एक्सप्लोरर

फिल्मों में आने पर यामी गौतम ने कहा, मैं कभी किसी की सिफारिश से मुंबई नहीं पहुंची

यामी गौतम का मानना है कि जब उनकी फिल्में नहीं चलती तो उन्हें आगे मिलने वाले काम में यह झलकने लगता है.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने अपने करियर में असफलताएं देखी हैं, लेकिन उन्हें काम नहीं मिलने को लेकर कभी डर नहीं लगा. उनका कहना है कि अपने सपनों के सच होने तक वह अपना बेस्ट देती रहेंगी. यामी ने फिल्म जगत में कदम साल 2012 में राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली फिल्म ‘विकी डोनर’ के साथ रखा था, जिसके बाद ‘बदलापुर’ और ‘काबिल’ को छोड़कर उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकीं.

यामी ने बताया, “जब फिल्म नहीं चलती तो मुझे काम नहीं मिलने का कभी डर नहीं लगा. मेरे पास सामना करने के लिए और भी कई डर थे जैसे क्या होगा अगर मैं कभी किसी कार्यक्रम में शामिल होने जाऊं और मीडिया मुझसे पूछे कि ‘वह फिल्म चली’ लेकिन आपकी फिल्म नहीं चली, तो मैं क्या कहूंगी. मैं बहुत संवेदनशील थी.”

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं जैसी हूं वैसी कैसे रहूं या खुद को यह समझाऊं कि ऐसा होता है. आपको बस इसे स्वीकार करना होगा. मैं कभी किसी की सिफारिश से मुंबई नहीं पहुंची. मैंने खुद मेहनत की और नाम कमाया है. मेरा मानना है कि मुझे बुलाया गया है और मैं तब तक नहीं जाउंगी जब तक मेरे सपने नहीं पूरे हो जाते.”

यामी का मानना है कि जब उनकी फिल्में नहीं चलती तो उन्हें आगे मिलने वाले काम में यह झलकने लगता है. आपको बता दें कि फिलहाल यामी गौतम अपनी अगली फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की रिलीज़ का इंतज़ार कर रही हैं. इसमें वह एक वकील के किरदार में नज़र आएंगी.

‘बत्ती गुल मीटर चालू’ का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है. फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार नज़र आएंगे.

यहां देखें फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब आशा भोसले की जगह सलमा आगा ने खुद गाए अपनी फिल्म के गाने, रख दी थी ये शर्त
जब आशा की जगह सलमा ने खुद गाए अपनी फिल्म के गाने, रखी थी ये शर्त
आमिर खान की भतीजी ने दिखाए चोट के निशान, CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने किया था डिटेन
आमिर खान की भतीजी ने दिखाए चोट के निशान, CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने किया था डिटेन
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget