एक्सप्लोरर

Friday Release: थिएटर और OTT पर लगेगा मनोरंजन का तड़का, लिस्ट में ये फिल्में और वेब सीरीज हैं शामिल

Friday Releases: इस शुक्रवार दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है, क्योंकि सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं.

Friday OTT and Theatre Releases: आज यानी 11 नवंबर को सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हो रही हैं. बॉक्स ऑफिस पर सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई, समांथा रुथ प्रभु की 'यशोदा' और मार्वल यूनिवर्स की सुपरहीरो मूवी ब्लैक पैंथर: वकांडा फोरेवर के बीच टक्कर होगी. वहीं, आज ही के दिन कई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं.

यशोदा
समांथा रुथ प्रभु की फिल्म यशोदा एक सेरोगेट मां की कहानी पर आधारित है, जो मेडिकल की काली और भ्रष्टाचार से लिप्त दुनिया का पर्दाफाश करती है. इस मूवी में समांथा मुख्य रोल में नजर आएंगी. इसका निर्देशन हरि शंकर और हरीश नारायण ने किया है. खास बात ये कि यशोदा में समांथा का एक्शन अवतार भी दिखेगा.

ऊंचाई
सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी जैसे सितारों ने काम किया है. इस फिल्म की कहानी दोस्तों की बॉन्डिंग पर बेस्ड है. निर्देशक के तौर पर 'ऊंचाई' सूरज बड़जात्या की 7वीं फिल्म है. वहीं, परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता और सारिका भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. 

ब्लैक पैंथर: वकांडा फोरेवर
मार्वल स्टूडियोज की फिल्मों की पूरी दुनिया दीवानी है. आज 'ब्लैक पैंथर' का सीक्वल 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फोरेवर' रिलीज हुआ है. मालूम हो कि साल 2020 में इस फिल्म के लीड एक्टर चैडविक बोसैमन की कोलन कैंसर के चलते मौत हो गई थी. अब फैंस काफी एक्साइटेड हैं कि उनके बिना इस फिल्म की कहानी कैसे आगे बढ़ाई जाएगी.

मोनिका ओ माय डार्लिंग
राजकुमार, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे स्टारर 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. ये एक क्राइम कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है. इस मूवी में अकांक्षा रंजन कपूर, सिकंदर खेर और सुकांत गोयल जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन वसंत बाला ने किया है.

मुखबिर 
'मुखबिर' एक स्पाय थ्रिलर सीरीज है, जो जी5 पर रिलीज हो रही है. इसकी कहानी में एक ऐसे सीक्रेट एजेंट की कहानी को बयां किया गया है, जो साल 1965 में भारत को पाकिस्तान से युद्ध जीतने में मदद करता है. इसमें जैन खान दुर्रानी, प्रकाश राज, आदिल  हुसैन, जोया अफरोज और बरखा बिष्ट जैसे सितारे नजर आएंगे.

थाई मसाज
गजराज राव की 'थाई मसाज' एक कॉमेडी वेब सीरीज है. इसमें गजराज के अलावा दिव्येंदु शर्मा, सनी हिंदुजा, राजपाल यादव, विभा छिब्बर जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं. 

तनाव
सोनी लिव पर रिलीज हो रही वेब सीरीज तनाव (Tanaav) कश्मीर के बैकड्रॉप पर बनी है. ये सीरीज इजरायली शो फौदा (Fauda) का ऑफिशियल इंडियन रीमेक है. अरबाज खान (Arbaaz Khan), एकता कौल, सुमित कौल, रजत कपूर, शशांक अरोड़ा, जरीना वहाब, दानिश हुसैन, सत्यदीप मिश्रा और अन्य सितारे इस सीरीज का हिस्सा हैं.

Guess Who: मां के आंचल में छुपे बैठे इस नामी चेहरे को पहचाना क्या? 14 साल पुराने शो का हिस्सा हैं ये एक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget