एक्सप्लोरर

Will Smith Slap Controversy: विल स्मिथ पर भड़कीं क्रिस रॉक की मां, कहा- 'उसने क्रिस नहीं मेरे मुंह पर थप्पड़ मारा'

Chris Rock Mother On Will Smith: विल स्मिथ और क्रिस रॉक के बीच हुए थप्पड़ कांड से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब क्रिस रॉक की मां रोज रॉक ने द मैन इन ब्लैक एक्टर पर गुस्सा जाहिर किया है.

Chris Rock's mom speaks out on Will Smith slap: 'द मैन इन ब्लैक' के अभिनेता विल स्मिथ वैसे तो काफी मशहूर हैं. दुनियाभर में विल स्मिथ की बड़ी फैन फॉलोइंग है. लोग उनके दमदार अभिनय और फिल्मों के प्रशंसक हैं लेकिन पिछले कई दिनों से वह अपने अभिनय के लिए नहीं, बल्कि ऑस्कर से जुड़े एक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच उनसे जुड़ी एक खबर और है जो फिल्हाल चर्चा का विषय बनी हुई है.

विल स्मिथ और क्रिस रॉक के बीच हुए थप्पड़ कांड के कारण द मैन इन ब्लैक एक्टर को प्रोफेशनल से पर्सनल लाइफ तक किन किन मुसीबतों का सामना करना पड़ा है, यह किसी से छुपा नहीं है. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पूरे मामले पर क्रिस रॉक की मां रोज रॉक ने विल स्मिथ के लिए अपना गुस्सा जाहिर किया है. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'मैंने किसी को बताया था कि विल ने क्रिस को थप्पड़ा मारा था, उसने हम सबको थप्पड़ मारा था, लेकिन उसने मुझे थप्पड़ मारा है. जब तुम मेरे बच्चे को हर्ट करते हो, तुम मुझे दुख पहुंचाते हो'. इसके आगे उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैं इसके अलावा और क्या कहूंगी कि दुनिया के बारे में आप क्या सोच रहे थे? क्योंकि आपने एक थप्पड़ मारा लेकिन बहुत सारी चीजें घट गईं. क्रिस पीछे हटकर गिर सकता था. आपको इसके लिए हथकड़ी भी लग सकती थी, लेकिन आपने इस बारे में जरा सा भी नहीं सोचा. आपने अपनी पत्नी के कहने पर रिएक्ट किया और तब ऊपर जाकर ऐसा किया. आपने तो उसका दिन बना दिया क्योंकि उसका मजाक बना जिस वजह से वह शर्मिंदा हो गई थी'. रोज रॉक के मुताबिक, यह पर्सनल मामला था, जिसके लिए सोशल मीडिया पर चार लाइन लिखकर माफी मांगने की जगह विल स्मिथ को खुद आकर बात करनी चाहिए थी.

क्रिस रॉक को जड़ा था थप्पड़
मालूम हो कि, ऑस्कर एकेडमी अवार्ड समारोह 2022 के दौरान स्टेज पर हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने पत्नी जेडा के गंजेपन बीमारी को लेकर मजाक करने पर कॉमेडियन क्रिस रॉक को स्टेज पर ही थप्पड़ जड़ दिया था. इस थप्पड़ की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. इस मामले के बाद विल स्मिथ को ऑस्कर अकेडमी समारोह में शामिल से 10 साल तक के लिए बैन कर दिया गया. वहीं पर्सनल लाइफ में विल की पत्नी जैडा पिंकेट संग उनकी तलाक की खबरें भी सुर्खियों में थीं.

यह भी पढ़ें- Salman Khan Bracelet: निगेटिविटी से कई बार टूट चुका है सलमान खान का ब्रेसलेट, खुद बताई थी इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: एक्टिंग छोड़ने वाले थे दिलीप जोशी लेकिन किस्मत ने मारी ऐसी पलटी, बन गए 'जेठालाल'

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर: शरीर पर दिखे चोट के निशान
हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर आई सामने, शरीर पर दिखे चोट के निशान
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 10 राउंड फायरिंग, दर्द में कराहने की आवाज, घटना का वीडियो वायरल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 10 राउंड फायरिंग, दर्द में कराहने की आवाज, घटना का वीडियो वायरल
Breaking: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
Tiger Shroff Firing Case LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को एक और सफलता, शूटर्स की बाइक मिली
LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को एक और सफलता, शूटर्स की बाइक मिली

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget