एक्सप्लोरर

Kapil Sharma Kissa: जब शराब के नशे में धुत्त कपिल शर्मा बिन बुलाए रात 3 बजे पहुंच गए थे Shahrukh Khan के घर

Kapil Sharma Shah Rukh Khan: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने खुद ही बताया कि किस तरह वह एक बार रात 3 बजे शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) के घर पहुंचे गए थे.

Kapil Sharma Comedy: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले स्टैंड अप स्पेशल शो 'आई एम नॉट डन येट' (I'm Not Done Yet) में एक मजेदार किस्सा सुनाया है. कपिल शर्मा ने बताया है कि जब वह रात 3 बजे एक बार शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) के घर पहुंचे गए थे. कपिल शर्मा के अनुसार एक बार उनकी कजिन मुंबई आई हुई थी. उनकी कजिन ने शाहरुख खान का घर ‘मन्नत’ देखने की रिक्वेस्ट कर डाली. कॉमेडियन उस वक्त नशे में थे और उन्होंने अपनी कजिन की बात मान भी ली. कपिल आगे बताते हैं कि, ‘जब हम वहां (शाहरुख़ खान के घर) पहुंचे तब वहां पार्टी चल रही थी.’ 

कपिल ने बताया कि, ‘शाहरुख़ के घर के दरवाज़े खुले हुए थे ऐसे में मैने अपनी पॉवर को मिसयूज़ करने का सोचा और ड्राइवर से कहा कि गाड़ी अंदर ले चलो. सिक्योरिटी गार्ड्स ने मुझे देखा और जाने दिया, उन्हें लगा कि मुझे इनविटेशन मिला होगा. जब हम अंदर पहुंचे तो मुझे लगा कि हम सही काम नहीं कर रहे हैं. मैंने सोचा कि हमें यहां से निकल लेना चाहिए लेकिन तभी शाहरुख़ खान का एक मैनेजर बाहर आया और हमें अंदर आने के लिए कहा.. उस वक्त रात के 3 बज रहे थे’.


Kapil Sharma Kissa: जब शराब के नशे में धुत्त कपिल शर्मा बिन बुलाए रात 3 बजे पहुंच गए थे Shahrukh Khan के घर

कपिल आगे मजेदार किस्सा सुनाते हुए कहते हैं कि, ‘कपड़े भी क्या मैंने निक्कर पहनी हुई थी, मैं पान चबा रहा था और नशे में चूर था… दरवाज़ा खोला तो गौरी भाभी (Gauri Khan) और उनकी तीन चार सहेलियां बैठी हुई थीं. मैंने उनसे ‘हैलो’ कहा जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि शाहरुख़ अंदर हैं. जब मैं अंदर पहुंचा तो शाहरुख़ अपने चिरपरिचित अंदाज़ में डांस कर रहे थे, मैं उनके पास गया और कहा कि भाई सॉरी, मेरी कजिन यहां आई हुई थी और उसे आपका घर देखना था, घर खुला हुआ था तो हम अंदर आ गए’. 


Kapil Sharma Kissa: जब शराब के नशे में धुत्त कपिल शर्मा बिन बुलाए रात 3 बजे पहुंच गए थे Shahrukh Khan के घर

कपिल के अनुसार किंग खान ने उनसे कहा कि, ‘यदि मेरे बेडरूम का दरवाजा खुला होगा तो क्या तुम वहां भी अंदर आ जाओगे?’. कॉमेडियन कहते हैं कि फिर उस रात शाहरुख़ खान हमारे साथ घंटों नाचे और मैं ही वो शख्स था जो आखिर में उनके घर से लौटा था.

Kapil Sharma Netflix Show: कपिल शर्मा ने पहली बार मुंबई आकर किया था ये काम, अंडरवर्ल्ड से डरकर अंडरवियर में पैसे लिए थे छिपा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
5वें दिन 200 करोड़ी बनी 'जेलर 2', जानें मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास?
200 करोड़ी बनी 'जेलर 2', जानें मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास?
'जेलर 2' 400 करोड़ के पार, 'पेद्दी' का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी साउथ की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'जेलर 2' 400 करोड़ के पार, 'पेद्दी' का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी साउथ की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, हमला करने वाले आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस, कार्रवाई जारी
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, हमला करने वाले आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस, कार्रवाई जारी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget