एक्सप्लोरर

देव आनंद के खुलासे के बाद टूट गई थीं Zeenat Aman, राज कपूर के साथ एक्ट्रेस को देखकर जलते थे गाइड स्टार

Zeenat Aman: जीनत अमान इन दिनों इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर करती हैं. अब उन्होंने हाल ही में राज कपूर और देवआनंद को लेकर खुलासा किया है.

Zeenat Aman: इंस्टाग्राम पर जीनत अमान अक्सर अपनी यादों के पिटारे से कुछ खास लेकर आती हैं. इसी साल इंस्टा पर डेब्यू करने वाली जीनत अमान अपने जमाने के कई किस्से यहां शेयर करती हैं. पिछली बार जीनत अमान ने अपने पोस्ट में देव आनंद के साथ अपनी पहली फिल्म और स्टार बनने तक के सफर को शेयर किया था. जिसके बाद उन्होंने अपनी कहानी रोकते हुए देव साहब के साथ अपना किस्सा अगली बार शेयर करने की बात कही थी. अब जीनत ने एक और पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने राज कपूर के साथ अपने रिश्तों की बात करते हुए देव आनंद से हुई गलती के बारे में भी बताया और ये भी खुलासा किया कि देव आनंद की ऑटोबायोग्राफी के बाद वो कितना आहत और अपमानित महसूस कर रही थीं.

देव आनंद को हुई थी गलतफहमी - जीनत अमान
जीनत अमान ने हाल ही में इंस्टा पोस्ट के जरिए बताया कि देव आनंद को गलतफहमी हुई थी. बता दें कि देवआनंद ने 2007 में अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखी थी. जिसमें उन्होंने जीनत अमान और राज कपूर के रिश्ते के बारे में भी लिखा था. इससे जीनत को काफी ठेस पहुंची थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

देव साहब ने किया था लॉन्च - जीनत अमान
देव आनंद के साथ एक पिक्चर शेयर करते हुए जीनत अमान ने लिखा, 'जब भी मैं अपने बॉलीवुड करियर की तरफ देखती हूं तो समझती हूं कि वो दिलीप कुमार, राज कपूर और देव आनंद का गोल्डन दौर था. इन्हीं स्टार्स ने हिंदी सिनेमा को राह दिखाई. देव साहब ने मुझे पहले ही लॉन्च कर दिया था. अब मैं अपने करियर में आगे बढ़ने लगी थी. कुछ साल बाद मैं उनके बिना कुछ फिल्मों में नजर आई.'

देव साहब चीजों को गलत तरीके से समझ रहे थे - जीनत अमान
जीनत अमान ने आगे लिखा, 'साल 1973 में आई राज कपूर की फिल्म 'बॉबी' ब्लॉकबस्टर साबित हुई. मैं डॉक्टर साहब को पहले से जानती थी और उनके साथ 'गोपीचंद जासूस' और 'वकील बाबू' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी थी. मैं उनके साथ काम करना चाहती थी और आरके बैनर का हिस्सा बनना चाहती थी. मुझे राज साहब की 'सत्यम शिवम सुंदरम' फिल्म कैसे मिली, इस बारे में सभी जानते हैं. मैं इस फिल्म के लिए पूरी मेहनत करना चाहती थी और जी जान एक कर देना चाहती थी, लेकिन मुझे इस बात की खबर नहीं थी कि देव साहब इन चीजों को गलत तरीके से समझ रहे हैं.'

देव आनंद की बातों से आहत थी जीनत
देव आनंद के बारे में जीनत ने आगे लिखा, 'देव आनंद ने अपनी ऑटोबायोग्राफी रोमांसिंग विद लाइफ में बताया था कि वो मुझसे प्यार करते थे और राज साहब के साथ मेरी नजदीकियां उन्हें पसंद नहीं थीं, तब ये जानकर मैं हैरान हो गई थी. मैं अपमानित महसूस कर रही थी और घबरा गई थी. जिन देव साहब को मैंने इतनी इज्जत दी, उन्हें अपना मेंटर समझा, उन्होंने न सिर्फ मेरे बारे में ऐसी बातें की, बल्कि उसे दुनिया के लिए पब्लिश भी कर दी. कई हफ्ते तक इस बारे में मुझे लोगों के फोन आते थे और वो पूछते थे कि यह क्या हो गया.'

देव आनंद की आभारी रहेंगी जीनत अमान
जीनत ने लिखा, 'देव साहब की वो किताब मैंने कभी नहीं पढ़ी और गुस्से में वो कॉपी स्टोर में रख दी. ये एक बहुत बड़ी गलतफहमी थी. इस बात से मैं काफी शर्मिंदा हो गई थी. मैंने इस बारे में कई साल तक कहीं भी बात नहीं की, लेकिन अब मुझे अपनी बात को कहने के लिए सही प्लेटफार्म मिला है और समय भी. इंसानों द्वारा गलतियां होना स्वाभाविक है. हर किसी से गलती हो जाती है. मैं देव साहब को हमेशा दुर्लभ प्रतिभा के धनी व्यक्ति के तौर पर याद रखूंगी. मैं उनकी हमेशा आभारी हूं.'

यह भी पढ़ें: अमेरिका में बाथरूम में लंच करती थीं Priyanka Chopra, रात में बाहर घूमने की नहीं थी परमिशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Tushar Hiranandani Wins Film Reward: 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget