एक्सप्लोरर

ZERO के ट्रेलर से पहले सामने आया अनुष्का और कैटरीना का लुक, देखें ये नए पोस्टर

शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा. फिल्म के ट्रेलर से पहले इसके दो पोस्टर रिलीज किए गए हैं जिसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ का लुक सामने आया है.

शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा. कल शाहरुख खान अपना 53वां जन्मदिन मनाएंगे और इस खास मौके और भी खास बनाते हुए फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. फिल्म के ट्रेलर से पहले इसके दो पोस्टर रिलीज किए गए हैं जिसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ का लुक सामने आया है. फिल्म के पोस्टर में अनुष्का शर्मा एक व्हील चेयर पर बैठी नजर आ रही हैं और शाहरुख उनके साथ दिखाई दे रहे हैं. इस पोस्टर को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, 'इस पूरी दुनिया में, मेरी बराबरी की एक ही तो है.' वहीं, अनुष्का ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा, ''देखिए तो जरा, अभी तक हां ना कुछ भी नहीं बोला है इसे, और फिर भी कितना खुश हो रहा है. वैसे जोड़ी बुरी नहीं है, क्या कहते हो?''
फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ नजर आ रही हैं. इस पोस्टर को शेयर करते हुए शाहरुख ने कैप्शन में लिखा, ''सितारों के ख्वाब देखने वालों हमने तो चांद को करीब से देखा है.'' वहीं, कैटरीना कैफ ने भी अपनी वॉल पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'आसमान से जमीन पे आने की दिक्कत ही ये है कि जब आओ कोई न कोई गले पड़ जाता है.'
बड़ी धूमधाम से रिलीज किया जाएगा ट्रेलर फिल्म के ट्रेलर को 2 नवंबर को एक बड़े इवेंट में रिलीज किया जाएगा. मुंबई में ही ट्रेलर लॉन्च के लिए मेरठ शहर को रिक्रिएट किया गया है. इसमें मेरठ शहर की कई मशहूर चीजों को शामिल किया जाएगा जिसमें वहां का मशहूर घंटा घर भी शामिल है. इस मेगा इवेंट में न सिर्फ शाहरुख खान फिल्म का ट्रेलर रिलीज करेंगे, साथ ही फैंस के साथ इंटरएक्ट भी करेंगे. उनके फैंस के लिए ये दिन और भी खास इसलिए होगा क्योंकि उस दिन शाहरुख खान का जन्मदिन भी है. बता दें शाहरुख खान , अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ जैसे सुपरस्टार्स से सजी ये फिल्म इसी साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन आनंग एल राय ने किया है और रेड चिली एंटरटेनमेंट के साथ कलर येलो प्रोडक्शन्स ने इसका निर्माण किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'स्पाइडर मैन' ने रचा इतिहास, 10वें दिन मिली 122% उछाल, बनी हॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्म
'स्पाइडर मैन' ने रचा इतिहास, 10वें दिन मिली 122% उछाल, बनी हॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्म

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget