एक्सप्लोरर

कल रिलीज हो रही ‘घोस्ट स्टोरीज’, जोया अख्तर बोलीं- 'घिसी पिटी नहीं है कहानी'

फिल्म निर्देशक जोया अख्तर ने कहा कि जब उन्होंने 'घोस्ट स्टोरीज' पर काम करना शुरू किया तो उनके दिमाग में एक बात साफ थी कि वह घिसी पिटी भूतिया कहानी नहीं दिखाएंगी बल्कि ऐसी कहानी दिखाएंगी जो सच में लोगों को डराए.

फिल्म निर्देशक जोया अख्तर ने कहा कि जब उन्होंने 'घोस्ट स्टोरीज' पर काम करना शुरू किया तो उनके दिमाग में एक बात साफ थी कि वह घिसी पिटी भूतिया कहानी नहीं दिखाएंगी बल्कि ऐसी कहानी दिखाएंगी जो सच में लोगों को डराए. जोया की इस लघु कहानी में जाह्नवी कपूर एक घर में नर्स की भूमिका निभा रही हैं जिसे एक बुजुर्ग महिला की देखभाल का जिम्मा दिया जाता है. इस बुजुर्ग महिला का किरदार अनुभवी अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने निभाया है.

जोया ने कहा कि वह अपनी कहानी को विषय पर आधारित बनाना चाहती थी जो उनके खुद के डर को दिखाए. एक इंटरव्यू में जोया ने पीटीआई-भाषा से कहा, "यह उम्रदराज होने का डर, अकेलेपन और मौत का डर है. भूत-प्रेत या असाधारण घटना वाली कोई भी कहानी इंसान का असली डर है."

'गली ब्वॉय' की डायरेक्टर ने कहा, "मैं ऐसी कहानी करना चाहती थी जिससे मैं जुड़ सकूं. मैं कई लोगों से मिली लेकिन लेखिका इंशिया मिर्जा ने समझा कि मैं क्या चाहती हूं." जोया ने कहा, "उन्होंने मुझे एक नर्स और इलाज के लिए जरूरतमंद एक बुजुर्ग महिला की कहानी सुझाई. मुझे यह पसंद आई. मैं चाहती हूं कि लोग डरने से कहीं ज्यादा इसे महसूस करें."

उन्होंने कहा कि जाह्नवी और सुरेखा के बीच उम्र की खाई को देखते हुए उन्हें चुना गया.

जोया अख्तर कहा, "मैं लंबे समय से सुरेखा मैम के साथ काम करना चाहती थी. हमें ‘गली ब्वॉय’ में काम करने का मौका मिलने ही वाला था लेकिन उनकी 'बधाई हो' की तारीखों से तालमेल नहीं हो पाया. मैं यह नहीं कह सकती कि यह गलती थी क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. मैं जब से कास्टिंग निर्देशक बनी हूं तब से उनका काम देख रही हूं. उन्होंने इसमें जो काम किया है वह शानदार है." नेटफ्लिक्स की यह हॉरर कहानियां एक जनवरी से प्रसारित होंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए बेटे प्रतीक, कहा- 'मेरी गार्जियन एंजेल...'
स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए बेटे प्रतीक, कहा- 'मेरी गार्जियन एंजेल...'
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी! 16 साल पुराना है मामला
राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी! 16 साल पुराना है मामला
17 की उम्र में जामनगर के महाराजा से हुआ प्यार, सिमी ग्रेवाल ने सुनाई थी दिल की कहानी
17 की उम्र में जामनगर के महाराजा से हुआ प्यार, सिमी ग्रेवाल ने सुनाई थी दिल की कहानी

वीडियोज

धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget