एक्सप्लोरर

Yami Gautam On Bollywood: यामी गौतम ने बॉलीवुड के गंदे सच से उठाया पर्दा! कहा- ‘6-7 साल पहले मेरे लिए आसान नहीं था’

Yami Gautam On Bollywood: हाल ही में, मीडिया संग बातचीत में एक्ट्रेस यामी गौतम ने बॉलीवुड का कड़वा सच बताया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. उन्होंने बिना किसी गॉडफादर के बी-टाउन में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. हालांकि, बॉलीवुड में काम करना उनके लिए आसान नहीं था. एक्ट्रेस को कई ऐसी फिल्में करनी पड़ी हैं, जिसमें वह काम नहीं करना चाहती थीं.

यामी गौतम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड को लेकर खुलासा किया है कि, कैसे जब वह फिल्मी इंडस्ट्री में नई थीं, तो उनके साथ कैसा व्यवहार किया जाता था और उन्होंने कैसे अपनी जगह बनाई है. यामी ने ‘बॉलीवुड हंगामा’ के साथ बातचीत में कहा कि, उनकी पहली सक्सेसफुल मूवी के बाद भी उन्हें ऐसी फिल्में करनी पड़ी, जिसके साथ वह खुश नहीं थीं.

एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने कई फिल्मों में काम किया और मुझे याद है कि, मैं खुश नहीं थी. क्योंकि जब आप अपनी इच्छा के विरुध काम करते हो और वो भी इसलिए कि, आपको काम करते रहना है. ऐसा इसलिए था, क्योंकि मुझे कहा गया था कि, ‘आप नज़रों से ओझल हो जाओगी, दिमाग से बाहर हो जाओगी’, तब मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था. 6-7 साल पहले का समय मेरे लिए आसान नहीं था.”

यामी गौतम ने ये भी बताया कि, उन्हें सिर्फ कुछ चुनिंदा नामों (एक्टर्स) के साथ फिल्में दी जाती थीं और उन्हें ऐसी फिल्में मिलती थीं, जिनमें गानें ज्यादा होते थे. एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे सिर्फ कुछ नामों के साथ काम करने के लिए कहा गया था. मैंने किया और यह मेरे काम नहीं आया.”

यामी गौतम ने ‘विक्की डोनर’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद वह ‘सनम रे’, ‘बाला’, ‘बदलापुर’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘दसवीं’, ‘काबिल’ और ‘भूत पुलिस’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

यह भी पढ़ें

Samantha Ruth Prabhu On Trolls: ‘कुत्तों-बिल्लियों संग अकेले मरेगी’ कहने पर सामंथा रुथ प्रभु ने दिया ऐसा जवाब, ट्रोलर की बोलती हुई बंद

Anek: आयुष्मान खुराना की ‘अनेक’ नहीं दिखा पाई कमाल, सिनेमाघरों में शो हुए कैंसिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget