एक्सप्लोरर

Year Ender 2017 : किसी सुपरस्टार के नहीं बल्कि इन दो एक्टर्स के नाम रहा 2017

सही मायनों में देखा जाए तो ये साल सिर्फ दो कलाकारों के नाम रहा है, और ये दोनों ही कलाकर न तो किसी बॉलीवुड स्टार के बेटे हैं और न ही किसी बड़े डायरेक्टर का हाथ इन पर है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के लिए 2017 कई मायनों में खास रहा है, अगर हम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन्स को नजरंदाज कर दें तो रचनात्मक लिहाज से ये साल काफी अहम रहा है. इस साल ऑडियन्स ने छोटे बजट, नए एक्टर्स या यूं कहें कि लेस पॉप्यूलर एक्टर्स के काम को मौका दिया और दिल खोलकर सराहा भी. एक दौर था जब बॉलीवुड चंद स्टार्स की जागीर मात्र बनकर रह गया था. ऑडियन्स के पास भी कुछ ही विकल्प थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है. अब दर्शकों को इस बात से कम फर्क पड़ता है कि फिल्म में कौन सा स्टार है या कितने करोड़ की फिल्म है. इन दिनों बॉलीवुड में सिर्फ फिल्म एक ही कारण से चलती हैं, और वो कारण है फिल्म का कंटेंट. दर्शक को इस बात से भी फर्क पड़ रहा है कि फिल्म की कहानी और किरदार क्या हैं, यदि ऐसा नहीं होता तो इस साल आई बड़े स्टार्स जिनमें शाहरुख खान और सलमान खान जैसे स्टार्स का नाम भी शुमार है, कि फिल्में इस कदर दर्शकों द्वारा नकारी नहीं गई होती. एक क्लिक में जानें कैसा रहा 2017 और इसकी हाइलाइट्स  सही मायनों में देखा जाए तो ये साल सिर्फ दो कलाकारों के नाम रहा है, और ये दोनों ही कलाकर न तो किसी बॉलीवुड स्टार के बेटे हैं और न ही किसी बड़े डायरेक्टर का हाथ इन पर है. हम बात कर रहे हैं राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की. इस साल इन दोनों ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी, और सभी फिल्मों में अपने अभिनय के चलते इन सितारों ने दर्शकों के दिल पर एक गहरी छाप छोड़ी. ऐसा नहीं है कि जिस-जिस फिल्म में ये दोनों नजर आए वो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ही रही हों, लेकिन ये जरूर है कि इनके द्वारा निभाए गए किरदार लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं और इन दोनों ने ही ये साबित किया है के अपने अभिनय के दम पर आप किसी फ्लॉप फिल्म में भी अपने किरदारों को यादगार बना सकते हैं. Year Ender 2017 : किसी सुपरस्टार के नहीं बल्कि इन दो एक्टर्स के नाम रहा 2017राजकुमार राव  इस साल राजकुमार राव ने कुल 6 फिल्मों में एक वेब सीरीज में काम किया. सभी फिल्में अलग -अलग मुद्दों पर आधारित थी और हर एक फिल्म में राजकुमार अपनी पिछली फिल्म से बेहतर काम करते नजर आए. फिर चाहे वो 'ट्रैप्ड' एक मिडल क्लास शौर्य का किरदार हो या फिर वैब सीरीज ''बोस:डैड/अलाइव'' में सुभाष चंद्र बोस का किरदार हो. हम बात करें न्यूटन के नूतन कुमार की जिसने अपने नाम को बदलकर न्यूटन कर लेने वाले एक चुनाव आयोग के कर्मचारी का. हर एक फिल्म में राजकुमार ने दर्शकों के दिल को छुआ और अपनी छाप छोड़ी. ऐसा नहीं है कि राजकुमार ने सिर्फ सकारात्मक किरदारों को ही निभाया है. वैसे तो फिल्म राब्ता बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई लेकिन फिल्म में राजकुमार ने 324 साल के शख्स का किरदार निभाया. कहने को तो फिल्म में राजकुमार राव का रोल काफी  छोटा था लेकिन अहम था. अपने किरदार के लिए राजकुमार राव को करीब 6 घंटे लगते थे मेकअप करने में. राजकुमार के मेकअप के लिए हॉलीवुड से खासतौर पर मेकअप आर्टिस्ट को बुलाया गया था. फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में राजकुमार ने कहा था कि मेकअप की मोटी परत के नीचे वो पसीने में भीग जाते थे और वो मेकअप बेहद तकलीफ देह होता था, लेकिन अपने किरदार उन्हें इतना पसंद आया था कि वो धैर्य से काम लेते थे. वहीं, 'शादी में जरूर आना' और 'बहन होगी तेरी' लाइट हार्टेड फिल्मों में भी राजकुमार राव ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया. राजकुमार राव : ट्रेप्ड , राब्ता,  बहन होगी तेरी, बरेली की बर्फी , न्यूटन, शादी में जरूर आना Year Ender 2017 : किसी सुपरस्टार के नहीं बल्कि इन दो एक्टर्स के नाम रहा 2017पंकज त्रिपाठी राजकुमार राव के बाद जिक्र आता है पंकज त्रिपाठी का. इस साल पंकज त्रिपाठी ने कुल 7 फिल्मों में काम किया. जिनमें ''फुकरे रिटर्न्स'' जैसी हिट फिल्म भी शामिल है और ''कॉफी विद डी'' जैसी फ्लॉप भी.  पंकज ने अपने द्वारा निभाए गए किरदारों के साथ पूरी तरह न्याय किया है. फुकरे रिटर्न्स के पंडित जी ने लोगों को गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ी तो वहीं न्यूटन में एक संजीदा किरदार निभाकर उन्होंने ये भी साबित कर दिया कि वो सिर्फ एक कॉमेडियन ही नहीं है. हालांकि ज्यादातर फिल्मों में वो कॉमिक रोल में नजर आए. लेकिन उनके किरदारों की कॉमेडी भी एक अलग ही अंदाज की थी. वहीं, अनारकली ऑफ आरा में भी पंकज त्रिपाठी संजीदा किरदार में नजर आए. भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन स्वार भास्कर और पंकज के अभिनय की जमकर तारीफ हुई. पंकज त्रिपाठी: कॉफी विद डी, अनारकली ऑफ आरा, न्यूटन, गुड़गांव, बरेली की बर्फी, फुकरे रिटर्न्स, मुन्ना माइकल 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेड्डी' विवाद को छोड़ आगे बढ़ीं जाह्नवी कपूर, साइन की नई फिल्म, पहली बार इस डायरेक्टर संग करेंगी काम
'पेड्डी' विवाद के बाद जाह्नवी कपूर ने साइन की नई फिल्म, पहली बार इस डायरेक्टर संग करेंगी काम
The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 5 बजे तक 26 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 5 बजे तक 26 करोड़ के हुई पार
काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की 'द इंडिया स्टोरी' का दमदार ट्रेलर रिलीज, सामाजिक मुद्दों से रूबरू कराएगी फिल्म
काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की 'द इंडिया स्टोरी' का दमदार ट्रेलर रिलीज, सामाजिक मुद्दों से रूबरू कराएगी फिल्म
'द ओडिसी' की कास्ट को कितनी मिली फीस? जानें मैट डेमन से लेकर टॉम हॉलैंड तक की सैलरी की डिटेल
'द ओडिसी' की कास्ट को कितनी मिली फीस? जानें मैट डेमन से लेकर टॉम हॉलैंड तक की सैलरी की डिटेल

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget