एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा की इच्छा बिना ऑफ एयर नहीं हो सकता शो, राजीव ठाकुर बोले- सुनील ग्रोवर के जाने से शो हिला

कॉमेडियन और एक्टर राजीव ठाकुर का कहना है कि कपिल शर्मा और वो कॉलेज के दिनों से दोस्त हैं और दोनों कई प्ले भी साथ में किए हैं. उन्होंने कहा जब तक कपिल शर्मा की इच्छा के बिना 'द कपिल शर्मा शो' ऑफ एयर नहीं हो सकता है.

एक्टर राजीव ठाकुर ने 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज सीजन 3' से अपनी कॉमेडी की शुरुआत की और इसके बाद कॉमेडी सर्कस और द कपिल शर्मा शो जैसे कई कॉमेडी शो में काम किया. कपिल और राजीव दोनों कॉलेज के दिनों से दोस्त रहे हैं. दोनों ने साथ में कई प्ले किए हैं. उन्होंने कहा कि वह कपिल पर गर्व करते हैं कि वह उनके दोस्त हैं. 

राजीव ठाकुर ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कपिल शर्मा की सक्सेस पर भी बात की. राजीव ने कहा,"कपिल और मैं कॉलेज के दिनों से दोस्त हैं. हम अक्सर साथ में प्ले किया करते थे. लेकिन कपिल एक सिंगर बनना चाहता था, चंदन प्रभाकर और मैं हमेशा कहते थे कि तेरी जुबान बड़ी स्ट्रॉन्ग है. वह बहुत अच्छा बोलता था, कई बार मुझे लगता था कि वह खुद एडिट मशीन है."

किसी में कपिल को हराने की क्षमता नहीं

राजीव ने आगे कहा,"कई बार ऐसा होता था कि हम चार लाइनों में एक को पंच लाइन बनाते थे, लेकिन दूसरी तरफ वो इन चारों लाइन को अकेले ही एडिट करता और उसे एक मजबूत पंच बनाता. इसलिए चंदन और मैं हमेशा कहते ते कि जब वो कोई करेगा जहां उसको जरूरत होगी, तब किसी में उसे हराने की क्षमता नहीं होगी."

कपिल की इच्छा के बिना शो ऑफ एयर नहीं

राजीव ठाकुर ने कहा कि 'द कपिल शर्मा शो' उसके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. उन्होंने कहा,"कपिल शर्मा शो है ना, ये उसकी जुबान वाला काम है. और मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि कपिल नहीं चाहेगा तबतक शो ऑफ-एयर नहीं होगा." राजीव ने सुनील ग्रोवर के शो छोड़कर जाने के बारे में भी बात की. 

सुनील ग्रोवर के जाने से शो हिला

राजीव ठाकुर ने कहा,"उनके शो में कई कलाकार आते हैं. सुनील ग्रोवर ब्रिलियंट कलाकार हैं. जब वो निकले थे शो से तो ऐसा लगा था कि शो हिल जाएगा, हिला भी होगा. लेकिन कपिल ने किसी तरह इसे मैनेज भी किया क्योंकि वह बहुत अच्छी बातचीत कर लेता है."

ये भी पढ़ें-

Viral Video:रेलकर्मी ने रेलवे ट्रैक पर भाग कर बचाई बच्चे की जान, एक्ट्रेस बोलीं- सुपरहीरो सच में होते हैं

Exclusive: श्रवण के निधन पर फूट-फूटकर रोए नदीम, बोले- मैंने अपना छोटा भाई खो दिया

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 1 Prediction: पहले दिन 'ओपनहाइमर' को मात दे सकती है 'द ओडिसी'? जानें- ओपनिंग डे प्रीडिक्शन और एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
पहले दिन 'ओपनहाइमर' को मात दे सकती है 'द ओडिसी'? जानें- ओपनिंग डे प्रीडिक्शन
'सोनम वांगचुक को मरते नहीं देख सकता', असली 'फुंसुक वांगडू' के सपोर्ट में उतरे 3 Idiots के 'चतुर', जीनत अमान ने की ये अपील
'सोनम वांगचुक को मरते नहीं देख सकता', असली 'फुंसुक वांगडू' के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड सेलेब्स
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के पिता का निधन, शेयर किया इमोशनल नोट, लिखा- आपके संस्कार और यादें हमेशा साथ रहेंगी
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के पिता का निधन, शेयर किया इमोशनल नोट, लिखा- आपके संस्कार और यादें हमेशा साथ रहेंगी
शाहरुख खान को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 'मन्नत' में रेनोवेशन को चुनौती देने वाली याचिका
शाहरुख खान को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 'मन्नत' में रेनोवेशन को चुनौती देने वाली याचिका

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: मध्यस्थता के खिलाफ एकमत क्यों हिंदू-मुस्लिम? संभल, वाराणसी और मथुरा विवाद समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
मध्यस्थता के खिलाफ एकमत हिंदू-मुस्लिम! संभल, वाराणसी और मथुरा समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget