एक्सप्लोरर

Suraiya Birth Anniversary: जब सुरैया से कहा गया- कुरान पर हाथ रखकर कमस खाओ कि देवानंद से शादी नहीं करोगी, नहीं तो देश में हो जाएँगे दंगे

Suraiya Birth Anniversary: देव आनंद के साथ सुरैयार का जिक्र उस जमाने में हर गली, हर चौक पर होता था. लेकिन ये प्यार परिवार को मंजूहर नहीं था. हर रोज़ सुरैया को समझाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई करीबी लोग आते. एक बार अभिनेत्री नादिरा के पहले पति नक्शब तो सुरैया के सामने क़ुरान ले आए और बोले कि 'इस पर हाथ रखकर कसम खाओ कि देव से शादी नहीं करोगी.' जानिए पूरा किस्सा

आज सुरैया की बर्थ एनिवर्सरी है, इस खास मौके पर जानिए देवानंद के साथ इनकी लव स्टोरी के बारे में. सुरैयार के लव स्टोरी की शुरूआत 1948 में हुई थी. सुरैया फिल्मों में अपने गीत खुद ही गाती थीं. देवानंद अभी नए-नए आए थे. उन्हें 'विद्या' के लिए साइन किया गया जिसमें सुरैया उनकी हीरोइन थीं. यहीं दोनों की पहली मुलाकात हुई थी.

पहले ही दिन दोनों के बीच रोमांटिक सीन फिल्माया जाना था. शूटिंग के दौरान देवानंद सुरैया के इतने कायल थे कि उन्होंने सोचा कि काश उस सीन के दौरान कोई उनकी एक तस्वीर क्लिक कर ले. पहली नज़र में ही दोनों को प्यार हो गया था.

इस फिल्म का एक सीन नदी में फिल्माया जाना था. शूटिंग के दौरान नाव पलट गई और सुरैया पानी में गिर गईं. इसके बाद देवानंद ने उन्हें बचाया. यही वो पल था जब दोनों को बेपनाह मोहब्बत हो गई.

देवानंद जब भी सुरैया के घर जाते तो उनके दोस्त सुरैया की नानी को बातों में उलझा लेते और ये लव बर्ड छत पर जाकर क्वालिटी टाइम एक दूसरे के साथ बिताता.

1949 में आई फिल्म 'जीत' में शादी का सीन फिल्माया जाना था यहां पर दोनों ने सोचा कि वो सीन मे असली पंडित को बुलाएंगे और शादी कर लेंगे. ये खबर सुरैया की नानी तक पहुंच गई और वो जबरदस्ती सुरैया को घर ले गईं. दोनों के धर्म अलग होने की वजह से सुरैया की नानी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुईं और दोनों को अलग होना पड़ा.

इसके बाद तो सुरैया की नानी ने शादी के लिए उस जमाने के मशहूर निर्देशक एम.सादिक़ को चुना जो सुरैया की कई फिल्में डायरेक्ट कर चुके थे .लेकिन देव की याद में तड़प रहीं सुरैया किसी भी तरह से शादी के लिए राज़ी नहीं हो रही थीं और इसके बाद घर में वो हुआ जिसने सुरैया को दहला दिया.

हर रोज़ सुरैया को समझाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई करीबी लोग आते. अभिनेत्री नादिरा के पहले पति नक्शब तो सुरैया के सामने क़ुरान ले आए और बोले कि 'इस पर हाथ रखकर कसम खाओ कि देव से शादी नहीं करोगी.' उन्होंने ये भी कहा कि अगर सुरैया ने देव आनंद से शादी की तो देश में दंगे भी हो सकते हैं. ये जान सुरैया बेहद डर गई थीं. लेकिन उनकी हिम्मत तब टूट गई जब उनकी नानी और मामा ने देवानंद को जान से मारने की धमकी दी. 

धमकी से घबराई सुरैया ने फिल्म 'नीली' की शूटिंग के दौरान देवानंद से कहा कि वो उनकी मौत की वजह नहीं बनना चाहतीं, इसलिए देव उन्हें भूल जाएं.

यह भी पढ़ें

Sushant Singh Rajput News: महीनों से खाली पड़ा है सुशांत सिंह का लग्जरी फ्लैट, रेंट जानकर आपके होश उड़ेंगे

20 Years Of Lagaan: 10 हजार लोगों के साथ हुई थी क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग, सेट पर एक्टर्स के लिए थे सख्त नियम

Viral Post: धूप में बैठकर Urvashi Rautela ने लिया Mud Bath, तस्वीरें देखकर फैन्स के पसीने छूटे, देखें

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसी गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसी गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' बनी ओपनिंग वीकेंड पर ग्लोबली दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, Tom Holland ने भी रचा इतिहास
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास, ग्लोबली ओपनिंग वीकेंड पर बनाये दो बड़े रिकॉर्ड
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
नॉर्मल डिलीवरी के लिए किस तरह की तैयारी करनी चाहिए? टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने बताई काम की बात
नॉर्मल डिलीवरी के लिए किस तरह की तैयारी करनी चाहिए? टीवी एक्ट्रेस ने खोला राजा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget