एक्सप्लोरर

#IAmWithZaira के साथ सोशल मीडिया पर 'दंगल गर्ल' जायरा को मिला समर्थन

नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से 'दंगल' की कलाकार जायरा वसीम (16) की मुलाकात से उपजे विवाद के बाद मंगलवार को कई लोग सोशल मीडिया पर #IAmWithZaira के साथ अभिनेत्री के समर्थन में उतर आए. 'दंगल' में गीता फोगाट के बचपन की भूमिका निभाकर प्रशंसा पाने वाली जायरा ने पिछले सप्ताह महबूबा से मुलाकात की थी. सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इसकी आलोचना की थी. जायरा ने बाद में फेसबुक पर 'लोगों की भावनाओं को आहत करने' को लेकर माफी मांगी थी. हालांकि बाद में उन्होंने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया था. सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक अन्य हैशटैग 'कश्मीर जायरा वसीम के साथ है' के साथ घाटी के कई लोगों ने जायरा के प्रति समर्थन जताया. मोहम्मद फैजल और खिजेर हमसफरनी ने 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट विदकश्मीर डॉट कॉम' पर एक संयुक्त ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "तजामुल (कश्मीरी किकबॉक्सिंग चैंपियन) और हाशिम (एक अन्य कश्मीरी मार्शल आर्ट चैंपियन) की तरह ही जायरा भी निम्न दर्जे की राजनीति का शिकार हुई है." जायरा के समर्थन में उन्होंने लिखा, "जब भी कोई कश्मीरी सफल होता है, तो सरकार और भारतीय मीडिया उसे सामान्य हालात के प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल करते हैं और ऐसे उत्कृष्ट लोगों की कड़ी मेहनत का राजनीतिकरण करते हैं." श्रीनगर में भोजनालय 'काठी जंक्शन' के मालिक जाविद परसा ने भी लोगों से जायरा को अकेला छोड़ देने और इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा, "वह एक 16 साल की कलाकार है, जो हमारी ही तरह अपने सपनों को पूरा करने का प्रयास कर रही है." जायरा का समर्थन करते हुए लेखक और शिक्षाविद शहनाज बशीर ने कहा कि कश्मीरियों को 'अपने कौशल व प्रतिभा पर गर्व करना चाहिए और उसे बचाए रखना चाहिए.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget