एक्सप्लोरर

यामी गौतम ने कहा-  खूबसूरती की परिभाषा पर बातचीत शुरू होने पर खुश हूं

'बाला' न केवल राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता आयुष्मान खुराना की वजह से बल्कि एक असामान्य विषय के कारण भी चर्चा में है.

मुंबई: कई सालों से एक मशहूर फेयरनेस क्रीम ब्रांड के साथ जुड़ीं बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम कहना है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि वक्त के साथ-साथ खूबसूरती की परिभाषा बदल गई है और अब गोरा रंग खूबसूरती का मापदंड नहीं रहा है. यामी की आगामी फिल्म 'बाला' भी खूबसूरती को संबोधित करती है, फिल्म वक्त से पहले गंजे हुए एक युवक और एक सांवली रंग की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म के इन दोनों किरदारों को आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर ने निभाया है.

इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि यामी एक मशहूर फेयरनेस क्रीम का चेहरा है जो रंगवाद को बढ़ावा देती है. भारत में सांवली या गाढ़े रंग की महिलाओं को जिस तरह से निरंतर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है, इसे वह किस तरह से देखती हैं? क्या एक सेलेब्रिटी के तौर पर उन्होंने इस पर कोई स्टैंड लिया है?

यामी ने इसके जवाब में कहा, "सोशल मीडिया और फिल्में उन्हीं चीजों को उजागर करती हैं, जो सदियों से हमारे चारों ओर मौजूद है. उस वक्त इन एड फिल्मों को बनाने की वजह भी यह थी. उस वक्त खूबसूरती की परिभाषा ये थी कि एक अच्छा दूल्हा और एक अच्छी नौकरी के लिए एक लड़की का गोरा होना जरूरी है. मुझे खुशी है कि वक्त बदल गया है और खूबसूरती की परिभाषा पर बातचीत शुरू हो गई है."

अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान द्वारा निर्मित 'बाला' न केवल राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता आयुष्मान खुराना की वजह से बल्कि एक असामान्य विषय के कारण भी चर्चा में है.

यामी गौतम को यकीन है कि फिल्म इस बड़े विषय पर बदलाव लाने जा रही है. उन्होंने कहा, "फिल्म एक महत्वपूर्ण माध्यम है और 'बाला' हमें उस महत्वपूर्ण विषय पर बात करने देती है, जो सिर्फ समय से पहले गंजेपन, गहरी रंगत या इस तरह की चीजों तक सीमित नहीं है, जो किसी इंसान के आत्मविश्वास को प्रभावित करती है. ये फिल्म कहती है कि एक इंसान जैसा है उसे उसी रूप में खुश होना चाहिए. इसका तात्पर्य आत्म-स्वीकृति और आत्म-प्रेम से है."

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

आपको बता दें कि 'बाला' 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
सायरा बानो बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार
सायरा बानो बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार
DC की सक्सेस के बाद वामिका गब्बी ने लिया बड़ा फैसला, डबल कर दी फीस
DC की सक्सेस के बाद वामिका गब्बी ने लिया बड़ा फैसला, डबल कर दी फीस

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget