत दौर में से एक है. मैं सालों से इस दिन की राह देख रही थी. मेडिकल कारण के अलावा ऐसा कोई कारण नहीं जिसकी वजह से मैं इतनी खुशी की बात छुपाऊं.
Source: IOCL































