एक्सप्लोरर

Dara Singh: 200 किलो के किंग कॉन्ग को दारा सिंह ने रेसलिंग में चटाई थी धूल, रामायण के 'हनुमान' बनकर अमर हो गए

Dara Singh Death Anniversary: दारा सिंह ने 10 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. उन्होंने कॉमलवेल्थ, वर्ल्ड रेसलिंग, चैंपियन ऑफ मलेशिया का भी खिताब अपने नाम किया था. 

Dara Singh Facts: रुस्तम ए हिंद कहूं या बेहतरीन रेस्लर या फिर बेहतरीन एक्टर. आज दारा सिंह (Dara Singh) की 10वीं पुण्यतिथि है. दारा सिंह एक ऐसे रेस्लर रहे हैं जो कभी कोई मैच नहीं हारे. उन्होंने अपने जमाने के आगे के रेस्लर्स को भी पछाड़ा है. दारासिंह जब रेस्लर रहे तब भी बेहतरीन रहे और जब एक्टिंग में आए तब भी उनका कोई जवाब नहीं रहा. 200 किलो के किंग कॉन्ग को हराने वाले दारा सिंह ने 10 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. उन्होंने कॉमलवेल्थ, वर्ल्ड रेसलिंग, चैंपियन ऑफ मलेशिया का भी खिताब अपने नाम किया था. 

लगभग 500 रेसलिंग मैच खेलने वाले दारा ने कभी कोई मैच नहीं हारा. 1996 में उन्हें हाल ऑफ फैम और 2018 में WWE हॉल ऑफ फैम का खिताब मिला. 1983 में दारा सिंह ने रेसलिंग से सन्यास ले लिया था. वहीं उनके एक्टिंग करियर की बात करें तो 1952 में आई फिल्म संगदिल से उन्होंने फिल्मों में एंट्री ली. कुछ सालों तक दारा स्टंट एक्टर रहे लेकिन 1962 में आई बाबूभाई मिस्त्री की फिल्म किंग कांग से उन्हें लीड रोल मिलना शुरू हुए. 1962 में रिलीज हुई इस फिल्म को बी ग्रेड कैटेगरी मिली थी.


Dara Singh: 200 किलो के किंग कॉन्ग को दारा सिंह ने रेसलिंग में चटाई थी धूल, रामायण के 'हनुमान' बनकर अमर हो गए

इसके बाद लगातार 16 फिल्मों में दारा सिंह और मुमताज (Mumtaz) की जोड़ी ने साथ काम किया. ये सभी फिल्में बी ग्रेड थीं और हर फिल्म के लिए दारा को 4 लाख रुपए मिलते थे. लगातार बी ग्रेड फिल्में करने वाले दारा सिंह को 1980 में रामानंद सागर के हिस्टोरिक सीरियल रामायण में जब लोगों ने देखा तो उन्हें सचमुच का राम भक्त हनुमान मान बैठे. इस सीरियल से दारा की पहचान हनुमान के रूप में हो गई. इसके बाद दारा कई माइथोलॉजिकल फिल्मों में नजर आए. फिल्म आनंद में दारा राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के कुश्ती गुरू बने तो जब वी मेट में घर के बड़े दार जी. 


Dara Singh: 200 किलो के किंग कॉन्ग को दारा सिंह ने रेसलिंग में चटाई थी धूल, रामायण के 'हनुमान' बनकर अमर हो गए

दारा सिंह ने दो शादियां की थीं. उनके 6 बच्चे हैं. उनकी आखिरी फिल्म दिल अपना पंजाबी थी. उन्होंने कई फिल्में प्रोड्यूस भी की हैं. वहीं दारा ऐसे पहले स्पोर्ट्समैन रहे हैं जो राज्यसभा में चुना गया हो. दारा 2003 से 2009 तक सांसद रहे हैं. 7 जुलाई 2012 को दारा सिंह को हार्ट अटैक आया और ईलाज के दौरान ये पता चला कि ब्रेन से ब्लड लिकेज होने की वजह से उनका ब्रेन डैमेज हो गया है. ये पता चलने के बाद 11 जुलाई को दारा सिंह ने हॉस्पिटल से छुट्टी ली और कहा कि जिंदगी को बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया जा सकता. इसके दूसरे दिन ही यानी 12 जुलाई 2012 को दारा सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई में किराए पर रहता था आरोपी ऋतिक, पहचान छिपाने के लिए मुंडवा लिया था सिर
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपी ऋतिक ने पहचान छिपाने के लिए मुंडवा लिया था सिर
'मैं गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर शराब पीने के आरोपों के बाद सपोर्ट में उतरे मीका सिंह, कपिल शर्मा ने कही ये बात
'मैं गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर शराब पीने के आरोपों के बाद सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
यामी गौतम की 'नई नवेली' ने वर्ल्डवाइड मचाई धूम, 19 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
'नई नवेली' ने वर्ल्डवाइड मचाई धूम, 19 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget